हर पति-पत्नी को अपनाना चाहिए 5-5-5 रूल, कभी नहीं होगी खटपट और रिश्ते में बना रहेगा रोमांस

Deepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार के साथ तकरार होना आम बात है लेकिन जब बात ज्यादा बढ़ जाए तब रिश्ते में दरार आने लगती है। ऐसी नौबत ना आए उसके लिए आप 5-5-5 रूल फॉलो करें। चलिए बताते हैं रिलेशनशिप के लिए 5-5-5 रूल क्या है?

हर पति-पत्नी को अपनाना चाहिए 5-5-5 रूल, कभी नहीं होगी खटपट और रिश्ते में बना रहेगा रोमांस

पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और तकरार का खूबसूरत मिश्रण होता है। छोटे-मोटे मतभेद हर रिश्ते में आते हैं, लेकिन जब ये तकरार बार-बार होने लगे, तो धीरे-धीरे रिश्ते की मजबूती पर असर पड़ने लगता है। आज के समय में जब ज्यादातर हस्बैंड-वाइफ दोनों ही वर्किंग होते हैं, तो समय की कमी और जिम्मेदारियों का बोझ रिश्तों में दूरी ला सकता है। ऐसे में कई बार पार्टनर को महसूस होने लगता है कि अब रिश्ता पहले जैसा नहीं रहा, न ही पहले जैसा रोमांस बचा है। लेकिन अच्छी बात ये है कि थोड़ी समझदारी और सही अप्रोच से इस स्थिति को बदला जा सकता है। अगर आपके रिश्ते में भी प्यार कम और तकरार ज्यादा हो गई है, तो आपको 5-5-5 रूल जरूर अपनाना चाहिए। यह एक आसान लेकिन बेहद असरदार तरीका है, जो पति-पत्नी के बीच फिर से कनेक्शन, समझ और रोमांस को मजबूत बनाने में मदद करता है।

क्या है 5-5-5 रूल?

5-5-5 रूल एक सिंपल लेकिन पावरफुल रिलेशनशिप फॉर्मूला है, जो पति-पत्नी के बीच प्यार, कनेक्शन और समझ को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। रिलेशनशिप एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर हस्बैंड-वाइफ एक दूसरे को अपनी बात रखने का 5-5-5 मिनट समय दें तो सभी मसले आसानी से सुलझ सकते हैं। इस रूल से फिर तकरार नहीं होगी और दोनों एक दूसरे की हर बात को समझ सकेंगे।

husband wife

कैसे करना है फॉलो

1- पहले 5 मिनट वाइफ अपनी बात कहेंगी, फिर अगले 5 मिनट में हस्बैंड अपनी राय रखेंगे। ऐसे आप दोनों एक दूसरे की सोच-समझ को जान लेंगे। किसी भी बात पर लड़ाई हो उसे इस तरह से बात करके सुलझा सकते हैं।

2- 5 मिनट के रूल में आप क्वालिटी टाइम भी ले सकते हैं, जैसे 5 मिनट की वॉक, चाय डेट, एक दूसरे को हग करना या फिर रिश्ते में रोमांस का तड़का लगाना। बस आपको रूल में यही फॉलो करना है कि 5 मिनट का समय तय हो, ज्यादा समय बीत जाएगा तो भी कोई हर्जा नहीं है। लेकिन 5 मिनट वाली चीजें थोड़ा मजेदार रहती है और बोरियत नहीं होती।

3- तीसरे 5 का मतलब है कि 5वें हफ्ते या हर महीने में एक ट्रिप आप दोनों प्लान करें। इस ट्रिप के जरिए आप क्वालिटी टाइम बिता पाएंगे और ऐसे में आप दोनों रोजमर्रा की जिम्मेदारियों से दूर होकर साथ अच्छा समय बिता पाएंगे।

कैसे है फायदेमंद

5-5-5 रूल से रिश्ते में कम्युनिकेशन गैप खत्म होता है, रिश्ते में रोमांस बना रहता है। साथ ही आपको पार्टनर के साथ और समय की वैल्यू भी पता चल जाती है। इस रूल जरिए आप रिलेशनशिप में आ रहा तनाव और गलतफहमियों को दूर कर सकते हैं।

रूल काम ना करें तो क्या करें?

अगर आपके केस में ये रूल काम ना कर रहा हो तो खुद को सोचने-समझने का थोड़ा समय दें। छुट्टी लेकर वेकेशन पर जाएं, जहां आपको क्वालिटी टाइम बिताने को मिलेगा। कई बार रिश्ता या लोग गलत नहीं होते, हालात और समय जिम्मेदार हो जाते हैं। इसका सीधा असर पति-पत्नी के रिश्ते पर पड़ता है।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।