Happy Father's Day wishes: पापा का दिन बना दें स्पेशल, फादर्स डे के मौके पर भेजें ये प्यार भरी विशेज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Happy Father's Day Wishes: फादर्स डे के स्पेशल मौके पर अपने पापा को थैंक्यू बोलना है, अपने इमोशन को शेयर करना है तो ये शायरियां बेस्ट होंगी। सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाने से लेकर पापा को विशेज सेंड करने तक यहां से चुनें बेस्ट शायरी।

फादर्स डे विशेज

जून के तीसरे रविवार को हर साल फादर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। अपने लाइफ के सबसे खास हीरो अपने पापा को जो बगैर किसी शोर शराबे के आपकी सारी मांगों को पूरा करते हैं, हर वक्त स्पेशल फील कराते हैं और आपसे अनकंडीशनल प्यार करते हैं।अपने उस सुपरहीरो के दिन को बनाएं खास, फादर्स डे के मौके पर भेज दें ये प्यारा सा शुभकामनाओं भरा मैसेज। यहां से चुनें फादर्स डे के लिए बेस्ट विशेज।

हैप्पी फादर्स डे विशेज

  • मेरा साहस मेरा सम्मान है पिता,

मेरी ताकत मेरी पहचान है पिता,

शायद रब ने भेजा फल ये अच्छे कर्मों का,

उसकी रहमत उसका है वरदान पिता।

Happy Father’s day

  • पापा आप मेरा वो गुरूर है,

जो कोई भी कभी भी नहीं तोड़ सकता।

Happy Fathers Day Papa

  • कदर पिता की कोई जान लेगा,

अपनी जन्नत को दुनिया में ही पहचान लेगा।

हैप्पी फादर्स डे

  • कभी हंसी और खुशी का मेला है पिता,

कभी कितना तन्हा और अकेला है पिता,

माँ तो कह देती है अपने दिल की बात,

सब कुछ समेट के आसमान सा फैला है पिता।

Happy Fathers Day Papa

  • कभी कंधे पे बिठाकर मेला दिखता है पिता,

कभी बनके घोड़ा घुमाता है पिता,

माँ अगर पैरों पे चलना सिखाती है,

तो पैरों पे खड़ा होना सिखाता है पिता।

फादर्स डे शुभकामनाएं!

  • कभी अभिमान तो कभी स्वाभिमान है पिता,

कभी धरती तो कभी आसमान है पिता,

जन्म दिया है अगर माँ ने,

जानेगा जिससे जग वो पहचान है पिता।

फादर्स डे विशेज

हैप्पी फादर्स डे

  • पिता के साथ में सुकून मिलता है,

जिंदगी खुशनुमा लगती है,

जीने का जुनून मिलता है।

Happy Father’s day

  • हर खुशी दूं पापा को,

दिल में रहता यही अरमान है,

क्यों मैं जाऊं उन्हें कहीं छोड़ के,

पापा के कदमों में सारा जहान है।

फादर्स डे शुभकामनाएं!

  • मेरे प्यारे प्यारे पापा,

मेरे दिल में रहते पापा,

मेरी छोटी सी खुशी के लिए,

सब कुछ सह जाते हैं पापा।

हैप्पी फादर्स डे

  • परेशानी कोई जो कभी मन में रहे,

जान जाते हैं पापा बिन मेरे कुछ कहे।

Happy Fathers Day papa

  • मेरा साहस , मेरी इज़्ज़त , मेरा सम्मान है पिता,

मेरी ताकत, मेरी पूँजी , मेरी पहचान है पिता।

Happy Father’s Day

  • पिता जमीर है पिता जागीर है,

जिसके पास ये है वह सबसे अमीर है।

फादर्स डे शुभकामनाएं!

  • मेरी पहचान आप से पापा,

क्या कहूं आप मेरे लिये क्या हो,

रहने को है पैरों के नीचे ये जमीन,

पर मेरे लिए तो मेरा आसमान आप हो।

हैप्पी फादर्स डे

  • मंजिल दूर और सफ़र बहुत है,

छोटी सी जिन्दगी की फिकर बहुत है,

मार डालती ये दुनिया कब की हमे,

लेकिन “पापा ” के प्यार में असर बहुत है,

Happy Father’s Day papa

  • कुछ लोगों का प्यार कभी नहीं बदलता

उनको मां बाप कहा जाता है…

जिंदगी में अच्छा लिबास हो तो

उसे कुदरत कहते है ,

रंगीन दोस्त हो तो उसे जन्नत कहते है ,

हसींन हमसफ़र हो तो उसे मोहब्बत कहते है

और जिंदगी में आप जैसे पापा हो तो उसे किस्मत कहते है

Happy Father’s Day papa

ये जो आज हम महके महके घूम रहे,

हकीकत में हमारे पिता के पसीने की खूशबू है।

हैप्पी फादर्स डे

पापा का प्यार निराला है,

पापा के साथ रिश्ता न्यारा है,

इस रिश्ते जैसा कोई और नहीं यही रिश्ता दुनिया में सबसे प्यारा है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।