Happy Mother's Day: मदर्स डे के लिए चुनें मां की ममता से जुड़ी दिल छू लेने वाली 25+ शायरी
मदर्स डे मई महीने में मनाया जाता है। इस दिन सभी बच्चे अपनी मां के लिए तरह-तरह के तोहफे खरीदकर लाते हैं और बेहद प्यार से इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं।इस खास मौके पर मां को अपने दिल की बात कहने के लिए यहां से चुनें शायरियां।

मां के लिए शब्द हमेशा कम पड़ जाते हैं, लेकिन अपनी भावनाएं उन तक पहुंचाने के लिए कुछ शब्द भी काफी होते हैं। हर साल मई महीने में मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस खास दिन पर बच्चे अपनी मां को तोहफे देने के अलावा स्टेटस पर उनके साथ फोटो भी अपडेट करते हैं। फोटो के साथ अगर आप उन्हें कुछ खास मैसेज लिखकर विश करना चाहते हैं तो यहां से चुनें मदर्स डे की बेहतरीन शायरियां।
1) चलती-फिरती हुई आंखों से अजां देखी है,
मैंने जन्नत तो नहीं देखी, पर मां देखी है।
2) लबों पे उसके कभी बद्दुआ नहीं होती,
बस एक मां है जो कभी खफा नहीं होती।
3) हजारों गम हों फिर भी मैं खुशी से फूल जाता हूं,
जब हंसती है मेरी मां, मैं हर गम भूल जाता हूं।
4) नींद अपनी भुला कर सुलाया हमको,
आंसू अपने गिरा कर हंसाया हमको,
कभी दर्द न देना उस खुदा की मूरत को,
जमाना कहता है 'मां' जिनको।
5) मंजिल दूर और सफर बहुत है,
छोटी सी जिन्दगी की फिक्र बहुत है,
मार डालती ये दुनिया कब की हमें,
लेकिन 'मां' की दुआओं में असर बहुत है।
6) ऊपर जिसका अंत नहीं उसे 'आसमां' कहते हैं,
नीचे जिसका अंत नहीं उसे 'मां' कहते हैं।
7) पूछता है जब कोई कि दुनिया में 'सुकून' कहां है,
मैं मुस्कुरा कर मां की गोद में सर रख देता हूं।
8) दवा असर न करे तो नजर उतारती है,
मां है जनाब, वो हार कहां मानती है।
9) मंजिल दूर और सफर बहुत है,
छोटी सी जिन्दगी की फिक्र बहुत है,
मार डालती ये दुनिया कब की हमें,
लेकिन मां की दुआओं में असर बहुत है।
10) हर रिश्ते में मिलावट देखी,
कच्चे रंगों की सजावट देखी,
सालों से देख रहा हूं मां को,
न चेहरे पर थकावट देखी,
न ममता में मिलावट देखी।
11) नींद अपनी भुलाकर सुलाया हमको,
आंसू अपने गिराकर हंसाया हमको,
कभी दर्द न देना उस खुदा की मूरत को,
जमाना कहता है 'मां' जिनको।
12) सख्त राहों में भी आसान सफर लगता है,
ये मेरी मां की दुआओं का असर लगता है।
13) खुदा ने ये सिफत दुनिया की हर औरत को बख्शी है,
कि वो पागल भी हो जाए तो बच्चों को नहीं भूलती।
14) घर में जब कोई नहीं होता, तो घर 'घर' नहीं लगता,
मां साथ हो तो मुश्किलों से भी डर नहीं लगता।
15) हजारों गम हों फिर भी मैं खुशी से फूल जाता हूं,
जब हंसती है मेरी मां, मैं हर गम भूल जाता हूं।
16) पूछिए उस खाली मकान से जिसकी मां मर गई हो,
कि दीवारों का सन्नाटा कैसा होता है।
17) मां के बिना पूरा घर बिखर जाता है,
और मां रहे तो मिट्टी का घर भी निखर जाता है।
18) किसी भी मुश्किल का अब मुझे खौफ नहीं,
मेरी मां की दुआएं मेरे साथ चलती हैं।
19) थक कर जब सो जाता हूं मां की गोद में,
तो लगता है जैसे जन्नत के साये में हूं।
20) समंदर की गहराई क्या नापोगे साहब,
मां के प्यार की तो कोई हद ही नहीं होती।
21) मां है तो सुकून है, मां है तो जन्नत है।
22) सारा जहां सो जाता है, पर मां की ममता जागती रहती है।
23) चोट लगे जब बच्चे को, तो मां का दिल ही रोता है।
24) खुदा का दूसरा रूप ही मां है।
25) मां की लोरी में जो सुकून था, वो आज महंगे गद्दों पर भी नहीं।
26) बेमतलब की इस दुनिया में, वो सिर्फ मां ही है जो बेमतलब प्यार करती है।
लेखक के बारे में
Avantika Jainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


