Bakrid Mubarak: खुदा करे हर रात चांद बनकर…बकरीद पर भेजने के लिए देखें 20+ मुबारकबाद

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ईद उल अजहा इस साल 28 मई को मनाई जा रही है। इस पाक मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को मुबारकबाद देने के लिए यहां 20+ खूबसूरत शायरियां दी गई हैं।  

Bakrid Mubarak: खुदा करे हर रात चांद बनकर…बकरीद पर भेजने के लिए देखें 20+ मुबारकबाद

ईद उस अजहा यानी बकरीद साल 2026 में 28 मई को मनाई जाएगी। इस त्योहार को कुर्बानी की ईद कहा जाता है। यह त्योहार हजरत इब्राहीम की उस भक्ति और त्याग की याद में मनाया जाता है।इस पावन अवसर पर अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजने के लिए यहां कुछ बेहतरीन हिंदी मुबारकबाद दी हैं जिन्हें आप एक दूसरे के साथ शेयर कर सकते हैं।

  1. ऐ चांद उनको मेरा पैगाम कह देना,

खुशी का दिन और हंसी की शाम कह देना।

जब वो देखें बाहर आकर तुमको,

मेरी तरफ से उनको ईद मुबारक कह देना।

2. देखा ईद का चांद तो तुम्हारी याद आई,

साथ अपने वो गुज़रा ज़माना लाई।

दूर रहकर भी तुम मेरे पास हो,

दिल ने आज फिर तुम्हें दुआ भिजवाई।

3. सूरज की किरणें, तारों की बहार,

चांद की चांदनी, अपनों का प्यार।

हर घड़ी हो खुशहाल, ऐसा हो आपका त्योहार,

मुबारक हो आपको ईद का त्योहार।

4. रात को नया चांद मुबारक,

चांद को चांदनी मुबारक।

फलक को सितारे मुबारक,

और हमारी तरफ से आपको ईद मुबारक।

5. सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल,

दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल।

चारों तरफ फैले खुशियों का गीत,

इसी दुआ के साथ तुम्हें मुबारक हो ईद।

6. खुदा करे हर रात चांद बनकर आए,

दिन का उजाला शान बनकर आए।

कभी न दूर हो आपके चेहरे से मुस्कान,

यह ईद आपके लिए ऐसी बहार बनकर आए।

7. जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो,

आपका हर दिन ईद के दिन से कम न हो।

ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो,

जिसमें कोई भी गम न हो।

8. हर ख्वाहिश हो पूरी आपकी,

मिले खुशियों का जहां आपको।

जब कभी आप मांगें दुआ खुदा से,

तो खुदा दे वो सब कुछ आपको। ईद मुबारक!

9. दीपक में अगर नूर न होता,

तन्हा दिल मजबूर न होता।

हम आपको खुद ईद मुबारक कहने आते,

अगर आपका घर हमसे इतनी दूर न होता।

10. ईद लेकर आती है ढेर सारी खुशियां,

ईद मिटा देती है इंसानों की दूरियां।

यह खुदा का एक अनमोल तोहफा है,

इसीलिए सब कहते हैं ईद मुबारक

11. गले मिलने को आपस में, ईद आई है,

खुशियों की महक चारों तरफ छाई है।

न रहे कोई गिला-शिकवा आज के दिन,

रब ने हमारे लिए यह बरकत बरसाई है।

12. चुपके से चांद की रोशनी छू जाए आपको,

धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको।

दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से,

हम दुआ करते हैं वो मिल जाए आपको।

13. तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए,

हो आपका मुकद्दर इतना रोशन।

आमीन कहने से पहले ही,

खुदा आपकी हर दुआ कबूल कर जाए।

14. कोई इतना चाहे तुम्हें तो बताना,

कोई तुम्हारी इतनी फिक्र करे तो बताना।

ईद मुबारक तो हर कोई कह देगा,

कोई हमारी तरह दिल से कहे तो बताना।

15. सवेरे की सुनहरी धूप बन जाए,

तारों की महफ़िल का रूप बन जाए।

जिंदगी में आए इतनी खुशियाँ,

कि खुशियाँ भी आपका स्वरूप बन जाए। ईद मुबारक!

16. खुशियों की शाम और यादों का ये समां,

बधाई हो आपको ईद का ये जहाँ।

झूमे जहान और गाए ये ज़मीन,

मुबारक हो आपको ईद का महीना हसीन।

17. हसरतों की महफ़िल तो हर कोई सजाता है,

पर खुदा की राह में जो लुटाए वही सच्चा मोमिन कहलाता है।

आपकी हर नेक ख्वाहिश पूरी हो इस ईद पर,

यही दिल से हमारा पैगाम आता है।

18. आगाज ईद है, अंजाम ईद है,

सच्चाई पे चलो तो हर गाम ईद है।

जिसने भी की इबादत दिल से,

उस अल्लाह की तरफ से उसे इनाम ईद है।

19. हवा को खुशबू मुबारक,

फिजा को मौसम मुबारक।

दिलों को दिलों का प्यार मुबारक,

आपको हमारी तरफ से ईद का त्योहार मुबारक।

20. इस ईद पर हमारे दिल की यही दुआ है,

कि आप जिसे चाहें वो आपको मिल जाए।

न रहे कोई भी अधूरी हसरत आपकी,

आपका हर दिन ईद की तरह खिल जाए।

21. सवेरे की सुनहरी किरण बन जाए,

तारों की महफ़िल का रूप बन जाए।

इस ईद-उल-अधा पर आए इतनी खुशियां,

कि गम आपकी ज़िंदगी में आने को तरस जाए।

बकरीद मुबारक!

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।