रूठी हुई बीबी को मनाने के लिए टॉप 15 शायरियां, पढ़ते ही झट से हो जाएगी खुश

Aparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Shayari in Hindi: बीवी के साथ नोकझोंक हो गई है तो उसे मनाने के लिए गिफ्ट्स और चॉकलेट देने के अलावा ये काम करके जरूर मना लेंगे। बस उसे ये प्यारभरी और रोमांटिक हिंदी शायरी भेज दें। इन प्यारभरी शायरी को पढ़कर उसका सारा गुस्सा पिघल जाएगा।

रूठी हुई बीबी को मनाने के लिए टॉप 15 शायरियां, पढ़ते ही झट से हो जाएगी खुश

पति-पत्नी में नोक-झोंक होना कोई नई बात नहीं है। लेकिन उस झगड़े के बाद एक दूसरे को मना लेना ही प्यार है, जो रिश्ते को सालों चलाता है। तो अगर आपकी प्यारी सी बीबी रूठ गई है तो उसे मनाने के लिए ये प्यारभरी शायरियां बोल दें। झट से मानेगी और आपको गले भी लगा लेगी। यहां पढ़ें टॉप 15 बेस्ट हिंदी शायरी कलेक्शन।

Shayari in Hindi for Wife

1- दुआ है तेरी मोहब्बत के सिवा कोई और ना मिले,

जिन्दगी में सिर्फ तू मिले या फिर जिन्दगी ना मिले।

2- तू मेरा वो पल है,

जिसका इंतजार मुझे हर पल है।

3- तुम्हारे लिए ऐसा कुछ लिख जाऊंगा,

तुम खरीदो तो सही,

मैं तुम्हारी आंखों के इशारे पर बिक जाऊंगा।

4- अच्छा लगता है हर रात तेरे ख्यालों में खो जाना,

जैसे दूर होकर भी तेरी बांहों में सो जाना.

5- बड़ी महंगी दौलत हो तुम मेरी,

और मैं इसे उम्र भर संभाल कर रखना चाहता हूं।

6- तुम स्वयं पर संदेह कर रहे हो,

जबकि अन्य लोग तुम्हारी क्षमता से डरे हुए हैं।

7- प्रतिमा को देख नशा चढ़े तो कौनसा आश्चर्य,

समुन्द्र भी लड़खड़ा जाता है पूर्व चन्द्रमा को देखकर।

8- बात ये है की लोग बदल गए,

ज़ुल्म ये है कि वो मानते भी नहीं।

9- तुझे खो देने के डर से जब गिरे मेरी आंखों से आंसू,

तब पता चला की मोहब्बत कितनी गहरी हो चुकी है।

10- सूरतें कितनी भी हसीं क्यों न हो,

नसीबों की मोहताज होती हैं।

11- तेरे बिना अधूरी है मेरी ज़िंदगी, जैसे बिना चांद के रात अधूरी है। हर सांस में तेरा नाम है, तू ही मेरी सबसे खूबसूरत ख्वाब है।

12- तुमसे मिलकर समझा हूं, प्यार का असली मतलब क्या होता है। तुम्हारे बिना हर लम्हा, जैसे बिना रंग के सफर होता है।

13- तुमसे नफरत नहीं है, बस तुम्हारे बिना जी नहीं सकता। जब भी तुम्हें देखता हूँ, मेरा दिल बस यही कहता है, 'तुम मेरी हो।

14- मेरी धड़कन, तू मेरा सुकून, तेरा साथ हो तो हर लम्हा है खूबसूरत। तेरे बिना ये दिल अधूरा सा लगता है, तू मेरी ज़िंदगी की सबसे प्यारी जरूरत।

15- तेरी मोहब्बत का ये आलम है, हर पल तेरा इंतज़ार करता हूं। जबसे तुझसे मिला हूँ, हर सुबह एक नई खुशी लेकर आती है |

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।