Chocolate Day 2026 Wishes: रिश्ते में घुल जाए चॉकलेट जैसी मिठास..गर्लफ्रेंड को भेजें टॉप 10 रोमांटिक मैसेज

Feb 09, 2026 05:55 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Happy Chocolate Day 2026: चॉकलेट डे 9 फरवरी को सेलिब्रेट किया जाता है। गुलाब और इजहार के बाद लोग चॉकलेट देकर अपने रिश्ते में मिठास घोलते हैं। अगर आप ये दिन खास बनाना चाहते हैं, तो अपनी गर्लफ्रेंड को सुंदर विशेज लिखकर भेज दें।

Chocolate Day 2026 Wishes: रिश्ते में घुल जाए चॉकलेट जैसी मिठास..गर्लफ्रेंड को भेजें टॉप 10 रोमांटिक मैसेज

Happy Chocolate Day 2026: वैलेंटाइन डे का तीसरा दिन थोड़ा मिठास भरा होता है, जिसे लोग चॉकलेट डे के नाम से जानते हैं। गुलाब, इजहार करने के बाद गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड 9 फरवरी को एक दूसरे को चॉकलेट देकर ये दिन सेलिब्रेट करते हैं। चॉकलेट के साथ आप कुछ रोमांस का तड़का भी रिश्ते में लगाना चाहते हैं, तो कुछ रोमांटिक मैसेज भेजकर पार्टनर को खास दिन की बधाई दें। चलिए आपको चॉकलेट डे पर विश करने के लिए कुछ सुंदर मैसेज की लिस्ट दिखाते हैं।

चॉकलेट डे विशेस-

1-

तेरी मुस्कान भी चॉकलेट जैसी मीठी लगती है,

तेरा प्यार हर दिन खास बनाता है,

Chocolate Day पर बस इतना कहना है,

तू मेरी जिंदगी की सबसे प्यारी मिठास है।

2-

चॉकलेट तो बस एक बहाना है,

तेरे प्यार का जश्न मनाना है,

तू साथ रहे बस हमेशा मेरे,

यही मेरी सबसे बड़ी चाहत है।

3-

तेरे बिना हर खुशी अधूरी लगती है,

तेरी बातों में मिठास घुली लगती है,

Chocolate Day पर ये तोहफा नहीं,

दिल की मीठी सी मोहब्बत भेजी है।

4-

चॉकलेट की तरह तू भी खास है,

तेरे बिना मेरा दिल उदास है,

Happy Chocolate Day मेरी जान,

तू ही मेरी दुनिया का एहसास है।

5-

तेरे प्यार की मिठास सबसे अलग है,

तेरी हंसी मेरे दिल की धड़कन है,

Chocolate Day पर बस इतना कहूं,

तू मेरी जिंदगी की सबसे sweet वजह है।

6-

चॉकलेट की तरह तू भी प्यारी है,

तेरे बिना जिंदगी अधूरी सारी है,

Happy Chocolate Day मेरी जान,

तू मेरी दुनिया की सबसे बड़ी खुशहाली है।

7-

तेरे साथ हर दिन खास लगता है,

तेरा प्यार सबसे पास लगता है,

Chocolate Day पर ये तोहफा नहीं,

मेरे दिल का एहसास लगता है।

8-

चॉकलेट तो बस मिठास है,

पर तू मेरी जिंदगी का एहसास है,

Happy Chocolate Day sweetheart,

तू ही मेरा सबसे खूबसूरत प्यार है।

9-

तेरी बातों में मिठास है,

तेरे प्यार में खास एहसास है,

Chocolate Day पर तुझे कहूं,

तू मेरी दुनिया की सबसे प्यारी बात है।

10-

चॉकलेट की तरह मीठा तेरा प्यार है,

तू ही मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत यार है,

Happy Chocolate Day मेरी रानी,

तेरे बिना सब कुछ बेकार है।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

परिचय


दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।