Shayari in Hindi: गुड मॉर्निंग के लिए ये पॉजिटिव मैसेज ही होंगे काफी, यहां पढ़े
सुबह-सवेरे उठते ही कुछ पॉजिटिव विचार आने जरूरी है। जिससे आप खुद को और ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करते हैं। इस काम में मदद करेंगी कुछ पॉजिटिव लाइनें, जिसे पढ़कर ना केवल आप अच्छा महसूस करते हैं बल्कि दूसरों को भी पॉजिटिव बातें भेजकर बोलें गुड मॉर्निंग।

दिन की शुरुआत अच्छे और पॉजिटिव शब्दों के साथ करनी चाहिए। जिससे पूरा दिन आप अच्छा फील करते हैं और दूसरों को भी अच्छा फील करा पाते हैं। सुबह उठते ही मोबाइल चलाने की आदत है तो इन गुड थॉट्स वाले मैसेज को अपनों को भेजकर बोलें गुड मॉर्निंग।
Good Morning Messages in hindi
- सुप्रभात दुनिया में रहने की सबसे अच्छी दो जगह हैं या तो किसी के दिल में या फिर किसी की दुआओं में
- सुप्रभात ढोंग की ज़िन्दगी से ढंग की जिंदगी बेहतर है।
- ईश्वर आपको हमेशा खुश रखे, स्वस्थ रखें, मस्त रखें और सभी दुखों से दूर रखें यही प्रार्थना है मेरी भगवान से
- किसी की बात को दिल पर मत लीजिए। जिसका जैसा संस्कार होता है वैसे ही उसका व्यवहार होता है।
- "संबंध" बड़े नहीं होते उसे संभालने वाले बड़े होते हैं।
- क्या खूब लिखा है परखो तो कोई अपना नही समझो तो कोई पराया नहीं चेहरे की हंसी से गम को भुला दो कम बोलो पर सब कुछ बता दो खुद ना रूठो पर सबको हंसा दो यही राज है जिन्दगी का जियो और जीना सिखा दो।
- कोई टूटे तो उसे सजाना सीखो कोई रूठे तो उसे मनाना सीखो रिश्ते तो मिलते हैं मुकद्दर से बस उसे खूबसूरती से निभाना सीखो।
- चुभ जाती है कभी बातें तो कभी लहजे मार जाते हैं,
यह जिन्दगी है यहां हम, गैरों से ज्यादा अपनों से हार जाते हैं।
- साथी सिर्फ वो नहीं होता
जो जीवनभर साथ निभाए
साथी तो वो भी होता है जो
जीवन के कुछ पलों में ही
जीवनभर का साथ निभा जाए
- सिर्फ शब्दों से न करना किसी के वजूद की पहचान,
हर कोई उतना कह नहीं पाता जितना महसूस करता है।
- दिन नई शुरुआत खुश रहें
इंसान सफल तब होता है,
जब वह दुनिया को नहीं,
बल्कि खुद को बदलना शुरू कर देता है।
- हमेशा ख्याल रखना अपना आप अनमोल है। सुप्रभात
- मेरा कर्म ही मेरा भाग्य है, ऐसा मानकर काम करने वाला कभी हारता नहीं है।
- आशा वह शक्ति है जो उन परिस्थितियों में भी हमें प्रसन्न बनाए रखती है जिनके बारे में हम जानते हैं कि वे खराब हैं।
- संबंध उसी आत्मा से जुड़ता है जिनका हमसे पिछले जन्मों का कोई रिश्ता होता है वरना दुनिया की इस भीड़ में कौन किसको जानता है सुप्रभात
- सुप्रभात सच्चाई का रास्ता जितना कठिन है ये रास्ता उतना ही सरल भी होता है
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


