
Happy Lohri 2026 Wishes : 'लोहड़ी की आग में'...लोहड़ी की लख लख वधाइयां, अपनों को भेजें टॉप 10 'हैप्पी लोहड़ी' मैसेज
Happy Lohri Wishes 2026 : अगर आप भी लोहड़ी के त्योहार की रौनक को डबल करना चाहते हैं तो अपनों को भेजने के लिए ये लेटेस्ट यूनिक टॉप 10 लोहड़ी संदेश और शायरी आपके काम आ सकते हैं। इस लेख में आपको प्रियजनों, दोस्तों और यारों के लिए दिल को छू लेने वाले लोहड़ी की शुभाकमानाएं मिलेंगी।
Lohri Ki Hardik Shubhkamnaye In Hindi : देशभर में हर साल लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी को मनाया जाता है। जोश और उमंग से भरा यह त्योहार यूं तो खासतौर पर पंजाब और हरियाणा में मनाया जाता है। लेकिन इसका उत्साह पूरे भारत में देखा जाता है। बता दें, लोहड़ी का पर्व मकर संक्रांति से एक दिन पहले सेलिब्रेट किया जाता है। फसल की कटाई से जुड़े इस पर्व की शाम को लोग अपने घर के बाहर आग जलाकर उसके चारों ओर चक्कर लगाते हुए नाचते, गाते नजर आते हैं। ऐसे में अगर आप भी लोहड़ी के त्योहार की रौनक को डबल करना चाहते हैं तो अपनों को भेजने के लिए ये लेटेस्ट यूनिक टॉप 10 लोहड़ी संदेश और शायरी आपके काम आ सकते हैं। इस लेख में आपको प्रियजनों, दोस्तों और यारों के लिए दिल को छू लेने वाले लोहड़ी की शुभाकमानाएं मिलेंगी।
Lohri ki Hardik Shubhkamnaye in Hindi
1- सर्द रातों में गर्माहट आए,
लोहड़ी हर दिल को मुस्कान दे जाए।
2- लोहड़ी का प्रकाश
आपकी जिंदगी से हर अंधकार मिटा दे,
इसी शुभकामना के साथ
आइए मिलकर लोहड़ी का पर्व मनाएं।
हैप्पी 2026 लोहड़ी!
3- गन्ने दा रस तो चिन्नी दी बोरी,
फिर बनी उस तो मिठ्ठी मिठ्ठी रेवड़ी
रल मिल सारे खाइयां तिल दे नाल,
ते मनिए अस्सी खुशियों भरी लोहड़ी..
लोहड़ी दियां लख लख वधाइयां
4- हर दिन सजे नए सपनों से,
जीवन आबाद हो अपनो से,
लोहड़ी लेकर आए सुख-समृद्धि की बाहार,
मुबारक हो आपको ये त्योहार
लोहड़ी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
5- लोहड़ी दी अग्नी,
तुहाडी सारी मुश्किलां दूर कर दे ..
ते नवी सफलता दा रास्ता दिखावे।
हैप्पी लोहड़ी
6- सर्दी की ठिठुरन में
मूंगफली, रेवड़ी और गुड़ की मिठास,
अलाव की गर्माहट के साथ
आपका जीवन खुशियों से भर जाए।
मुबारक हो लोहड़ी का त्योहार
7- त्योहार नहीं होता कोई भी अपना पराया,
त्योहार वही जिसे सबने मिलकर मनाया,
जैसे मिलता है गुड़ में तिल,
वैसे ही आप भी एक दूसरे के साथ जाओ घुल-मिल
लोहड़ी की लख-लख बधाइयां
8- हर दिन सजे नए सपनों से,
जीवन आबाद हो अपनो से,
लोहड़ी लेकर आए सुख-समृद्धि की बहार,
मुबारक हो आपको ये त्योहार।
9- सुंदर मुंदरिये हो,
तेरा कौन विचारा हो,
दुल्ला भट्टी वाला हो,
दुल्ले धी व्याही हो,
सेर शक्कर पाई हो।
10- लोहड़ी की आग में दहन हो जाएं आपके सारे दुख,
जिंदगी में हमेशा बना रहे प्यार और सुख,
आपके घर आ जाएं खुशियां सारी,
ये लोहड़ी हो आपके लिए प्यार वाली।

लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




