Guru Purnima 2025 Wishes: 'माटी से मूरत गढ़े' ... गुरु पूर्णिमा पर गुरुओं को भेजें टॉप 10 शुभकामना संदेश

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Guru Purnima Quotes In Hindi: आप भी गुरुजनों को नमन और उनके प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरु पूर्णिमा के टॉप 10 खूबसूरत संदेशों की मदद लेकर अपने गुरुजनों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

guru purnima 2025 top 10 wishes

Guru Purnima Messages In Hindi: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को 'गुरु पूर्णिमा' का पर्व मनाया जाता है। इस साल यह पर्व आज यानी 10 जुलाई को मनाया जा रहा है। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन महर्षि वेदव्यास जी का भी जन्म हुआ था, जिन्होंने महाभारत और 18 पुराणों की रचना की थी। यह पर्व अपने गुरुओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। आप भी गुरुजनों को नमन और उनके प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरु पूर्णिमा के टॉप 10 खूबसूरत संदेशों की मदद लेकर अपने गुरुजनों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

गुरु पूर्णिमा की टॉप 10 शुभकामनाएं

1-गुरु वह दीपक हैं जो अंधकार में रास्ता दिखाते हैं

जीवन की हर उलझन को सरल बनाते हैं।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आपको शत्-शत् नमन।

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।

2-करता करे ना कर सके

गुरु करे सब होय

सात द्वीप नौ खंड में

गुरु से बड़ा ना कोय

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

3-गुरु सिर्फ एक शब्द नहीं,

वह जीवन की संपूर्ण ऊर्जा हैं।

उन्हें कोटि-कोटि नमन।

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।

4-माटी से मूरत गढ़े,सद्गुरु फूंके प्राण।

कर अपूर्ण को पूर्ण गुरु,भव से देता त्राण।।

शुभ गुरु पूर्णिमा!

5-गुरु बिना ज्ञान नहीं, गुरु बिना सम्मान नहीं. इस गुरु पूर्णिमा पर दिल से प्रणाम, आपके आशीर्वाद से ही जीवन में खुशियां हैं

शुभ गुरु पूर्णिमा!

6-गुरु बिन ज्ञान न उपजे, गुरु बिन मिटे न मोह।

गुरु बिन राम न मिल सके, गुरु बिन होय न सो॥

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

7-गुरु का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। इस गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु को याद कर उनके चरणों में सच्ची श्रद्धा अर्पित करें।

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

8-गुरु को पारस जानिए, करे लौह को स्वर्ण।

शिष्य और गुरु जगत में, केवल दो ही वर्ण।।

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

9-गुरु वो दीपक हैं जो बिना बोले ही अज्ञानता का अंधेरा दूर कर देते हैं। इस गुरु पूर्णिमा पर उन्हें दिल से नमन।

10-गुरु बिना ज्ञान नहीं, ज्ञान बिना आत्मा नहीं,

ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म सब गुरु की ही देन है।

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिप'माटी से मूरत गढ़े' ... गुरु पूर्णिमा पर गुरुओं को भेजें टॉप 10 शुभकामना संदेश