Happy Mother's Day 2026: मदर्स डे पर मां को स्पेशल फील करवाने के लिए कहें 'थैंक यू', यहां से चुनें खास मैसेज

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मां का सीने से लगा लेना, उनका साथ और उनकी ताकत जिंदगी को और खूबसूरत बना देती है। इस साल 10 मई के दिन मदर्स डे पर मां को थैंक्यू कहने के लिए यहां से चुनें खास मैसेज।

Happy Mother's Day 2026: मदर्स डे पर मां को स्पेशल फील करवाने के लिए कहें 'थैंक यू', यहां से चुनें खास मैसेज

मां के अनगिनत एहसानों को अक्सर लोग 'टेकन फॉर ग्रांटेड' ले लेते हैं। दुनिया में मां ही वो इंसान है जिसका प्यार किसी शर्त पर टिका नहीं होता। आप सफल हों या असफल, सही हों या गलत, उनका स्नेह आपके लिए कभी कम नहीं होता। इस सुरक्षा और प्यार के लिए मां को धन्यवाद देना जरूरी है। यहां पढ़ें मां को थैंक्यू कहने के लिए खास मैसेज।

1) ऊपर जिसका अंत नहीं उसे आसमां कहते हैं,

इस जहां में जिसका अंत नहीं उसे मां कहते हैं।

थैंक्यू मां

2) मंजिल दूर और सफर बहुत है,

छोटी सी जिंदगी की फिकर बहुत है,

मार डालती ये दुनिया कब की हमें,

पर मां की दुआओं में असर बहुत है।

मां आपका शुक्रिया।

3) घेरे जब मुसीबत तो याद आती है मां,

हर मुश्किल को आसान बनाती है मां।

शुक्रिया मां

4) रूह के रिश्तों की ये कैसी गहराई है,

मैंने जब भी मां लिखा, आंखों में नमी आई है।

मां आपका शुक्रिया

5) मां के बिना पूरा घर बिखर जाता है,

मां के होने से ही हर लम्हा निखर जाता है।

खुदा का दूसरा रूप है मेरी मां।

थैंक्यू मां

6) नींद अपनी भुलाकर सुलाया हमको,

आंसू अपने गिराकर हंसाया हमको।

फुर्सत में जब खुदा ने बनाया होगा,

तब मां का नाम जुबां पर आया होगा।

मां आपका शुक्रिया

7) मेरी दुनिया, मेरी जन्नत, मेरी पहचान... मेरी माँ।

8) सब छोड़ देते हैं साथ,

बस एक मां है जो हमेशा पास रहती है।

मां आपका शुक्रिया

9) जन्नत का हर लम्हा दीदार किया,

जब मेरी मां ने मुझे प्यार किया।

मां आपका शुक्रिया

10) हजारों गम हों फिर भी मैं खुशी से फूल जाता हूं,

जब हंसती है मां, मैं सब भूल जाता हूं।

मां आपका शुक्रिया

11) मां से रिश्ता कुछ ऐसा बनाया जाए,

जिसको निगाहों में बिठाया जाए।

मां आपका शुक्रिया

12) शुक्रिया माँ, मुझे इस काबिल बनाने के लिए कि आज मैं जो भी हूं,

आपकी वजह से हूं।

13) शब्द कम पड़ जाएंगे आपकी तारीफ में मां,

आप तो साक्षात भगवान का वरदान हो।

मां आपका शुक्रिया

14) लबों पे उसके कभी बद्दुआ नहीं होती,

बस एक मां है जो कभी खफा नहीं होती।

मां आपका शुक्रिया

15) बच्चों को खिलाकर जब वो खुद भूखी सोती है,

भगवान भी रो पड़ता है जब मां दुखी होती है।

मां आपका शुक्रिया

16) मुझे फुर्सत कहां कि मैं तकदीर का लिखा देखूं,

बस अपनी मां की मुस्कुराहट देखूं और समझूं कि खुदा देखूं।

मां आपका शुक्रिया

17) सारा जहां घूम लिया पर जो सुकून मां की गोदी में है,

वो कहीं और नहीं मिला। शुक्रिया मेरी प्यारी मां

18) तेरे ही आंचल में पले और बढे हुए हम,

तेरी ही उंगली थाम कर खड़े हुए हम।

मां आपका शुक्रिया

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।