Happy Hanuman Jayanti: 'भक्ति और भरोसा इतना करो...' हनुमान जयंती पर भेजें अपनों को शुभकामनाएं
Top 12 Hanuman Jayanti Wishes: हनुमान जयंती के अपने परिवारजन, दोस्तों और करीबियों को भेजनी है शुभकामनाएं तो इन बेहतरीन, भक्ति में डूबी लाइनों में से चुनें। टॉप 12 हनुमान जयंती विशेज पढ़ें।

हनुमान जयंती का पर्व 2 अप्रैल को मनाया जा रहा। इस दिन भक्त हनुमान की पूजा-अर्चना के साथ ही उनके जन्मोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। भक्त उन्हें भक्ति, विश्वास, वीरता, सामर्थ्य, निस्वार्थ प्रेम के प्रतीक के रूप में पूजते हैं। रामभक्त हनुमान की जयंती के इस पावन मौके पर अपनों पर सदा कृपा बनी रहे इसी आशीर्वाद वाले भगवान की महिमा गाते इन मैसेज को भेजकर बोल दें हनुमान जयंती की शुभकामनाएं। यहां से चुनें टॉप 12 बेहतरीन हनुमान जयंती की शुभकामनाएं।
Hanuman Jyanti Wishes In Hindi
1- जिन्हें श्रीराम का आशीर्वाद मिला,
जिनके हाथों में गदा है और पहचान बजरंगी है,
संकटों को दूर करने वाले वही हमारे प्रिय हनुमान हैं।
2- केवल अपनी पूंछ से लंका जलाने
वाले अंजनीसुत , पवनपुत्र बजरंग
बली को कोटि कोटि नमन,
पराक्रमी हनुमान कोटी कोटि प्रणाम
Happy hanuman jayanti 2026
3- सत्य और प्रेम की कसमें बहुत लोग खाते हैं,
पर भक्ति और समर्पण में अपना सीना फाड़ने वाले
केवल हनुमानजी थे।
4- सब सुख लहै तुम्हारी सरना
तुम रक्षक काहू को डरना
5- भगवान हनुमान आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि भर दें,
उनकी कृपा सदा आपके परिवार पर बनी रहे।
6- भूत-पिशाच पास नहीं आते,
जब महावीर का नाम सुनाया जाता है,
सारे रोग-दुख दूर हो जाते हैं,
जो निरंतर हनुमान का जाप करता है।
7- बजरंगी की पूजा से हर काम सफल होता है,
उनके दर पर आते ही अज्ञान दूर हो जाता है,
रामजी के चरणों में मन स्थिर हो जाता है,
और उनके दर्शन से बिगड़े काम भी बन जाते हैं।
8- सीना फाड़कर दिल में श्रीराम दिखाए,
यूं ही नहीं वो बजरंगी कहलाए।
9- हनुमानजी राम के सबसे प्रिय हैं,
भक्तों में सबसे न्यारे हैं।
क्षणभर में लंका को जलाया,
माता सीता को श्रीराम से मिलाया।
जय अंजनी के लाल! जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई
10- बल, बुद्धि, विवेक के प्रतीक
पवनपुत्र हनुमान जी के
जन्मोत्सव की बहुत
बहुत शुभकामनाएं।
11- भक्ति और भरोसा इतना करो कि संकट
हम पर आएं और चिंता हनुमानजी करें!हनुमान जयंती पर आपको हार्दिक बधाई!
राम को सीने में बसाए वो
अंजनी पुत्र हनुमान हैं
सारे दुखो का नाशक वो
हिंद राष्ट्र की पहचान हैं।
12- बजरंग जिनका नाम हैं,
संकट हरना जिनका काम हैं,
ऐसे हनमंत लाल को मेरा
बारबार प्रणाम है।
हनुमान जयंती की हार्दिक
शुभकामनाएं
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


