सास के जन्मदिन पर भेजें ये 25 दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश, पढ़कर खुशी से लगा लेंगी आपको गले

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सास-बहू का रिश्ता थोड़ा खट्टा-मीठा जरूर होता है लेकिन इसमें बेशुमार प्यार होता है। अगर आपकी सास का जन्मदिन आने वाला है, तो उसे खास बनाने के लिए आप कुछ प्यारे से मैसेज उन्हें भेज सकती हैं।

Shayari in hindi
शायरी इन हिंदी

सास हर लड़की की दूसरी मां होती है, जो उसे संभालती भी है और संवारती भी है। सास के साथ बहू का रिश्ता थोड़ा खट्टा-मीठा जरूर होता है लेकिन किसी खास मौके पर दोनों एक दूसरे पर जान देते हैं। अगर आपकी सास का जन्मदिन आने वाला है, तो उन्हें भेजने के लिए प्यारे से मैसेज सेव कर लें। इन्हें आप व्हाट्सऐप पर भेज सकते हैं और लेटर में भी लिखकर दे सकती हैं।

1. आप सिर्फ मेरी सास नहीं, मेरी दूसरी मां हैं।

आपके होने से इस घर में हमेशा रौनक रहती है।

आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

ईश्वर आपको लंबी और स्वस्थ उम्र दे।

2. जन्मदिन की शुभकामनाएं सासू मां!

आपका प्यार मेरी सबसे बड़ी ताकत है।

3. आपके प्यार और आशीर्वाद के बिना हम अधूरे हैं।

जन्मदिन के इस खास मौके पर बस यही दुआ है,

कि आपकी झोली में दुनिया की सारी खुशियां हों।

और आप हमेशा हमारे साथ ऐसे ही खुश रहें।

हैप्पी बर्थडे मेरी सबसे अच्छी सासू मां!

4. आपकी डांट में भी प्यार छुपा होता है।

आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं!

भगवान आपकी हर इच्छा पूरी करे।

5. हैप्पी बर्थडे सासू मां!

आपका आशीर्वाद ही मेरी असली दौलत है।

6. आपके आने से मेरी जिंदगी और भी खूबसूरत हो गई।

जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई सासू मां!

आप हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेंगी।

7. आपकी ममता की छांव में मुझे कभी मां की कमी नहीं खली।

आप दुनिया की सबसे अच्छी और समझदार सास हैं।

आपको आपके खास दिन पर ढेरों खुशियां मिलें।

हैप्पी बर्थडे सासू मां!

8. आपके हर त्याग और प्यार के लिए मैं आपकी शुक्रगुजार हूं।

दुआ करती हूं कि आपके जीवन में कभी कोई दुख न आए।

आपकी हंसी इस घर की सबसे अनमोल चीज है।

जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मेरी प्यारी सासू मां।

भगवान आपको लंबी उम्र बख्शे।

9. आपने मुझे जिंदगी के हर मोड़ पर संभाला है।

जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं सासू मां!

आपका प्यार मेरे लिए अनमोल है।

10. हैप्पी बर्थडे सासू मां जी!

आपका दिल सोने जैसा है, हमेशा ऐसा ही रहे।

11. जन्मदिन मुबारक हो सासू मां!

आपका दिल बहुत बड़ा और साफ है।

ईश्वर आपको हर खुशी दे।

आप हमेशा हमारी जान रहेंगी।

12. आपके बिना हमारे परिवार की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं!

आपकी हर मुराद इस साल पूरी हो जाए।

हम सब आपसे बहुत ज्यादा प्यार करते हैं।

हैप्पी बर्थडे सासू मां

13. जन्मदिन की बधाई सासू मां!

आपका दिन बहुत शानदार गुजरे।

यूं ही हम पर प्यार लुटाती रहें।

14. जन्मदिन की बधाई हो सासू मां!

आपकी उम्र भले ही बढ़ रही हो,

पर आपका गुस्सा अभी भी एकदम जवान है।

हमेशा ऐसे ही हंसती और हंसाती रहें।

15. जन्मदिन मुबारक सासू मां!

दुआ है आप मुझे कम काम बताएं।

और हमेशा यूं ही सेहतमंद रहें!

16. जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं मां! आपका प्यार और आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहे। भगवान आपको हमेशा खुश, स्वस्थ और मुस्कुराता हुआ रखें।

17. मेरी प्यारी सासू मां को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई! आप मेरे लिए सिर्फ सास नहीं, बल्कि मां जैसी हैं। आपका साथ हमेशा यूं ही बना रहे।

18. आपके जन्मदिन पर बस यही दुआ है, आपकी जिंदगी खुशियों से भरी रहे और आपके चेहरे की मुस्कान कभी कम न हो। जन्मदिन मुबारक हो मां!

19. जिस घर में आपका प्यार हो, वह घर हमेशा खुशियों से भरा रहता है। मेरी प्यारी सासू मां, आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।

20. आपका आशीर्वाद मेरे लिए सबसे अनमोल तोहफा है। ईश्वर आपको लंबी उम्र, अच्छा स्वास्थ्य और हर खुशी दें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं मां!

21. जन्मदिन मुबारक हो सासू मां! आपने मुझे बहू नहीं, बेटी की तरह अपनाया, इसके लिए मैं हमेशा आपकी शुक्रगुजार रहूंगी। आपका प्यार यूं ही मिलता रहे।

22. आपकी हर सुबह खुशियों से भरी हो और हर शाम सुकून लेकर आए। जन्मदिन के इस खास दिन पर आपको ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।

23. सासू मां, आपके रूप में मुझे एक प्यारी मां मिली है। आपके जन्मदिन पर भगवान से यही प्रार्थना है कि आप हमेशा हंसती-मुस्कुराती रहें। हैप्पी बर्थडे!

24. आपके प्यार और आशीर्वाद ने इस परिवार को हमेशा जोड़े रखा है। जन्मदिन पर आपको ढेर सारी खुशियां, प्यार और सम्मान मिले। जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई!

25. मेरी प्यारी सासू मां, आपका जन्मदिन मेरे लिए भी बेहद खास है। आप हमेशा खुश रहें, स्वस्थ रहें और आपके जीवन का हर दिन खूबसूरत बने। जन्मदिन मुबारक हो!

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपसास को बर्थडे विश करने के लिए परफेक्ट हैं ये 25 संदेश, पढ़कर हो जाएंगी खुश