Shayari in Hindi: 'हौंसले के तरकश...' मोटिवेशन देंगी ये बेस्ट शायरियां
Shayari in Hindi: लाइफ में आगे बढ़ने और दिमाग में पॉजिटिविटी लाने के लिए मोटिवेशन की बहुत जरूरत होती है। यहीं वो शब्द होते हैं जो हमें निराशा के भंवर से निकालकर बोलते हैं कि आगे बढ़ो कुछ अच्छा करो। मोटिवेशन के लिए ये बेस्ट शायरियां जरूर पढ़ लें।

लाइफ में आगे बढ़ने के लिए हर किसी को मोटिवेशन की जरूरत होती है। सिंपल वर्ड में कही गई बात अक्सर इंसान को भूल जाती है। लेकिन वहीं बातें जब शेरो-शायरी के जरिए बोल दी जाएं तो जिंदगीभर याद रह जाती है। खुद को मोटिवेशन चाहिए या फिर दोस्त या जानने वाले को मोटिवेट करना है, इन खूबसूरत शब्दों में पिरोई शायरी के साथ पॉजिटव होकर आगे बढ़ने में मदद करें।
Motivational Shayari in hindi
- जरा कामयाब तो होने दो मुझे दोस्त फिर मेरे दिन भी बदल जाएंगे जो चार लोग मेरे पीछे बातें करते हैं वह भी मेरे पीछे चले आएंगे
- हौसलों के तरकश में कोशिशों का वह तीर जिंदा रखो हार जाओ चाहे जिंदगी में सब कुछ फिर से जीतने की उम्मीद जिंदा रखो
- खुद से ही जीतने की जिद है मुझे खुद को ही हराना है मैं भीड़ नहीं हूं दुनिया की मेरे अंदर एक जमाना है
- काबिलियत इतनी बढ़ाओ की तुम्हे हराने के लिए कोशिश नहीं साजिश करनी पड़े।
- जब तक तुम बढ़ने की हिम्मत नहीं बढ़ आओगे तब तक प्रतिस्पर्धा जितना तुम्हारे लिए असंभव होगा।
- बदल जाओ वक्त के साथ या फिर वक्त बदलना सीखो मजबूरियों को मत कोसो हर हाल में बस चलना सीखो
- संघर्ष करते हुए घबराना मत क्योंकि संघर्ष के दौरान इंसान अकेला होता है और सफलता के बाद तो सारी दुनिया तुम्हारे साथ है।
- इंतजार मत करो हमेशा कोशिश करते रहो क्योंकि जितना तुम सोचते हो जिंदगी से कहीं ज्यादा तेजी से आगे निकल रही है।
- अगर आपको अपने आप पर एक दिन गर्व करना है तो कभी हार मत मानना हमेशा कोशिश करते रहो।
- निगाहों में मंजिल थी गिरे और गिर कर संभलते रहे हवाओं ने बहुत कोशिश की मगर चिराग आंधियों में भी जलते रहे।
- उम्र थका नहीं सकती, ठोकरें गिरा नहीं सकतीं, अगर जिद हो जीतने की तो, हार भी हरा नहीं सकतीं।
- मुश्किलें चाहे कितनी भी क्यों न आएं हौसले अगर मजबूत हों तो मंजिल तक पहुंचना आसान हो जाता है।
- हार मत मानो, कोशिश जारी रखो, मंजिल खुद चलकर तुम्हें गले लगाएगी।
- जो थक कर बैठते हैं, वो हार जाते हैं, जो चलते रहते हैं, वही जीत पाते हैं।
- हिम्मत रखो, विश्वास रखो, हर नया दिन नई उम्मीद लाता है, जो खुद पर यकीन रखे, वही जीत पाता है।
- सपनों को हक़ीक़त बनाने का जुनून रखो क्योंकि मेहनत से बढ़कर कोई जादू नहीं होता
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


