
Makar Sankranti 2026 : मकर संक्रांति पर अपनों को भेजें टॉप 10+ मैसेज, ट्रेंड को फॉलो करते हुए अपनों को दें शुभकामनाएं
Makar Sankranti 2026 Wishes : अगर आप भी इस पवित्र दिन की शुभकामनाएं और प्यार अपनों तक सोशल मीडिया और व्हाट्सएप स्टेटस के जरिए पहुंचाना चाहते हैं तो उन्हें भेजें मकर संक्रांति के ये लेटेस्ट यूनिक मकर संक्रांति मैसेज, कोट्स और शुभकामना संदेश।
Happy Makar Sankranti Wishes : हिंदू धर्म में मकर संक्रांति 2026 के पर्व का बेहद खास महत्व माना गया है। कई जगह लोग इस त्योहार को खिचड़ी और फसल उत्सव के नाम से भी जानते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष मास में जब सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन लोग सूर्य देव को धन्यवाद देने के साथ गंगा स्नान और दान-पुण्य भी करते हैं। अगर आप भी इस पवित्र दिन की शुभकामनाएं और प्यार अपनों तक सोशल मीडिया और व्हाट्सएप स्टेटस के जरिए पहुंचाना चाहते हैं तो उन्हें भेजें मकर संक्रांति के ये लेटेस्ट यूनिक मैसेज, कोट्स और शुभकामना संदेश।
मकर संक्रांति 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं
1- पतंगों की ऊंचाई जितनी आपकी खुशियां बढ़े,
तिल-गुड़ की मिठास जितनी आपकी जिंदगी में मिठास भर जाए।
इस मकर संक्रांति आपके सपने आसमान छूएं और जीवन में हमेशा उजाला रहे।
मकर संक्रांति 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं
2- तिल हम हैं, गुड़ आप, रिश्तों में हमेशा मिठास रहे।
मकर संक्रांति 2026 की बधाई।
3- यह संक्रांति आपके जीवन में नई उम्मीदों,
नए उत्साह और अपार खुशियों का संदेश लेकर आए।
आप हमेशा स्वस्थ, समृद्ध और प्रसन्न रहें।
मकर संक्रांति 2026
4- गुड़ और तिल की मिठास आपकी जिंदगी में हमेशा बनी रहे,
हर दिन एक नए उत्सव की तरह आनंदमय हो।
मकर संक्रांति की ढेरों शुभकामनाएं!
5- काट न सके कभी कोई पतंग आपकी,
ना टूटे डोर विश्वास की,
छू लें आप जिंदगी की सारी कामयाबी,
जैसे पतंग छूती है, ऊंचाइयां आसमान की.
Happy Makar Sankranti 2026
6- सपनों की पतंग उड़ाएं और सफलता की डोर थामे रखें।
शुभ मकर संक्रांति।
7- पतंगों की तरह ऊंचा उड़ता रहे आपका नाम,
खुशियों की मिठास से भरे हर सुबह और शाम,
तिल-गुड़ संग खुशियां बांटें अपनों के साथ,
मुबारक हो मकर संक्रांति का त्यौहार.
Happy Makar Sankranti 2026
8- सूर्य की किरणें आपके जीवन से अंधकार दूर करें।
हैप्पी मकर संक्रांति 2026
9- बासमती चावल हों और उड़द की दाल,
घी की महकती खुशबू हो और आम का अचार,
दही बड़े की सुगंध के साथ हो अपनों का प्यार,
मुबारक हो आप सभी को खिचड़ी का ये त्यौहार.
हैप्पी मकर संक्रांति 2026
10- तिल-गुड़ की मिठास और पतंगों की आस,
आपके लिए मंगलमय हो संक्रांति का ये खास एहसास!
हैप्पी मकर संक्रांति 2026
11- जैसे सूर्य उत्तरायण होकर अंधकार मिटाता है,
दुआ है कि ये त्योहार आपकी जिंदगी से हर गम मिटा दे।
Happy Makar Sankranti!

लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




