
Hug Day 2026: रोमांटिक मैसेज भेज कर पार्टनर को कहें 'हैप्पी हग डे', टॉप 10+ शायरियां देखें!
Happy Hug Day 2026: पार्टनर के साथ हग डे सेलिब्रेट कर रहे हैं, तो शुरुआत एक प्यारे से मैसेज के साथ कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए रोमांटिक शायरियां और प्यार भरे संदेश ले कर आए हैं, जो पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान ले आएंगे।
लाइफ में कितनी भी मुश्किलें चल रही हों, अपने पार्टनर का एक प्यारा सा हग सारे गम भुला देता है। इसी प्यार की झप्पी को सेलिब्रेट करने के लिए वैलेंटाइन वीक के छठे दिन यानी 12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है। ये दिन बेहद खास इसलिए भी है क्योंकि ये आपको रिश्तों में प्यार, अपनापन और भावनाओं को जताने का मौका देता है। जब अपनी फीलिंग्स को शब्दों में बयां करना मुश्किल हो जाता है, तो एक प्यार भरी हग बिना कुछ कहे ही जैसे सब कुछ कह देती है। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ हग डे सेलिब्रेट कर रहे हैं, तो शुरुआत एक प्यारे से मैसेज के साथ कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए रोमांटिक शायरियां और प्यार भरे संदेश ले कर आए हैं, जो पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान ले आएंगे।
1) एक बार तो मुझे सीने से लगा ले,
अपने दिल के सारे अरमान सजा ले,
कब से है तड़प तुझे अपना बनाने की,
आज तो मौका है, मुझे अपने पास बुला ले।
Happy Hug Day!
2) हम को हमीं से चुरा लो
दिल में कहीं तुम छुपा लो
हम अकेले खो ना जाएं
दूर तुम से हो ना जाएं
पास आओ गले से लगा लो
Happy Hug Day My Love!
3) सुना है.. हग डे पर अपने प्यार से कसकर गले मिलकर उसका हालचाल पूछा जाता है। हां तो फिर डियर, कब आ रहे हो हमारा हालचाल पूछने?
Happy Hug Day!
4) तेरी बांहों में
जिंदगी मेरी जन्नत हो गई,
सारी की सारी
दुनिया जैसे खूबसूरत हो गई
Happy Hug Day Jaan!
5) जिंदगी में मेरी जान आ गई हो,
कुछ इस तरह से तुम
मुकम्मल हो गई हो,
यूं ही प्यार की कशिश बरकरार रहे
और हम दोनों एक दूसरे की बांहों में रहें
Happy Hug Day!
6) मुझे बांहों में बिखर जाने दो
अपनी मुस्कुराती सांसों में महक जाने दो
दिल मचलता है और सांसे रुक जाती हैं
अब तो सीने में आज मुझे उतर जाने दो
Happy Hug Day My Love!
7) एक ख्वाहिश पूरी हो
इबादत के बगैर
वो आ कर गले लगे
इजाजत के बगैर..
Happy Hug Day!
8) मन ही मन करती हूं बातें
दिल की हर एक बात कह जाती हूं
एक बार ले लो बांहों में अब तो सजना
यही हर बार कहते-कहते रह जाती हूं..
हैप्पी हग डे 2026!
9) कैसे कहूं कि अपना बना लो मुझे,
बांहों में अपनी समा लो मुझे
बिना तुम्हारे एक पल भी कटता नहीं,
आ कर एक बार मुझसे चुरा लो मुझे
Happy Hug Day My Love!
10) तेरे गले से लगकर
जीने की ख्वाहिश जगाते हैं,
तेरे प्यार की खुशबू से
हग डे का जश्न मनाते हैं।
हैप्पी हग डे 2026!
11) तुम गले मिले
तो ऐसे लगा
जैसे पिछले जन्म की
बिछड़ी रूह मिल गई हो..
Happy Hug Day!
12) सिर्फ एक बार गले लगकर
मेरे दिल की धड़कन सुन,
फिर लौटने का इरादा
हम तुझे पर छोड़ देंगे..
हैप्पी हग डे!
(Image Credit: Pinterest)

लेखक के बारे में
Anmol Chauhan परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




