Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपdharmendra passes away at 89 unforgettable love story of hema malini dharmendra bollywood he man and dream girl love
शोहरत की बुलंदियां छू रहे धर्मेंद्र ने क्यों किया था धर्म परिवर्तन, दो पत्नी वाले ‘ही-मैन’ के परिवार में कौन-कौन?

शोहरत की बुलंदियां छू रहे धर्मेंद्र ने क्यों किया था धर्म परिवर्तन, दो पत्नी वाले ‘ही-मैन’ के परिवार में कौन-कौन?

संक्षेप:

Dharmendra Death : शादी के कई साल बाद तक धर्मेंद्र ने अपने परिवार और काम दोनों के बीच संतुलन बनाए रखा, लेकिन 60 के दशक के आखिर में उनकी जिंदगी में एक नया मोड़ आया। यह वह दौर था, जब उनकी मुलाकात पहली बार बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी के साथ हुई।

Nov 24, 2025 07:53 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Dharmendra-Hema Malini Love Story : बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र देओल का निधन हो गया है। 'ही-मैन' ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। दुख की बात है कि एक्टर अपने जन्मदिन से 14 दिन पहले ही इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। बता दें, दिग्गज अभिनेता पिछले काफी समय से उम्र से संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे थे। धर्मेंद्र देओल को अंतिम विदाई देने के लिए बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स श्मशान घाट पहुंचें। बता दें, बड़े पर्दे पर अपनी शख्सियत की तरह ही, धर्मेंद्र का निजी जीवन भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था। धर्मेंद्र अपने दौर में सिनेमा के सबसे रोमांटिक सितारों में गिने जाते थे, अपने असल जीवन में भी 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी के साथ उनकी लव लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

धर्मेंद्र की पहली शादी

धर्मेंद्र की पहली शादी लुधियाना की प्रकाश कौर से सिर्फ 19 साल की उम्र में हो गई थी। धर्मेंद्र उस समय फिल्मों में आने का सपना देखा करते थे। लेकिन प्रकाश से शादी के कुछ साल बाद ही धर्मेंद्र का लेडी लक जागा और उनके करियर ने उड़ान भरनी शुरू कर दी। करियर में मिली बड़ी सफलता के बावजूद धर्मेंद्र हमेशा अपने परिवार से जुड़े रहे। प्रकाश कौर से उनके चार बच्चे हुए- सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता और अजीता। शादी के कई साल बाद तक धर्मेंद्र ने अपने परिवार और काम दोनों के बीच संतुलन बनाए रखा, लेकिन 60 के दशक के आखिर में उनकी जिंदगी में एक नया मोड़ आया। यह वह दौर था, जब उनकी मुलाकात पहली बार बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी के साथ हुई।

'ड्रीम गर्ल' के साथ ऑनस्क्रीन से ऑफस्क्रीन तक का सफर

बड़े पर्दें पर दर्शकों को पहली बार धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी साल 1970 में फिल्म 'तुम हसीन मैं जवां' में देखने को मिली थी। यह फिल्म भप्पी सोनी के निर्देशन में बनी थी। इस फिल्म में बॉलीवुड के'ही-मैन' धर्मेंद्र और 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। जिसके बाद इस सुपरहिट जोड़ी ने बड़े पर्दे पर कई हिट फिल्में दीं। फिल्मों की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह रिश्ता प्यार में बदल गया। जिसके बाद धर्मेंद्र ने पहले से शादीशुदा होने के बावजूद हेमा का हाथ थामने का फैसला किया। लेकिन यह शादी और लव स्टोरी इतनी भी आसान नहीं थी।

शादी के खिलाफ थे हेमा मालिनी के पिता

धर्मेंद्र के पहले से शादीशुदा होने की वजह से हेमा के पिता उनके रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। लेकिन हेमा मालिनी भी धर्मेंद्र से शादी के अपने फैसले पर टिकी रहीं। जिसके बाद धर्मेंद्र ने हेमा से शादी करने के लिए साल 1980 में इस्लाम धर्म अपनाया और प्रकाश से बिना तलाक लिए हेमा से शादी कर लीं। धर्मेंद्र की हेमा मालिनी से उनकी दो बेटियां हैं, जिनका नाम ईशा देओल और अहाना देओल है।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।