Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपcat or dog which pet is easy to keep in house and what is the steps for good care
बिल्ली या कुत्ता, घर में क्या पालना है ज्यादा आसान, कैसे की जाती है इनकी देखभाल?

बिल्ली या कुत्ता, घर में क्या पालना है ज्यादा आसान, कैसे की जाती है इनकी देखभाल?

संक्षेप:

आजकल पेट्स पालने का ट्रेंड लोगों के बीच खूब चल रहा है। ज्यादातर घरों में आपको कुत्ता या बिल्ली पले हुए मिलेंगे। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कुत्ता या बिल्ली क्या पालें और किसी कैसे केयर कर सकते हैं।

Feb 02, 2026 04:32 pm ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आजकल पेट्स पालना काफी ट्रेंड में आ चुका है। आपको हर घर में कुत्ता या बिल्ली पले हुए मिलेंगे। अब लोग बच्चों की तरह पेट्स का ध्यान रखते हैं और उनके साथ रहते हैं। अगर आप भी पेट्स पालने का प्लान कर रहे हैं, तो कुछ टिप्स हम आपको दे सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कुत्ता या बिल्ली, क्या पालना ज्यादा आसान होता है और इन दोनों की सही देखभाल कैसे की जाती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुत्ता कौन सी नस्ल का पालें?

कुत्ता पालने का प्लान कर रहे हैं, तो कुछ नस्ल हैं, जो आप अपने घर में आसानी से रख सकते हैं। ये डॉग्स बेबी फ्रेंडली भी होते हैं। छोटे बच्चे घर में है, तो लैब्राडोर पाल लें। छोटा घर है, तो बीगल नस्ल वाले कुत्ते रखें। कम खर्च में कुत्ता पालना है, तो इंडियन परिया डॉग पालें। इसके अलावा छोटे फ्लैट और कम एक्टिव कुत्ते चाहिए, जो क्यूट भी दिखे तो पग पालें। पहली बार में बहुत हाई-मेंटेनेंस नस्लें न पालें।

बिल्ली कौन सी नस्ल की पालें?

बिल्ली भी कई नस्ल में आती हैं। सभी बिल्लियां एक जैसी नहीं होतीं। कुछ शांत होती हैं, तो कुछ खतरनाक। आप पहली बार बिल्ली पाल रहे हैं, तो इंडियन स्ट्रीट कैट (देसी बिल्ली) पालें, इसे पालना सबसे आसान है। इसके अलावा पर्शियन पाल सकते हैं। ये देखने में प्यारी, क्यूट होती हैं लेकिन इनकी ग्रूमिंग ज्यादा करनी पड़ती है। सियामीज बिल्लियां भी अच्छी होती है, जो स्मार्ट और कम शोर मचाने वाली होती हैं।

बच्चों के लिए कौन सा पेट है बेस्ट- घर में छोटे बच्चे हैं, तो मैं आपको कुत्ता पालने की सलाह दूंगी। बिल्ली बच्चों से डरती है और दूर भागती है। जबकि कुत्ते बच्चों के साथ खेलते हैं और उनका ख्याल भी रखते हैं।

कुत्ते की केयर कैसे करें?

-सुबह-शाम वॉक

-2 बार खाना

-खेलना और ट्रेनिंग

-हफ्ते में 1 बार नहलाना

-हर दिन 2-3 घंटे का समय देना।

बिल्ली के केयर में कितना समय?

- खाना (1–2 बार)

- लिटर बॉक्स साफ

- थोड़ा खेल

खर्चा कितना होगा- बिल्ली पालने में 1,500 से 3,000 रुपये तक का महीने का खर्चा होगा। वही कुत्ता पालने में 3000 से 6000 रुपये तक का खर्चा होगा। इसमें डॉग की वैक्सीन, फूड, ग्रूमिंग सब शामिल होगा। ध्यान रखें कि जो भी चीज पालें, उसे पूरी वैक्सीन लगवाएं। बाहर ले जाएं, तो बांध लें लेकिन घर में खुला रखें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava
दीपाली श्रीवास्तव लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में 5 साल से बतौर डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में 8 वर्षों का अनुभव रखने वाली दीपाली ने डिजिटल मीडिया में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। एंटरटेनमेंट बीट में रुचि होने के साथ-साथ लाइफस्टाइल के प्रमुख सेक्शंस जैसे किचन हैक्स, हेल्थ, ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी से जुड़े विषयों पर लेखन में उनकी गहरी पकड़ है। वह हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर रिसर्च-आधारित और एक्सपर्ट-वेरिफाइड जानकारियां पाठकों तक पहुंचाती हैं। दीपाली साइंस ग्रेजुएट (B.Sc–Mathematics) हैं और उन्होंने मास कम्युनिकेशन की डिग्री भी हासिल की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।