Happy Basant Panchami 2026 Wishes : 'ज्ञान का दीपक जलाएं'… अपनों को भेजें बसंत पंचमी की शुभकामनाएं

Jan 23, 2026 12:05 am ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Basant Panchami Ki Shubhkamnaye : अगर आप भी अपनों तक मां सरस्वती का आशीष भेजना चाहते हैं तो ये लेटेस्ट और ट्रेंडी बसंत पंचमी मैसेज, कोट्स और शुभकामना संदेश उन्हें भेज सकते हैं।

Happy Basant Panchami 2026 Wishes : 'ज्ञान का दीपक जलाएं'… अपनों को भेजें बसंत पंचमी की शुभकामनाएं

Saraswati Puja Wishes & Quotes 2026 : बसंत पंचमी ज्ञान, कला और सृजन की देवी मां सरस्वती की आराधना का पर्व है। यह पर्व माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल बसंत पंचंमी 2026 का उत्सव 23 जनवरी को मनाया जाएगा। बसंत पंचमी 2026 पर लोग पीले वस्त्र धारण करते हैं, मां सरस्वती की वंदना करते हैं और अपनों को शुभकामनाएं, कोट्स, संदेश, सरस्वती वंदना, तस्वीरें, वॉलपेपर और व्हाट्सऐप स्टेटस के जरिए ज्ञान और शुभता का संदेश भेजते हैं। अगर आप भी अपनों तक मां सरस्वती का आशीष भेजना चाहते हैं तो ये लेटेस्ट और ट्रेंडी बसंत पंचमी मैसेज, कोट्स और शुभकामना संदेश उन्हें भेज सकते हैं।

1- सरस्वती का आशीर्वाद मिले अपार,

ज्ञान और विद्या से भरे भंडार।

संगीत और कला में हो गहरी पहचान,

वसंत पंचमी का हो शुभारंभ महान।

वसंत पंचमी की शुभकामनाएं

2- जीवन का यह बसंत, आप सबको खुशियां दे अनंत.

प्रेम और उत्साह का भर दे जीवन में रंग.

बसंत पंचमी 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

3- किताबों का साथ हो, कलम पर हाथ हो

कॉपियां आपके पास हो, पढ़ाई दिन रात हो...

जिंदगी के हर इम्तिहान में आप पास हो!

बसंत पंचमी की शुभकामनाएं!

4- ज्ञान की देवी आपके कंठ में सदा वास करें,

शिक्षा के हर क्षेत्र में आप नए इतिहास रचें।

एकाग्रता और धैर्य का मां आपको वरदान दें,

जीवन की हर मुश्किल का हंसकर समाधान दें।

5- ज्ञान का दीपक जलाएं, भजन और गीत गाएं.

मां सरस्वती के आगमन का उत्सव मनाएं.

हैप्पी बसंत पंचमी

6- रंगों से भर दो हर दिन को,

खुशियों से महकाओ जीवन को।

आओ मिलकर करें वंदन,

सरस्वती माता का अभिनंदन।

वसंत पंचमी की शुभकामनाएं

7- मां सरस्वती हर कार्य में आपको दें सफलता दें,

बुद्धि और विवेक का वरदान देकर जीवन संवारे।

यह पावन पर्व आपके लिए खुशियां लाए,

आपकी लगन आपको नई ऊंचाइयों तक पहुंचाए।

Happy Saraswati Puja!

8- किताबों का साथ हो और पेन पर आपका हाथ हो,

सफलता की हर परीक्षा में मां सरस्वती का साथ हो।

मेहनत का फल मिले और दूर हो हर बाधा,

आशीर्वाद देने आएं आपको स्वयं मां शारदा।

Happy Saraswati Puja 2026

9- या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता,

मां सरस्वती अज्ञानता का अंधेरा मिटाएं।

हाथों में वीणा और मुख पर सत्य का वास हो,

आपके घर में हमेशा ज्ञान का पावन प्रकाश हो।

हैप्पी सरस्वती पूजा

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।