Love Shayari: प्यार का इजहार का ये रोमांटिक अंदाज कर देगा इंप्रेस, यहां से नोट कर लें शायरी
Love Shayari: प्यार का इजहार करने के लिए अक्सर आशिक शब्दों की तलाश में होते हैं। यहां से चुनें बेहतरीन लव शायरियां, जो आपकी मोहब्बत को मुकम्मल होने में मदद करेगी। मैसेज भेजने के लिए ये शायरियां बेस्ट हैं।

अपने प्यार को मुकम्मल करना हर आशिक का ख्वाब होता है। लेकिन पहले अपनी महबूबा से मोहब्बत का कबूलनामा भी तो जरूरी होता है। अपने इश्क का इजहार करने के लिए शब्दों की तलाश में हैं तो यहां से चुनें बेस्ट लव शायरी। जिसे पढ़ते ही दिल में होगा मोहब्बत का एहसास।
Love Shayari In Hindi
- हमसफ़र बनकर हमदम
मेरे साथ चल दो ना,
कब तक तड़पाओगे तुम मुझे,
तुम्हे भी हमसे प्यार है
कह दो ना।
- फिज़ा में महकती शाम हो तुम,
प्यार में झलकता ज़ाम हो तुम,
सीने में छुपाये फिरते है हम
तुम्हारी यादें,
इसलिये मेरी जिंदगी का
दूसरा नाम हो तुम।
- हमेशा मेरे साथ रहने के लिए शुक्रिया।
मैं तुम्हें हमेशा के लिए अपनी तरफ रखना चाहता हूं।
कृपया मुझे और मेरे प्यार को स्वीकार करें।
इस दिल की जमीं को तुम्हारे नाम करता हूं,
- हां, बेइंतहा इश्क है तुमसे.
इजहार सरेआम करता हूं।
दिल करता हैं ज़िन्दगी दे दू तुझे,
ज़िन्दगी की सारी खुशियां दे दू तुझे,
- दे अगर तू मुझपे भरोसा
अपने साथ का,
तो यकीन मनो
अपनी सांसे भी दे दू तुझे।
- कसूर तो था ही इन निगाहों का,
जो चुपके से दीदार कर बैठा,
हमने तो खामोश रहने की ठानी थी,
पर बेवफा ये ज़ुबान इज़हार कर बैठा।
- आज मैं ये इजहार करता हूं,
जान भी तुझपर निसार करता हूं। बेहिसाब, बेशुमार करता हूं,
मैं सिर्फ तुझसे प्यार करता हूं।
- चलो शुरू करते हैं
हम भी एक नहीं प्रेम कहानी
मैं बनता हूं राजा
क्या तुम बनोगी मेरी रानी।
- आपसे मिलकर
आपके ख्यालों में खो गया हूं
पागल तो पहले भी था अब
EXTRA पागल हो गया हूं।
- आंखों पर आए जब जुल्फें
तो हटा दिया करो
अगर है मोहब्बत हमसे तो बता दिया करो।
- हाथों में हाथ
बालों में गुलाब का फूल
बोल मेरी पगली क्या है
तुझे यह पागल कबूल।
- तेरे प्यार में है बस मेरी हर ख़ुशी,
तेरी यादों में है
सिमटी मेरी हर सांस।
- दीवाना हूं तेरा, मुझे इन्कार नही
कैसे कह दूं कि मुझे तुमसे प्यार नही,
- कुछ शरारत तो तेरी नजरों में भी
मैं अकेला ही तो इसका गुनहगार नही।
उसकी मोहब्बत लाख छुपाई ज़माने से मैंने,
मगर आंखों में तेरे अक्स को छुपा न सका
- वो दिल ही क्या जो वफ़ा ना करे,
तुझे भूल कर जिएं कभी खुदा ना करे,
रहेगी तेरी मोहब्बत मेरी जिंदगी बनकर,
वो बात और है, अगर जिंदगी वफा ना करे
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


