फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन के 6 यूनिक आइडिया, हर दोस्त याद रखेगा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Friendship Day Celebration Idea: फ्रेंडशिप डे के मौके पर दोस्तों के साथ पार्टी एंज्वॉय करना और साथ में कुछ वक्त भी साथ में बिताना है केवल डिनर लंच करने से काम नहीं चलेगा। इसे और भी ज्यादा मजेदार बनाने के लिए ये 6 सेलिब्रेशन आइडिया बेस्ट होगा।

friendship day celebration ideas
फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन आइडिया

2 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा। इस मौके को खास और यादगार बनाना है तो दोस्तों से मिलना, फुर्सत के कुछ पल बिताना तो जरूरी है। लेकिन केवल बातचीत इस सेलिब्रेशन को बोरिंग बना देगा। फ्रेंडशिप डे को स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो ये 6 तरह के खास आइडिए को अपनी लिस्ट में शामिल करें। दोस्तों को घर बुलाएं लेकिन साथ में फन और मजे का भी पूरा इंतजाम रखें। अगर आप चाहते हैं कि सारे फ्रेंड्स इस दिन को एंज्वॉय करें तो ये 6 आइडिया आपके काम आ सकते हैं।

फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन बोरिंग ना हो जाए इसके लिए ये 6 तरह की एक्टीविटी और गेम को शामिल करें

फ्रेंडशिप अवॉर्ड्स

सारे दोस्त मिलकर कुछ अवॉर्ड्स डिसाइड करें और एक दूसरे को दें। जैसे बेस्ट एडवाइज गिवर, बेस्ट ग्रुप फोटोग्राफर अवॉर्ड, हमेशा चाय वाला दोस्त, लास्ट मिनट पर प्लान बनाने वाला दोस्त। इस तरह के अवॉर्ड और साथ में शेयर की गई मेमोरी फ्रेंडशिप डे की शाम को बेहद खास बना देगी।

फ्रेंडशिप क्विज

दोस्ती सालों बाद भी जिंदा है तो कुछ क्विज सेशन तो होने ही चाहिए। फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट कर रहे तो ये गेम जरूर खेलें। कौन कब मिला, दोस्ती की शुरुआत कब हुई, आपस में पहला झगड़ा और सबसे फनी मोमेंट। एक दूसरे की आदत से जुड़े कुछ क्विज भी इसमे शामिल कर सकते हैं।

साथ में कुक करें

साथ में किसी एक्टीविटी को करने का दिल है तो कुकिंग साथ में करें। बार्बेक्यू जैसे या किचन में साथ में खाना पकाने का काम करें। फिर एक साथ बैठकर खाने का लुत्फ उठाएं।

किसी पुरानी ग्रुप फोटो को रीक्रिएट करें

किसी पुरानी फोटो के मोमेंट को रीक्रिएट करें। उस जगह पर जाएं, वैसे की कपड़े साथ में पहनें और फिर से उसी तरह ग्रुप में फोटो खिंचवाएं। ये एक्टीविटी सारे दोस्तों को उन मोमेंट की याद दिलाएगा और आपका दिन स्पेशल बन जाएगा।

पॉटलक गैदरिंग करें

अगर फ्रेंड्स आपस में मिलकर किसी एक के घर मिलने का प्लान बना रहे हैं तो पहले से डिसाइड करें और पॉटलक गैदरिंग करें। जिससे होस्ट के ऊपर लंच, डिनर का भार ना पड़े और वो भी पूरी तरह से फ्रेंडशिप डे को एंज्वॉय कर सके। हर किसी को एक दूसरे के मनपसंद खाने के आइटम को बनाकर लाना है। इसके साथ ही एक बचपन की मेमोरी भी लिखकर लानी है। इस तरह से सिंपल पॉटलक गैदरिंग एक फन गेम में बदल जाएगा।

पार्लर सेशन एंज्वॉय करें

अगर लेडीज अपनी फ्रेंड्स के साथ फ्रेंडशिप डे एंज्वॉय करना चाहती हैं तो पार्लर सेशन करें। आजकल घर पर सैलून सर्विस आसानी से मिल जाती है। या फिर अपनी सोसाइटी में पार्लर बुक करें और सब मिलकर रिलैक्स करें। पेडीक्योर, मेनीक्योर, फेशियल, स्पा जैसे किसी एक या दो चीजों को चुनें और सारी फ्रेंड्स मिलकर एंज्वॉय करें। फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट करने के साथ ही रोजमर्रा के काम से ब्रेक और बॉडी को भी रिलैक्स होने का मौका मिलेगा। भागदौड़ वाली बिजी लाइफ में इस तरह की एंज्वॉयमेंट सारी फ्रेंड को पसंद आएगी।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपफ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन के 6 मजेदार आइडिए, हर दोस्त को रहेगा याद