फ्रेंडशिप डे 2026: ₹0 खर्च किए बिना दोस्त को दें ये 5 दिल छू लेने वाले क्रिएटिव गिफ्ट!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Friendship Day 2026: फ्रेंडशिप डे पर दोस्त को कुछ स्पेशल गिफ्ट देना है, तो पैसे की जरूरत बिल्कुल नहीं है। जीरो रुपए में ये क्रिएटिव और यूनिक गिफ्टिंग आइडियाज आपके दोस्त को काफी ज्यादा स्पेशल फील कराएंगे।

Friendship Day 2026 Gifting Ideas
फ्रेंडशिप डे गिफ्टिंग आइडियाज

कहते हैं दोस्ती का रिश्ता कई बार खून के रिश्तों से भी ज्यादा गहरा और वफादार साबित होता है। दिल से जुड़े इस खास रिश्ते का साथ तो सालभर ही बना रहता है, लेकिन फ्रेंडशिप डे एक ऐसा दिन है जब इस रिश्ते को सेलिब्रेट किया जाता है। 2 अगस्त को हर कोई अपनी दोस्ती का जश्न मनाते हुए नजर आने वाला है, लोग खूबसूरत तोहफे भी प्लान कर रहे होंगे। अक्सर लोगों को लगता है कि खूब सारे पैसे खर्च कर के ही एक अच्छा गिफ्ट लिया जा सकता है, जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दोस्ती के रिश्ते में सबसे ज्यादा अहमियत आपके इमोशन की होती है। दिल के साथ दिया गया हर गिफ्ट स्पेशल बन जाता है। यहां हम आपको बिना एक रुपए खर्च किए, कुछ ऐसी गिफ्टिंग आइडियाज बता रहे हैं जो आपकी दोस्ती को और ज्यादा मजबूत कर देंगे।

₹0 के बजट में दोस्त को दें ये दिल छू लेने वाले गिफ्ट्स

हैंडमेड कार्ड के साथ दें हाथों से लिखा लेटर

ये गिफ्ट सबसे ज्यादा स्पेशल होने वाला है। अगर आप वाकई अपने दोस्त को ये दिखाना चाहते हैं कि उनका आपकी लाइफ में कितना इंपोर्टेंस है, तो थोड़ा सा वक्त निकालकर एक प्यारा सा कार्ड बना लीजिए। साथ में एक लेटर, जिसमें आप दोस्ती सी यादें, स्पेशल मोमेंट्स और कोई की दिल बात लिख सकते हैं; जो आपके दोस्त को स्पेशल फील कराए।

दोस्त के लिए बनाएं स्पेशल प्लेलिस्ट

आजकल डिजिटल जमाना है, तो थोड़ा सा यूनिक आइडिया भी आप ट्राई कर सकते हैं। एक गानों की प्लेलिस्ट तैयार करें, जिसमें दोस्ती से जुड़े कुछ ट्रैक शामिल हों, साथ ही कुछ ऐसी गाने जो आप दोनों के किसी स्पेशल मोमेंट से जुड़े हों या आपकी फीलिंग को बखूबी बयां करते हों। बस ये प्लेलिस्ट अपने दोस्त के साथ शेयर कर दें, उन्हें बहुत पसंद आएगा।

फोटो कोलाज तैयार करें

दोस्त के साथ आपकी कई यादगार तस्वीरें होंगी। इनका प्रिंट निकालकर आप एक प्यारा सा फोटो कोलाज बनाकर तैयार कर सकते हैं। साथ में कुछ लाइंस भी लिख सकते हैं, जो उस मेमोरी से जुड़ी हो। आजकल तो वैसे डिजिटल जमाना है, ऐसे में आप फोन में ही फोटो कोलाज बना सकते हैं और एक छोटा सा वीडियो तैयार कर सकते हैं।

क्यों ना इस बार दोस्त के लिए वीडियो बनाएं?

कुछ अलग करना चाहते हैं तो एक छोटा सा वीडियो तैयार कर सकते हैं। इस वीडियो में आप अपने दोस्त के लिए कोई छोटा सा मैसेज शामिल कर सकते हैं। आप दोनों की कोई स्पेशल मेमोरी, आपकी लाइफ में उनकी इंपोर्टेंस या आपके लिए वो क्यों खास हैं; ऐसी 1-2 मिनट की वीडियो रिकॉर्ड कर के अपने दोस्त के साथ शेयर कर सकते हैं।

एक क्रिएटिव कूपन बुक तैयार करें

दोस्त को कुछ क्रिएटिव और यूनिक देना चाहते हैं तो एक कूपन बुक तैयार कर सकते हैं। इस कूपन बुक में आप छोटे-छोटे कूपन तैयार कर सकते हैं। उदाहरण के लिए फ्री ट्रीट, घूमने चलना, मूवी देखने जाना या डांस कर के दिखाना। जब भी आपके दोस्त को इनमें से कुछ करवाना हो, तो वो आपको कूपन दे सकते हैं। बड़ा ही मजेदार तरीका है, दोस्त के साथ फन करने का।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपफ्रेंडशिप डे 2026: ₹0 खर्च किए बिना दोस्त को दें ये 5 दिल छू लेने वाले गिफ्ट!