Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपhappy childrens day 2025 quotes status bal diwas 2025 wishes shayari messages on 14th november bal diwas ki shubhkamnaye
Children's Day 2025 Quotes : बाल दिवस पर भेजें ये खूबसूरत कोट्स, खुशी से हर बच्चा कहेगा 'हैप्पी चिल्ड्रेंस डे'

Children's Day 2025 Quotes : बाल दिवस पर भेजें ये खूबसूरत कोट्स, खुशी से हर बच्चा कहेगा 'हैप्पी चिल्ड्रेंस डे'

संक्षेप: Bal Diwas 2025 Quotes in Hindi : बाल दिवस 2025 के इस खास मौके पर अगर आप भी किसी प्यारे बच्चे को मोटीवेट करने के लिए नेहरू जी के शुभकामना संदेश भेजना चाहते हैं तो हैप्‍पी चिल्‍ड्रेंस डे के ये लेटेस्ट कोट्स, मैसेज, शुभकामना संदेश और शायरी मैसेज आपके काम आ सकते हैं।

Fri, 14 Nov 2025 12:06 AMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Children's Day 2025 Quotes And Wishes In Hindi : भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस 2025 के रूप में मनाया जाता है। यह दिन बच्चों के प्यारे 'चाचा नेहरू' और भारत के पहले प्रधानमंत्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। नेहरू जी को बच्चों से बेहद लगाव था। उनका मानना था कि बच्चे ही देश की सच्ची संपत्ति और भविष्य हैं। इस खास मौके पर स्कूलों और विभिन्न संस्थानों में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इतना ही नहीं बाल दिवस की खुशी में लोग एक दूसरे को खूबसूरत शुभकामनाएं भी भेजते हैं। अगर आप भी अपने करीबी किसी बच्चे को बाल दिवस की बधाई देना चाहते हैं तो यहां से विशेज, कोट्स, मैसेज भेज सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

1- देश की प्रगति का तुम हो सहारा

भविष्‍य संवारो तुम पढ़-लिख कर

आगे काम आएगी अच्‍छी शिक्षा

पूरी होगी मन की हर इच्‍छा

हैप्‍पी चिल्‍ड्रेंस डे

2- बचपन की हंसी, वो प्यारी सी बात,

बाल दिवस पर हो सबकी मुस्कान साथ

चाचा नेहरू की यादों में खो जाएं,

खुशियां हर दिल में फिर से समाएं.

Happy Children’s Day 2025!

3- मां की कहानी थी, परियों का फसाना था,

बारिश में कागज की नाव थी,

बचपन का हर वो मौसम सुहाना था।

बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

4- ‘एक बच्चा सीखता है, जब उसे समझा जाए, और चमकता है, जब उसे सराहा जाए।’

बाल दिवस की शुभकामनाएं।

5- ‘बच्चों की मासूमियत हमें सिखाती है कि जीवन सरल और सुंदर हो सकता है।’

बाल दिवस की शुभकामनाएं।

6- चाचा नेहरू को सलाम

देते सुख शांति का पैगाम

याद आती हैं आपकी बातें

हमको बहलाती हैं आपकी यादें

हैप्‍पी चिल्‍ड्रेंस डे 2025

7- बच्चे केवल कल का भविष्य नहीं, आज भी समाज की ऊर्जा हैं.

बच्चों की मुस्कान ही दुनिया में नई उम्मीद जगाती है.

हर बच्चे को खुला आसमान और समान अवसर मिलना चाहिए.

बच्चों को आलोचना नहीं, दिशा और अवसर देना चाहिए.

शिक्षा और संस्कार से ही बच्चे अपने सपनों को सच कर सकते हैं

हैप्‍पी चिल्‍ड्रेंस डे 2025

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।