Happy Kiss Day: 'रात की खामोशी में…' पार्टनर को भेजें ये मोस्ट रोमांटिक शायरी, पढ़कर गालों पर छा जाएगा गुलाबी नूर

Feb 13, 2026 12:14 am ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Kiss Day Shayari In Hindi: वैलेंटाइन वीक का सांतवा दिन 13 फरवरी को किस डे के तौर पर मनाया जाता है। प्यार के इजहार का ये खास दिन सबसे रोमांटिक होता है। पार्टनर को दिल के जज्बातों को बयां करने के लिए किस डे के मौके पर भेजें ये रोमांस से भरपूर शायरियां।

Happy Kiss Day: 'रात की खामोशी में…' पार्टनर को भेजें ये मोस्ट रोमांटिक शायरी, पढ़कर गालों पर छा जाएगा गुलाबी नूर

प्यार का चुंबन चाहत के गहरे एहसास को बगैर लफ्जों के बयां करता है। इन रोमांटिक किस डे स्पेशल शायरी के साथ अपने दिल के जज्बातों को पार्टनर के साथ बांटे। भेज दें ये मोस्ट रोमांटिक किस शायरी। जिससे आपकी चाहत का एहसास पार्टनर को बड़े ही खूबसूरत अल्फाजों में मिले। वैलेंटाइन वीक का सातवां दिन किस डे के रूप में मनाया जाता है। हर साल 13 फरवरी को प्यार करने वाले जोड़े अपनी चाहत के इजहार के साथ किस डे के खास दिन को मनाते हैं। आप भी अपने जज्बातों को इन रोमांस से भरे शब्दों में पिरोकर पार्टनर तक इन शायरी के जरिए पहुंचाएं।

Happy Kiss Day In Hindi

  • तेरे होंठों की वो पहली मुस्कान

मेरी हर थकान को चुरा ले जाती है

एक किस ही काफी है जान,

दिल की हर बात कह जाती है

Happy Kiss Day

  • जब तेरी पलकों पर मेरे होंठ टिकते हैं

तो वक्त भी रुक सा जाता है

वो एक किस ही तो है,

जो दिल को जन्नत दिखा जाता है

Happy Kiss Day

  • तेरे माथे पर जो रख दूं एक किस

तो हर डर दूर हो जाता है

प्यार की यही तो सबसे खूबसूरत बात है,

जो बिना लफ़्ज़ सब कह जाता है

Happy Kiss Day

  • रात की खामोशी में तेरा पास आना

और होंठों से वो प्यार जताना

किस में छुपा है इश्क़ सारा,

बस महसूस कर जाना

Happy Kiss Day

  • तेरी एक किस का जादू ऐसा चला

कि दिल मेरा तुझ पर ही फिसल गया

अब शिकायत क्या करूं खुद से,

जब प्यार ही हद से निकल गया

Happy Kiss Day

  • होंठों से नहीं,

रूह से जो किस मिले

वही सच्चा प्यार है,

जो उम्र भर दिल में खिले

Happy Kiss Day

  • तेरे होंठों की नर्मी जब महसूस हुई

दिल ने खुद को तेरे हवाले कर दिया

एक किस में ही ऐसा असर था,

जैसे पूरी मोहब्बत बयां कर दिया

Happy Kiss Day

  • तेरी बाहों में सिमट कर जब किस मिली

तो सांसों ने भी मुस्कुराना सीख लिया

प्यार लफ़्ज़ों का मोहताज नहीं,

ये तो एक किस में ही सब कह दिया

Happy Kiss Day

  • चुपके से जो तेरे होंठों को छू लिया

दिल ने इश्क़ का इज़हार कर दिया

वो पल आज भी धड़कनों में है,

जिसने मुझे पूरी तरह तेरा कर दिया

Happy Kiss Day

  • तेरी हर किस में मोहब्बत बसती है

तेरी हर सांस में मेरा नाम रहता है

कभी दूर न जाना मुझसे जान,

तेरे बिना ये दिल उदास रहता है

Happy Kiss Day

  • रात की खामोशी और तेरी एक किस

दिल को सुकून दे जाती है

यही तो है प्यार की सच्ची पहचान,

जो हर दर्द को भुला जाती है

Happy Kiss Day

  • तेरी पेशानी पर रखी वो किस

मेरे इश्क़ की सबसे हसीन कहानी है

होंठों तक ही सीमित नहीं ये प्यार,

रूह तक जाने वाली निशानी है

Happy Kiss Day

  • तेरी एक किस ने ऐसा असर किया

कि दिल ने सिर्फ तुझसे ही प्यार किया

लफ़्ज़ कम पड़ गए मोहब्बत में,

जब होंठों ने इज़हार किया

Happy Kiss Day

  • तेरे होंठों से मिली वो प्यार भरी किस

मेरी हर तन्हाई मिटा जाती है

इश्क़ की यही सबसे खूबसूरत बात है,

जो बिना कहे सब समझा जाती है

Happy Kiss Day

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

शॉर्ट बायो


अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।