Good morning Wishes: जीवन हो जाए आपका सूरज सा रौशन...इन 15 चुनिंदा मैसेज के साथ अपनों को कहें 'गुड मॉर्निंग'
गुड मॉर्निंग विश दिन की शुरुआत को सकारात्मक और खुशहाल बनाने का एक छोटा लेकिन असरदार तरीका है। आप अपने खास दोस्तों, माता-पिता, भाई-बहनों को प्यारे से संदेश के साथ दिनभर की शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां से कुछ चुनिंदा गुड मॉर्निंग मैसेज चुनकर उन्हें भेजें।

जिंदगी की हर सुबह नई उम्मीद, जोश लेकर आती हैं और ऐसे में अपनों को गुड मॉर्निंग कहना ये साबित करता है आप उनके बारे में सुबह सोचते हैं। गुड मॉर्निंग विश दिन की शुरुआत को सकारात्मक और खुशहाल बनाने का एक छोटा लेकिन असरदार तरीका है। एक प्यारा सा संदेश, शायरी या प्रेरणादायक लाइन किसी अपने के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है और पूरे दिन के लिए ऊर्जा दे सकती है। ये संदेश दोस्त, परिवार, सहकर्मी या जीवनसाथी को भेजकर रिश्तों में अपनापन और करीबियां बढ़ाई जा सकती हैं। इसलिए हर सुबह एक दिल से भेजा गया गुड मॉर्निंग मैसेज न सिर्फ दिन को अच्छा बनाता है, बल्कि रिश्तों को भी और मजबूत करता है। अगर आप अपने खास लोगों को सुबह गुड मॉर्निंग विश करते हैं, तो यहां से कुछ चुनिंदा मैसेज चुनें।
1-
हमारा अस्तित्व हमारे कर्म से है,
किसी के नजरिये से नहीं।
सुप्रभात
2-
शुभ प्रभात!
जीवन की हर सुबह एक नया अवसर
है, इसे अपनाओ और अपनी
खुशियों को बिखेर दो।
Good Morning
3-
आपकी मुस्कान ही आपके दिन की
सबसे अच्छी शुरुआत हो सकती है।
शुभ प्रभात !
4-
अपने लक्ष्य पर इतनी
मुश्किलों के
बाद भी अड़े हो तुम, शायद
मंजिल के बहुत करीब खड़े
हो तुम ॥
शुभ प्रभात
5-
सुप्रभात
डर से डरोगे तो
कुछ बड़ा कैसे करोगे
6-
Good Morning
सुबह की पहली किरण की
तरह मुस्कुराओ
सुप्रभात
7-
वक्त भी सिखाता है,
और टीचर भी,
पर दोनों में फर्क होता है,
टीचर सिखा कर,
इम्तिहान लेता है,
और वक्त इम्तिहान लेकर,
Good morning
8-
सुप्रभात
विश्वास वो शक्ति है जिससे
उजड़ी हुई दुनिया में भी
रोशनी लाई जा सकती है।
9-
सुप्रभात!
हमेशा ऐसे व्यक्ति को संभाल के रखिए...
जिसने आपको ये तीन भेंट दी हो
साथ, समय और समर्पण।
10-
सुप्रभात
जरूरी नहीं है कुछ
गलत करने से ही दुःख मिले,
हद से ज्यादा अच्छे होने की भी
कीमत चुकानी पड़ती है।
11-
सुप्रभात
जिसकी जैसी नीयत
वो वैसी कहानी रखता है
कोई परिंदों के लिए बंदूक
तो कोई परिंदों के लिए पानी रखता है।
12-
सुप्रभात
नीचा वही दिखा सकता है
जिसमें अहंकार होता है
क्योंकि जिसमें संस्कार होता है
वह सदा दूसरों का सम्मान करता है।
13-
सुप्रभात
दोस्ती कभी खास लोगों से नहीं होती
जिनसे हो जाती है
वही लोग जिंदगी में खास बन जाते हैं।
14-
सुप्रभात
खुद को साधारण आदमी
मानना भी एक ताकत है
ऐसा आदमी असाधारणता के कोई
फालतू सपने नहीं देखता।
15-
सुप्रभात
उम्र का मोड़ कोई भी हो
बस धडकनों में नशा
जिंदगी जीने का होना चाहिए।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


