Shayari in Hindi: पति को भेजें प्यार का इजहार करने वाली लव शायरी, बेस्ट हैं ये लाइनें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

प्यार का इजहार शादी के पहले ही नहीं किया जाता बल्कि शादी के कई सालों बाद रिश्ते में रोमांस बरकरार रखने के लिए ये जरूरी हो जाता है। तीज के पहले हसबैंड को भेजें 2 लाइन में दिल का हाल बयां करने वाली खूबसूरत लव शायरी। पढ़ते ही चेहरे पर खिल जाएगी प्यारी सी मुस्कान।

Shayari in hindi
शायरी इन हिंदी

शादीशुदा रिश्ते में रोमांस और रोमांच जिंदा रखना है तो कुछ प्यार का इजहार करना जरूरी है। हर बार पति के बोलने का इंतजार ना करें। आपकी छोटी सी पहल पति को दीवाना बनाने के लिए काफी होंगी। जैसे ये कुछ रोमांटिक शायरी। जिसे आप सुबह सवेरे गुड मॉर्निंग लिखने के साथ अगर भेज देंगी। तो पूरा दिन चेहरे पर मुस्कान खिलेगी बल्कि आपके प्यार का इजहार पति को फिर से आपको प्यार करने पर मजबूर कर देगा। यहां से चुनें बेहतरीन 20 रोमांटिक लव शायरी।

2 Line Love Shayari for husband in hindi

1- तेरे नाम से ही मेरे चेहरे पर मुस्कान आती है,

तू साथ हो तो हर कमी भी पूरी नज़र आती है।

2- तेरे कंधे पर सिर रखूं तो सुकून मिल जाता है,

मेरा ये छोटा सा दिल फिर से मुस्कुरा जाता है।

3- तू सिर्फ़ मेरा पति नहीं, मेरी सबसे प्यारी आदत है,

तेरे साथ हर दिन जीना ही मेरी सबसे बड़ी चाहत है।

4- तेरी एक मुस्कान पर आज भी दिल हार जाती हूं,

तुझसे हर रोज पहले से थोड़ा और प्यार कर जाती हूं।

5- मेरी खुशियों का पता तेरे दिल से होकर जाता है,

तू पास रहे तो मेरा हर दिन त्योहार बन जाता है।

6- ना चांद चाहिए, ना सितारों की फरमाइश है,

तू साथ रहे बस इतनी सी मेरी ख्वाहिश है।

7- तेरे साथ बिताया हर पल ख़ास लगता है,

तू मेरा है, बस यही एहसास ख़ास लगता है।

8- मेरी हर दुआ में तेरी सलामती रहती है,

तू हंसता रहे, बस यही दिल की खुशी रहती है।

9- तेरे बिना अधूरी सी लगती है मेरी हर कहानी,

तू मेरा हमसफर है, यही है मेरी निशानी।

10- तेरे हाथों में हाथ हो तो डर कैसा,

तू मेरा साथ हो तो सफर कैसा।

11- तेरी मौजूदगी से घर में रौनक रहती है,

तू साथ हो तो मेरी दुनिया पूरी रहती है।

12- तुझसे मिली मोहब्बत को कैसे भुला पाऊंगी,

तू मेरा आज है, तुझे ही अपना कल बनाऊंगी।

13- तू मेरी ज़िंदगी का वो खूबसूरत हिस्सा है,

जिसके बिना हर खुशी का रंग अधूरा सा है।

14- हर जन्म में तेरा ही साथ मांगूंगी,

मोहब्बत अगर मिले तो तुझसे ही मांगूंगी।

15- तेरे प्यार में एक अलग ही सुकून मिलता है,

तू पास हो तो दिल को हर जवाब मिलता है।

16- तू रूठे तो मेरी दुनिया थोड़ी उदास हो जाती है,

तू हंस दे तो मेरी शाम भी खास हो जाती है।

17- मेरी पसंद का सबसे खूबसूरत नाम हो तुम,

मेरी जिंदगी का सबसे हसीन इनाम हो तुम।

18- तुझसे रिश्ता सिर्उ सात फेरों का नहीं है,

मेरी हर धड़कन पर अब नाम तेरा ही है।

19- तेरे साथ उम्र का हर पड़ाव खूबसूरत लगे,

बस यूं ही मेरा हाथ तेरे हाथ में रहे।

20- मोहब्बत का मतलब तुझसे मिलकर जाना है,

तू मेरा हमसफर है, तुझे ही उम्रभर निभाना है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपपति को भेजें प्यार का इजहार करने वाली लव शायरी, बेस्ट हैं ये लाइनें