Shayari in Hindi: सुबह अपनों को भेजें ये 15 दिल छू लेने वाली शायरियां, दिन और मूड दोनों होगा अच्छा

Deepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सुबह की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद और छोटों के स्नेह के साथ होनी चाहिए। अगर आप सुबह अपनों को गुड मॉर्निंग विश करने के लिए मैसेज भेजते हैं, तो यहां से प्यारी सी शायरी चुनकर भेजें। उनके चेहरे पर मुस्कान आएगी और आपका दिन अच्छा रहेगा।

Shayari in Hindi: सुबह अपनों को भेजें ये 15 दिल छू लेने वाली शायरियां, दिन और मूड दोनों होगा अच्छा

ज्यादातर लोग अपने सुबह की शुरुआत व्हाट्सऐप पर अपनों को गुड मॉर्निंग विश करने के साथ करते हैं। आप चाहे दूर रह रहे हों या पास में लेकिन सुबह का ये रिवाज कभी नहीं बदलता है। अपने से बड़ों या छोटों को प्यारा सा गुड मॉर्निंग विश करना रोज की आदत बन जाता है। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो हम आपके लिए 15 प्यार भरी शायरियां लेकर आए हैं, जिसे आप अपने खास लोगों को भेज सकते हैं। इन मैसेज को पढ़ते ही उनके चेहरे पर आएगी मुस्कान और आपका दिन-मूड दोनों अच्छा हो जाएगा।

1) सुबह ऊठते ही चेहरे पर मुस्कान रहे

हर एक दुख से आप कोसों दूर रहें

महक उठे आपकी जिंदगी

ऐसा शुभ दिन आप का आज रहे।

2) कुछ इस तरह जिंदगी को मैंने आसान बना दिया

किसी से माफी मांग ली, किसी को माफ कर दिया।

3) पंछी उड़ते, लेते आनंद प्यारी रुत का

फिर मैं क्यों पालूं बोझ, आने वाले कल का

Good Morning!

4) आपकी नयी सुबह इतनी सयानी हो जाये

दुःखों की सारी बाते आपकी पुरानी हो जाये

दे जाये इतनी खुशियां ये दिन

कि खुशी भी आपकी मुस्कुराहट की दिवानी हो जाये।

5) चाय के कप से निकलते हुए धुएं में

आपकी तस्वीर नजर आती है

आपके ख्यालों में खोकर

हमेशा मेरी चाय ठंडी हो जाती है।

6) किसी ने रोजा रखा, किसी ने उपवास रखा

कबुल उसका हुआ जिसने “मां-बाप” को अपने पास रखा।

7) बीत गई तारों वाली सुनहरी रात

याद आई फिर वही प्यारी सी बात

खुशियों से हो हर पल आपकी मुलाकात

इसलिए मुस्कुराते हुए करें अपने दिन की शुरुआत।

8) खिलखिलाती सुबह, ताज़गी से भरा सवेरा है

फूलों और बहारों ने आपके लिए रंग बिखेरा है

सुबह कह रही है जाग जाओ,

आपकी मुस्कुराहट के बिना सब अधूरा है।

9) नींद आती है सपने लेकर, हमारी दुआ है

आज की सुबह आये आपके लिए

ढेर सारी खुशियां लेकर, गुड मॉर्निंग!

10) सफर वहीं तक है जहां तक तुम हो,

नजर वहीं तक है जहाँ तक तुम हो,

हजारों फूल देखे हैं इस गुलशन में मगर,

खुशबू वहीं तक है जहाँ तक तुम हो।

11) सपनो के जहां से अब लौट आओ

हुई हे सुबह अब जाग जाओ

चांद-तारों को अब कह कर अलविदा

इस नए दिन की खुंशियों मे खो जाओ।

12) ये हमारी सूर्योदय SMS सेवा है

इसमें हम सोए हुए आलसी लोगों को जगाते हैं

और बाद में गुड मॉर्निंग कह कर खुद सो जाते हैं

सुप्रभात।

13) सुबह बनने के लिए हर शाम को ढलना होता है

मोती बनने के लिए बर्फ को पिघलना होता है

हाथ पर हाथ धर कर ही बैठे मत रहो तुम

मंजिल पाने के लिए हर इंसान को चलना होता है।

14) वादा किया है तो जरूर निभाएंगे

सूरज की किरण बनकर छत पर आएंगे

हम हैं तो जुदाई का गम कैसा

तेरी हर सुबह को फूलों से सजाएंगे।

15) हमारी तो दुआ है, कोई गिला नहीं

वो गुलाब जो आज तक खिला नहीं

आज के दिन आपको वो सब कुछ मिले

जो आज तक किसी को कभी मिला नहीं।

Good Morning!

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।