प्यार के रंग से भरो पिचकारी... होली की शुभकामनाएं भेजने के लिए बेस्ट हैं ये 'हैप्पी होली मैसेज'
Happy Holi Shayari and Shubhkamna Message : अगर आप भी होली के पर्व पर किसी दूर बैठे अपने को मिस कर रहे हैं और उस तक होली की शुभकामनाएं पहुंचाना चाहते हैं तो होली के ये लेटेस्ट शुभकामना संदेश, वॉलपेपर और शायरियां सोशल मीडिया के जरिए आप अपने प्रियजनों को भेजकर बधाई दे सकते हैं।

Happy Holi 2026 Wishes : होली सिर्फ रंग खेलने का ही नहीं बल्कि टूटे दिलों को जोड़ने और खुशियां बांटने का भी त्योहार है। सनातन धर्म में होली (holi 2026) के पर्व को रंगपंचमी या रंगोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। होली का त्योहार रंगों की फुहार के साथ मिठाइयों की मिठास और अपनों के साथ हंसी-ठिठोली करने के खास मौके को साथ लेकर आता है। अगर आप भी होली के पर्व पर किसी दूर बैठे अपने को मिस कर रहे हैं और उस तक होली की शुभकामनाएं पहुंचाना चाहते हैं तो होली के ये लेटेस्ट शुभकामना संदेश, वॉलपेपर और शायरियां सोशल मीडिया के जरिए आप अपने प्रियजनों को भेजकर बधाई दे सकते हैं।
होली के शुभकामना संदेश, वॉलपेपर, शायरियां और होली की हार्दिक शुभकामनाएं (Holi ki Hardik Shubhkamnaye)
1- हाथों में रंग लिए,
दिल में उमंग लिए,
मन में खुशियां लिए,
अपनों को संग लिए
रंगों का खुमार लिए,
चलो रंगों का त्योहार मनाएं
होली की हार्दिक शुभकामनाएं
2- रंग बरसे दिल से दिल तक,
मिट जाए हर दूरी आज,
होली के इस पावन मौके पर
बस खुशियों की हो शुरुआत।
होली की शुभकामनाएं
3- तेरे संग खेलूं रंगों की होली,
रंगों में घुल जाए प्यार की बोली,
प्यार के रंग में रंग दूं तुझे,
बन जाए ये दुनिया रंगोली।
होली की शुभकामनाएं
4- प्यार के रंग से
भरो पिचकारी,
स्नेह के रंग से
रंग दो दुनिया सारी,
यह रंग ना जाने,
ना कोई जात ना बोली,
आप सबको मुबारक हो
रंगों से भरी होली
Happy Holi 2026
5- सपनों की दुनिया और अपनों का प्यार,
गालों पे गुलाल और पानी की बौछार,
सुख समृद्धि और सफलता का हार,
मुबारक हो आपको रंगो का त्योहार।।
होली की ढेर सारी शुभकामनाएं
6- रंगों के त्यौहार में सभी रंगों की हो भरमार,
ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार.
रंगों के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं
7- ठंडाई की मिठास,
रंगो की बहार, होली का त्यौहार, आने को है तैयार
थोड़ी सी मस्ती, थोड़ा सा प्यार,
सबसे पहले मुबारक हो आपको होली का त्यौहार
8- प्यार के रंगों से भरो पिचकारी,
स्नेह के रंगों से रंग दो दुनिया सारी,
ये रंग न छूटे कभी जीवन से,
ऐसी चमक आए आपकी बारी
होली की हार्दिक शुभकामनाएं
9- गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार
चांद की चांदनी, अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार
होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
10- रंगों की बहार,
पिचकारी की धार,
गुलाल की बौछार,
मुबारक हो आपको
होली का त्योहार
Happy Holi 2026
11- दुश्मन को भी गले लगाने का दिन है,
रंगों में भीग जाने का दिन है,
ये होली का दिन है
होली की हार्दिक शुभकामनाएं
लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



