Eid Mubarak:'नबी-ए-करीम की सीरत हमारे जीवन..' अपनों को भेजने के लिए दिल से लिखें ये पैगाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के मौके पर ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार मनाया जाता है। इस मुबारक मौके पर अपनों को पैगाम भेजकर ईद मुबारक बोलना है तो यहां से चुनें 20 बेहतरीन शायरी, मैसेज।

 eid milad un nabi wishes in hindi
ईद मुबारक विशेज

अपनों को ईद-ए-मिलाद की मुबारकबाद भेजनी है तो यहां से चुनें दिल से लिखें पैगाम, जो अपनों की सलामती, खुशी और बरकत की दुआ करती है। 26 अगस्त को ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार मना रहा, जिसे ईद-ए-मिलाद भी बोलते हैं। इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहारों में इसकी गिनती होती है क्योंकि इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक यहीं वो दिन है जब पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। इस दिन पर जुलूस निकाले जाते हैं और घरों-मस्जिदों को सजाया जाता है और प्रार्थनाएं की जाती है।

खुशी के इस मौके पर अपनों को दिल से मुबारकबाद भेजनी है तो यहां से चुनें 20 दिल जीत लेने वाले कोट्स, मुबारकबाद मैसेज और शायरी।

Eid-e-Milad-Unnabi Shayari in hindi

1- ईद मिलाद-उन-नबी की दिली मुबारकबाद! अल्लाह आपकी जिंदगी को खुशियों, बरकत और सुकून से भर दे।

2- पैगंबर हजरत मुहम्मद की पैदाइश की खुशी में आपको और आपके परिवार को ईद मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद।

3- इस मुबारक दिन पर आपके घर में मोहब्बत, रहमत और खुशियों की बहार आए। ईद मिलाद-उन-नबी मुबारक

4- नबी-ए-करीम की सीरत हमारे जीवन में नेक रास्ते की रोशनी भर दे। ईद मिलाद-उन-नबी मुबारक।

5- दुआ है कि यह पाक दिन आपके हर गम को दूर करे और आपकी हर जायज दुआ कबूल हो।

ईद मुबारक!

6- मोहब्बत, इंसानियत और भाईचारे का पैगाम हर दिल तक पहुंचे। आपको ईद मिलाद-उन-नबी की बहुत-बहुत मुबारकबाद।

7- रहमतों का साया बना रहे, बरकतें आपके घर आती रहें और चेहरे पर मुस्कान हमेशा कायम रहे।

मिलाद-उन-नबी मुबारक

8- इस पवित्र अवसर पर अल्लाह आपकी जिंदगी में सुकून, खुशहाली और नेकियों की रोशनी भर दे।

9- नबी की मोहब्बत हमारे दिलों में हमेशा कायम रहे और उनकी प्यारी शिक्षाएं हमारे जीवन को बेहतर बनाएं।

10- हर दिल में मोहब्बत हो, हर घर में बरकत हो और हर चेहरे पर मुस्कान हो।

11- यह मुबारक दिन आपके परिवार के लिए खुशियों और रहमतों का पैगाम लेकर आए। मिलाद-उन-नबी मुबारक।

12- अल्लाह आपको और आपके अपनों को हमेशा अपनी रहमत और हिफाज़त में रखे। ईद मिलाद-उन-नबी मुबारक!

13- नबी-ए-पाक की सीरत से हमें प्यार, सब्र, रहम और इंसानियत की सीख मिलती रहे। मुबारक हो ईद

14- इस मुबारक मौके पर दिल से दुआ है कि आपके जीवन का हर दिन खुशियों से रोशन हो। ईद मुबारक

15- रहमतों की बारिश हो, बरकतों से घर भर जाए और दिलों में सच्ची मोहब्बत पैदा हो।

16- पैगंबर हजरत मुहम्मद की रहमत और बरकत आपके जीवन में हमेशा बनी रहे।

17- इस मुबारक मौके पर आपके घर में सुकून, खुशियां और बरकत हमेशा कायम रहे। ईद मिलाद-उन-नबी मुबारक

18- मोहब्बत, इंसानियत और भाईचारे का पैगाम हर दिल तक पहुंचे। ईद मिलाद-उन-नबी की दिली मुबारकबाद

19- अल्लाह आपकी हर नेक दुआ कबूल करे और आपके जीवन को खुशियों से भर दे। ईद मिलाद-उन-नबी मुबारक

20- नबी-ए-करीम की सीरत से हमें मोहब्बत, सब्र और इंसानियत की राह पर चलने की प्रेरणा मिले। मुबारक हो मिलाद-उन-नबी

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिप'नबी-ए-करीम की सीरत हमारे जीवन..' अपनों को भेजने के लिए दिल से लिखें ये पैगाम