Happy Chocolate Day 2026 Wishes : चॉकलेट की तरह क्रंची हो तुम... चॉकलेट डे पर पार्टनर को भेजें ये टॉप 10+ रोमांटिक मैसेज
Happy Chocolate Day 2026 Quotes, Shayari : जिस तरह चॉकलेट की हर बाइट में खुशी छुपी होती है, वैसे ही इस दिन चॉकलेट के साथ कहे गए कुछ प्यारे भरे शब्द रिश्ते को एक नई फ्रेशनेस देते हैं। पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए चॉकलेट के साथ ये रोमांटिक चॉकलेट डे लव कोट्स भेज सकते हैं।

Top 10 +Chocolate Day Quotes for Girlfriend, Boyfriend : वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन 9 फरवरी को 2026 के रूप में मनाया जाता है। जिस तरह चॉकलेट की हर बाइट में खुशी छुपी होती है, वैसे ही इस दिन चॉकलेट के साथ कहे गए कुछ प्यारे भरे शब्द रिश्ते को एक नई फ्रेशनेस देते हैं। चॉकलेट डे सिर्फ चॉकलेट देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खास दिन पार्टनर से अपने दिल की बात को मीठे और सच्चे अंदाज में कहने का बहाना भी है। तो अगर आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं या पहले से भी रिलेशनशिप में हैं, तो पार्टनर को इंप्रेस करे के लिए चॉकलेट के साथ ये रोमांटिक चॉकलेट डे लव कोट्स, शायरी मैसेज और चॉकलेट डे के शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
चॉकलेट डे विशेज (Chocolate Day Wishes 2026)
- चॉकलेट की तरह मीठा है तेरा प्यार
हर पल में बसता है तेरा एहसास
चॉकलेट डे पर यही दुआ है मेरी
तू हमेशा रहे मेरे साथ !!
2. हाथों में चॉकलेट और आंखों में ख्वाब
दिल में बस तू और तेरी ही बात
चॉकलेट डे पर ये वादा है मेरा
हर खुशी, हर जज्बात तेरे नाम !!
3.तुमसे मेरी जिंदगी है, तुमसे मेरी पहचान है,
तुम हो तो हर दिन चॉकलेट डे जैसा खास है!
Happy Chocolate Day 2026!
चॉकलेट डे कोट्स (Chocolate Day Quotes 2026)
4.रिश्ता हमारा चॉकलेट की तरह रहे
कभी डार्क तो कभी मीठा
पर हमेशा साथ रहे
Happy Chocolate Day 2026
5.हाथों में चॉकलेट और आंखों में ख्वाब
दिल में बस तू और तेरी ही बात
चॉकलेट डे पर ये वादा है मेरा
हर खुशी, हर जज्बात तेरे नाम !!
6.कीजिए वादा कि रिश्ता हम निभाएंगे
खुशी हो या गम आप और हम साथ नजर आएंगे
दिन आज खास है
चलो मुंह मीठा करें
चॉकलेट के साथ नई जिंदगी की शुरूआत करें
Happy Chocolate Day 2026
चॉकलेट डे विशेज फॉर गर्लफ्रेंड (Chocolate Day Wishes for Girlfriend)
7. जैसे चॉकलेट में घुली होती है मिठास
वैसे ही तू मेरी ज़िंदगी में है खास
चॉकलेट डे पर कहता हूं खुलकर
तेरे बिना अधूरी है हर आस !!
8. हमारी मोहब्बत का रिश्ता किसी डार्क चॉकलेट जैसा है
थोड़ा कड़वा, बहुत सारा मीठा और एकदम अलग
Happy Chocolate Day 2026
9. मेरे दिल की धड़कन हो तुम
पर्क चॉकलेट की तरह क्रंची हो तुम
रहना हमेशा मेरे साथ
जैसे रहती है फेवरेट चॉकलेट साथ
हैप्पी चॉकलेट डे 2026
चॉकलेट डे शायरी मैसेज (Chocolate Day Romantic Shayari in Hindi)
10. सनम तेरा मीठा सा प्यार लाया है जीवन में बहार,
इस प्यार की मिठास है बेहिसाब,
चॉकलेट डे पर करती हूं प्यार का इजहार।
Happy Chocolate Day 2026!
11. दिल हमारा चॉकलेट की तरह नाजुक है,
तुम उसमें ड्राई फ्रूट का तड़का,
लाइफ होगी फ्रूट्स एंड नट्स जैसी,
अगर मिल जाए चाहने वाला तुम सा।
Happy Chocolate Day 2026!
12. हर रिश्ते में मिठास बनी रहे,
जुबान पर हमेशा प्यार की बात बनी रहे,
यही जिंदगी जीने का अंदाज है,
न खुद रहो उदास, न अपनों को रहने दो उदास।
Happy Chocolate Day 2026!

लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



