Happy Mother's Day 2026: बिना महंगा तोहफा दिए भी मम्मी हो जाएंगी खुश, बस सेलिब्रेशन के लिए अपनाएं ये 8 तरीके

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मदर्स डे पर मम्मी को देने के लिए कोई खास तोहफा नहीं खरीदा है तो फिक्र ना करें क्योंकि यहां हम सेलिब्रेशन के लिए 8 तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे मां बिना तोहफे के भी खुश हो जाएंगी। 

Happy Mother's Day 2026: बिना महंगा तोहफा दिए भी मम्मी हो जाएंगी खुश, बस सेलिब्रेशन के लिए अपनाएं ये 8 तरीके

मदर्स डे 10 मई को सेलिब्रेट किया जाएगा। ये दिन सिर्फ एक कैलेंडर की तारीख नहीं है, बल्कि यह उस निस्वार्थ प्रेम और बलिदान को सम्मान देने का दिन है जो एक मां अपने बच्चों के लिए करती है।इस खास दिन पर बच्चे अपनी मां को तोहफा देते हैं, लेकिन यहां हम सेलिब्रेशन के 8 ऐसे आइडियाज के बारे में बता रहे हैं जिनके लिए आपको बस थोड़ा समय देना होगा और मां खुश हो जाएंगी।

मदर्स डे सेलिब्रेट करने के 8 बेहतरीन आइडियाज

1) कुकिंग से छुट्टी

मदर्स डे पर मां को खास महसूस करवाने के लिए उन्हें आज के दिन रसोई से छुट्टी दें। इस दिन आप खुद खाना बनाएं या उनके पसंदीदा रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर करें। सिर्फ इतना ही नहीं खाने के बाद बर्तन भी खुद ही साफ करें।

2) स्पा डे

मां अक्सर अपनी थकान को नजरअंदाज कर देती हैं। ऐसे में मां को रिलेक्स करवाने के लिए घर पर ही फेस मास्क, मैनीक्योर, पेडीक्योर या एक अच्छा हेड मसाज देकर उन्हें रिलैक्स महसूस कराएं। इस दौरान आप कुछ खुशबू वाली मोमबत्तियां जलाकर माहौल को और भी शांत बना सकते हैं।

3) हाथ से बना कार्ड

आज के डिजिटल दौर में हाथ से लिखा हुआ लेटर सबसे कीमती तोहफा साबित हो सकता है। इस खास दिन पर मां के लिए प्यारा सा खत लिखें जिसमें उनकी उन छोटी-छोटी बातों का शुक्रिया अदा करें जिन्हें हम अक्सर भूल जाते हैं।

4) बेड में दें ब्रेकफास्ट

दिन की शुरुआत उनके पसंदीदा नाश्ते के साथ करें। चाय, कॉफी, फ्रेश फल या उनकी कोई मनपसंद डिश बनाकर उन्हें बिस्तर पर ही सरप्राइज दें। ऐसा करना आपको खास महसूस करा सकता।

5) पसंदीदा फिल्म की मूवी नाइट

मम्मी की पसंदीदा फिल्म की लिस्ट बनाएं और कुछ टेस्टी स्नैक्स और पॉपकॉर्न के साथ पूरे परिवार के साथ बैठकर फिल्म का मजा लें।

6) गार्डनिंग या नया पौधा

बहुत सी महिलाओं को गार्डनिंग का शौक होता है। अगर आपकी मां को प्रकृति से प्यार है, तो उनके साथ मिलकर बागवानी करें। आप उन्हें कोई सुंदर सा इनडोर प्लांट या उनके पसंदीदा फूलों का पौधा भी गिफ्ट कर सकते हैं।

7) टाइम बिताएं

आजकल के बिजी रूटीन में मां के लिए सबसे बड़ा तोहफा आपका समय है। फोन को एक तरफ रखकर उनके साथ बैठें और उनकी बातें सुनें और अपनी बातें उन्हें बताएं क्योंकि कभी-कभी बस साथ बैठना ही काफी होता है।

8) अधूरी ख्वाहिश करें पूरी

कई बार ऐसा होता है कि माताएं अपनी ख्वाहिशों को दबा देती हैं। ऐसे में आज का दिन उनकी ख्वाहिश पूछने के लिए सबसे अच्छा है। आज के दिन उनकी उस छोटी सी इच्छा को पूरा करने में उनकी मदद करें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।