Happy Hug Day Wishes: दूर बैठे पार्टनर को नहीं लगा पा रहे गले, रिश्ते में गर्माहट बनाए रखेंगे 'हग डे' के रोमांटिक मैसेज
Happy Hug Day 2026 Wishes : वेलेंटाइन वीक के इस खास दिन आपका पार्टनर अगर किसी वजह से दूर बैठा है, तो ये रोमांटिक और दिल को छू जाने वाले हग डे मैसेज, लव कोट्स, प्यार भरे शायरी स्टेट्स आपके काम आ सकते हैं। जिन्हें पढ़ते ही दूर बैठे पार्टनर को आपके प्यार का अहसास होने लगेगा।

Happy hug Day 2023 Wishes : फरवरी का महीना आते ही हवा में प्यार और रोमांस की खुशबू घुलने लगती है। वेलेंटाइन वीक का सबसे खूबसूरत दिन 'हग डे' माना जाता है। इस दिन लव बर्ड्स दिल में छिपे प्यार का इजहार करने के लिए एक दूसरे को गले लगाते हैं। प्यार भरी एक छोटी सी झप्पी रिश्ते की गर्माहट को बनाए रखने में जादू की तरह काम करती है। अपने पार्टनर को गले लगाना सिर्फ एक आलिंगन नहीं है, बल्कि प्यार, अपनेपन, केयर और रिश्तों की मजबूती को बनाए रखने वाला एक जादुई एहसास भी होता है। लेकिन वेलेंटाइन वीक के इस खास दिन आपका पार्टनर अगर किसी वजह से दूर बैठा है, तो ये रोमांटिक और दिल को छू जाने वाले हग डे मैसेज, लव कोट्स, प्यार भरे शायरी स्टेट्स आपके काम आ सकते हैं। जिन्हें पढ़ते ही दूर बैठे पार्टनर को आपके प्यार का अहसास होने लगेगा।
हग डे' पर पार्टनर को भेजें बेस्ट टॉप 10 रोमांटिक शायरियां
1- एक बार तो मुझे सीने लगा ले,
अपने दिल के भी सारे अरमान सजा ले,
कब से है तड़प तुझे अपना बनाने की,
आज तो मौका है मुझे अपने पास बुला ले
हैप्पी हग डे
2-सिर्फ एक बार गले लगाकर,
मेरे दिल की धड़कन सुन
फिर लौटने का इरादा
हम तुम पर छोड़ देंगे
Happy Hug Day 2026
3-दूरियां कम करने के लिए गले लगना है काफी
प्यार जताने का नहीं होता है कोई मौसम,
बस काफी है तुम्हारी हंसी
Happy Hug Day 2026
4-मेरे जीवन में आपके पास होना सबसे अच्छा उपहार है
जो ईश्वर ने मुझे दिया है
और मैं जीवन भर के लिए अपना एकमात्र खजाना
अपनी बाहों में सुरक्षित रखूंगा।
हैप्पी हग डे डियर!
5-तेरी बाहों में जो सुकून है
बस अब वही चाहिए है
न हो दुनियादारी की फ्रिक मुझे
सिर्फ तेरा साथ चाहिए है.
हैप्पी हग डे !
6-अपनी बांहों में मुझे बिखर जाने दो
सांसों से अपनी मुझे महक जाने दो
दिल बेचैन है कबसे इस प्यार के लिए
आज तो सीने में अपने मुझे उतर जाने दो
Happy Hug Day 2026
7-जैसे रोमियो ने जूलियट को..
जैसे लैला ने मजनू को..
जैसे हीर ने रांझा को..
गेले लगाया था….
बस उसी तरह तुम मुझे Hug करो...
Happy Hug Day
8-तेरी बाहों में आने से
हर दर्द दूर हो जाता है,
दिल को सुकून
और चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।
Happy Hug Day 2026
9-मन ही मन करती हूं बातें
दिल की हर एक बात कह जाती हूं
एक बार ले लो बाहों में अब तो सजना
यही हर बात कहते-कहते रूक जाती हूं
Happy Hug Day 2026
10-जब तू मुझे गले लगाता है,
तो वक्त वहीं थम सा जाता है।
हग डे पर यही दुआ है,
ये एहसास कभी कम न हो पाता है।
Happy Hug Day 2026
लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


