Happy Independence Day: ‘आजादी की कभी शाम ना होने देंगे..’ स्वंतत्रता दिवस के मौके पर भेजें देशभक्ति की ये शायरियां
देशभक्ति के रंग में रंगी और भारत माता के सपूतों के बलिदान की गाथा गा रहीं सुंदर शायरियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनों और दोस्तों को भेजें। साथ में बोलें हैप्पी इंडिपेंडेस डे, यहां से चुनें 15+ शायरियां।

15 अगस्त को हर साल भारत अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। आजादी के इस मौके पर हर देशवासी के मन में देशभक्ति की लहरें जोर मारती है और मन गर्व से प्रफुल्लित हो जाता है। भारत की आजादी के इस पावन मौके पर अपनों को मुबारकबाद देनी है तो चुनें बेहतरीन लाइनें, एक से बढ़कर एक देशभक्ति के रंग में रंगी शायरी के साथ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं लिखें, सोशल मीडिया पर पोस्ट डालें या फिर स्टेटस लगाएं और बोलें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं....
Independence Day Shayari in Hindi
1-दे सलामी इस तिरंगे को,
जिस से तेरी शान है,
सर हमेशा ऊँचा रखना इसका,
जब तक दिल में जान है !
2- जब तक जिसका खून न खौला,
वो खून नहीं वो पानी है,
जो देश के काम ना आये,
वो बेकार जवानी है !
3- क्यों जीते हो धर्म के नाम पर,
क्यों मरते हो धर्म के नाम पर,
बन जाओ इंसान और जिओ,
इस वतन के नाम पर !
4- कांटों में भी फूल खिलाएं
इस धरती को स्वर्ग बनायें,
आओ सब को गले लगायें,
हम स्वतंत्रता का पर्व मनाएं !
5- तिरंगा लहरायेंगें,
भक्ति गीत गुनगूनायेंगें,
वादा करो इस देश को,
दुनिया का सबसे प्यारा देश बनायेंगें।
6- मेरा हिंदुस्तान महान था,
महान हैं और महान रहेगा,
होगा हौसला सबके दिलो में बुलंद,
तो एक दिन पाक भी जय हिन्द कहेगा !
7- फौजी भी कमाल के होते है,
जेब के छोटे बटुए में परिवार,
और दिल में सारा हिंदुस्तान रखते है !
8- आन देश की शान देश की देश की हम संतान है,
तीन रंगों से रंगा तिरंगा अपनी ये पहचान है !
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !
9- देश के लिए मर मिटना कुबूल है हमें,
अखंड भारत के सपने का जूनून है हमें।
Happy Independence day
10- सीने में जुनून और आंखों में,
देशभक्ति की चमक रखता हूं,
दुश्मन की सांसे थम जाए
आवाज में इतनी धमक रखता हूं।
11- हम हाथ मिलाना भी जानते है उखाडना भी,
हम गांधी जी को भी पूजते है,
और चंद्रशेखर आजाद को भी।
12- उन आंखों की दो बूंदों से सातों सागर हारे हैं,
जब मेहंदी वाले हाथों ने मंगल-सूत्र उतारे हैं।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
13- ना पूछो जमाने को क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो सिर्फ ये है,
की हम सिर्फ हिन्दुस्तानी हैं
14- इश्क तो करता है हर कोई,
महबूब पर मरता है हर कोई,
कभी वतन को महबूब बना कर देखो,
तुझ पर मरेगा हर कोई।
15- तैरना है तो समंदर में तैरों नालों में क्या रखा है,
प्यार करना है तो देश से करो औरों में क्या रखा है।
16- आजादी की कभी शाम ना होने देंगे,
हमारे शहीदों की कुर्बानी कभी बदनाम न होने देंगे,
बची हो जो एक बूंद भी लहू,
तो भारत माता का आचल नीलाम ना होने देंगे


