10+ Karwa Chauth Wishes: 'चूड़ियों को सजा लिया हाथों में' करवा चौथ पर भेजें ये प्यारभरी शुभकामनाएं

10+ Karwa Chauth Wishes: 'चूड़ियों को सजा लिया हाथों में' करवा चौथ पर भेजें ये प्यारभरी शुभकामनाएं

संक्षेप:

Best Karwa Chauth Wishes: करवा चौथ का त्योहार केवल व्रत और पूजा का नही है। बल्कि ये सुखी दाम्पत्य जीवन के साथ आपसी प्रेम और समर्पण को भी दिखाता है। ऐसे शुभ मौके पर भेजें सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ की शुभकामनाएं।

Oct 09, 2025 09:03 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

करवा चौथ का वर्त सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। पति की लंबी उम्र की कामना के साथ ही ये दिन प्रेम, आस्था और रिश्ते में समर्पण को भी दिखाता है। करवा चौथ रख रही सहेली को या फिर पति को भेज दें ये प्यारभरी शुभकामनाएं। इन 10 प्लस विशेज को करवा चौथ के मौके पर भेजें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

करवा चौथ की शुभकामनाएं

1)इस जीवन में मुझे जो मिला है तेरा साथ,

दुख सारे मिट गए,

हुआ खुशियों का आगाज

हैप्पी करवा चौथ

2)करवा चौथ का पावन व्रत,

किया है आपके लिए

आपके प्रेम और सम्मान में

मिला है नया रंग मुझे

हैप्पी करवा चौथ

3)व्रत रखा है मैने,

बस एक प्यार सी ख्वाहिश के साथ,

हो लंबी उम्र तुम्हारी

और हर जन्म मिले

एक दूसरे का साथ

हैप्पी करवा चौथ

4)बिना खाए पिए व्रत करना,

प्रेम की अटूट परिभाषा है,

हम यूं ही प्रेम बंधन में बंधे रहे

मेरे दिल की बस यहीं आशा है।

शुभ करवा चौथ

5)आप दोनों की जोड़ी कभी ना टूटे,

भगवान करे आप एक-दूसरे से कभी ना रूठें,

यूं ही एक होकर आप ये जिंदगी बिताएं

कि आप दोनों की खुशियां एक पल के लिए भी ना छूटे।

हैप्पी करवा चौथ

6)करवा चौथ आए तो संग लाए खुशियां हजार

हर साल मनाएं हम ये त्योहार

भर दो हमारा दामन खुशियों के साथ

दे जाएं उमर तुम्हें हजार-हजार साल।

हैप्पी करवा चौथ

7)माथे की बिंदिया चमकती रहे

हाथों में चूड़ियां खनकती रहे

पैरों की पायल झनकती रहे

पिया संग प्रेम बेला सजती रहे

हैप्पी करवा चौथ

8)चूड़ियों को सजा लिया हाथों में,

माथे पर सिंदूर लगाया है,

पिया आजा पास हमारे देख चांद निकल आया है।

करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं

9)चांद की चमक के साथ, सांसों की महक के साथ

श्रद्धा की रात लिए, विश्वास की सौगात लिए

पति की मंगल कामना के लिए आई है ये खास रात

करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं

10)आपका साथ मुझे जीवनभर मिले

हर सुख-दुख में आप सदा मेरे संग रहे

करवा चौथ की शुभकामनाएं

11)जब तक ना दिखे चेहरा आपका

ना सफल हो ये त्योहार हमारा

आपके बिना क्या है ये जीवन हमारा

जल्दी आओ और दिखाओ अपनी सूरत

और कर दो करवा चौथ सफल हमारा

हैप्पी करवा चौथ

12)करवा चौथ आया है

खुशियां हजार लाया है

हर सुहागन ने चांद से थोड़ा सा रूप चुराया है।

हैप्पी करवा चौथ

13)इन हवाओं के साथ

ये फरमान भेजा है

सूरज की किरणों के साथ सलाम भेजा है।

सबसे पहले मुबारक हो करवा चौथ

आपको ये हमने पैगाम भेजा है।

करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं

14)चांद में दिखती है, मुझे मेरे पिया की सूरत

चांद संग चांदनी सी है, मुझे भी उनकी जरूरत

हैप्पी करवा चौथ

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।