Happy Father's Day: टॉप 20 इमोशनल हार्ट टचिंग फादर्स डे शायरी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Happy Father's Day: फादर्स डे के मौके पर पिता को बोलना है शुक्रिया, लगाना है इमोशनल स्टेटस या फिर गिफ्ट कार्ड पर लिखनी है प्यारी सी लाइनें। यहां से चुनें बेहतरीन, हार्ट टचिंग, इमोशनल फादर्स डे स्पेशल शायरी।

फादर्स डे शायरी

पिता की मौजूदगी बच्चे के लिए ताकत होती है। बिना पापा के जीवन की करना भी मुश्किल होता है। ये बात वहीं समझ सकता है जिसने कच्ची उमर में पिता का साया सिर से उठते देखा हो। अपने पापा को इस फादर्स डे कुछ स्पेशल लाइनों के साथ बोलें शुक्रिया। सोशल मीडिया, व्हाट्सएप पर लगाना है स्टेटस या फिर गिफ्ट कार्ड पर पापा के लिए जताना हो प्यार। यहां से चुनें एक से बढ़कर एक हार्ट टचिंग इमोशनल शायरी। टॉप 20 फादर्स डे स्पेशल शायरी का कलेक्शन, यहां पढ़ें।

Top 20 Father's Day Shayari

1- हर मुश्किल में जो ढाल बन जाए,

हर आंसू को मुस्कान में बदल दें

जो थकर भी ना थकता है

मेरे लिए हर दिन कुछ नया करता है।

2- वो मेरे पापा हैं, मेरा अभिमान है,

मेरे जीवन का सबसे प्यारा वरदान है

उनकी गोद का सबसे प्यारा आसमान है

उनकी बातें देती हैं जीने का अरमान।

3- धरती सा धीरज है और आसमान सी ऊंचाई है

जिंदगी को तरस के खुदा ने यह तस्वीर बनाई है

हर दुख बच्चों का वो खुद पर सह लेते हैं

खुदा की उस जीवित प्रतिमा को हम पिता कहते हैं।

हैप्पी फादर्स डे

4- दुनिया की भीड़ में,

सबसे करीब है जो

मेरे पापा, मेरे खुदा

मेरी तकदीर हैं वो।

5- फूल कभी दो बार नहीं खिलते

जन्म कभी दो बार नहीं मिलते

मिलने को तो हजारों लोग मिल जाते हैं

पर हजारों गलतियां माफ करने वाले

मां-बाप दोबारा नहीं मिलते।

6- मत कर हिसाब मां-बाप से,

वरना ब्याज में ही जिंदगी निकल जाएगी।

फादर्स डे शायरी

7- पिता नीम के पेड़ के जैसे होते हैं,

जिसके पत्ते भले ही कड़वे हों

पर छाया हमेशा ठंडी देता है।

8- जेब खाली फिर भी मना करते नहीं देखा

मैंने अपने पिता से अमीर इंसान नहीं देखा।

हैप्पी फादर्स डे

9- बेटियों के लिए पापा क्या होते हैं,

ये सिर्फ बेटियां ही समझ सकती हैं।

10- बिना आवाज और बिना आंसू के

जो रोता है वो एक बाप होता है।

11- जो हमारे लिए बुरे वक्त से लड़ जाता है,

वो एक बाप होता है।

जो हमारी हर ख्वाहिश पूरी करता है वो एक बाप होता है।

12- खुद के लिए लापरवाह और बच्चों की परवाह करता है, वो एक बाप होता है।

हैप्पी फादर्स डे

13- पापा वह छत है जो हट जाए तो

रिश्तेदारों की औकात सामने आ जाती है।

हैप्पी फादर्स डे

14- दुनिया में केवल पिता ही वह इंसान है,जो चाहता है कि उसके बच्चे मुझसे भी ज्यादा कामयाब बनें।

फादर्स डे शायरी

15- जिसका आसमां से ऊंचा होता

जिम्मेदारियों का कद है

वो पिता है, जिनका सागर से गहरा होता

हमारे लिए निश्चल प्रेम है।

वो पिता है जिनकी छांव तले

रहता हमारा पूरा जीवन सुरक्षित

वो पिता है जिनके उपकारों के आगे हो जाता है

हमारा पूरा जीवन श्रद्धा से नतमस्तक।

16- मेरी हंसी में छिपे दर्द को पहचानते हैं, वो पापा है मेरे जो मुझसे बेहतर मुझे जानते हैं।

17- पिता की मौजूदगी सूरज की तरह होती है,

सूरज गर्म जरूर होता है

लेकिन अगर ना हो तो अंधेरा छा जाता है।

18- पिता की छाया में, हर खुशी मिल जाती है

उनके होने से हर राह आसान हो जाती है

खुद दर्द सहकर भी मुस्कुराते रहते हैं

पिता ही बच्चों के लिए दुनिया बन जाते हैं।

19- बचपन की हर मुस्कान के पीछे, एक पिता की थकी हुई शाम होती है।

20- मुझे रख दिया छांव में

खुद जलते रहे धूप में,

मैंने देखा है एक फरिश्ता

अपने पिता के रूप में।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपटॉप 20 इमोशनल हार्ट टचिंग फादर्स डे शायरी, कार्ड पर लिखें या ल गाएं स्टेटस