Shayri in hindi: गुरुवार की सुबह हो सुहानी, इन मैसेज के साथ करें दिन की शुरुआत
Shayri in hindi: हर दिन खास होता है। सप्ताह के पांचवे दिन जिंदगी जीने और काम करने का जज्बा लोगों के दिल में बना रहे। इसी कामना के साथ भेजें शुभ गुरुवार के शानदार मैसेज, जो लोगों को भक्ति, ग्रेटीट्यूड और अपने काम के प्रति ईमानदार होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे।

र दिन खास होता है। सप्ताह के पांचवें दिन काम और जिंदगी का उत्साह यूं ही बना रहे, इस बात की शुभकामना के साथ दिन की शुरुआत करें। अपनों, दोस्तों या फिर दिल के करीब पार्टनर को गुड मॉर्निंग बोलने के साथ ही भेज दें ये शुभ गुरुवार के ये मोटिवेशनल मैसेज, यहां पढ़ें बेहतरीन शायरी और लाइनें।
शुभ गुरुवार पर लाइनें
1) उदार बनो पर… इस्तेमाल मत होने दो,
प्यार करो पर… खुद को ठेस न लगने दो,
विश्वास करो पर … भोले मत बनो… और…
दूसरों की सुनो लेकिन… अपनी आवाज मत खोने दो।
2) मिटाने से मिटते नहीं ये “भाग्य के” लेख…!
कर्म “अच्छे ” तू करता चल, फिर ईश्वर की महिमा देख…!!
दर्द न होता तो खुशी की कीमत न होती …!!
अगर मिल जाता सब-कुछ केवल चाहने से तो,
दुनिया में “ऊपर वाले” की जरूरत ही न होती…!!!
शुभ गुरुवार
3) सुमंगल सुप्रभात
शरीर में कोई सुंदरता नहीं होती,
अच्छे कर्म, विचार, वाणी, व्यवहार और
संस्कार जिसके जीवन में यह सब है वही सबसे सुंदर इंसान है.
आप सभी को सुखद एवं मंगलमय दिन की शुभकामनाएं।
4) उम्मीदों से बंधा एक जिद्दी परिंदा है इंसान,
जो घायल भी उम्मीदों से है और जिंदा भी उम्मीदों पर है।
शुभ गुरुवार सुप्रभात।
5) अगर आप बोलेंगे तो जानी हुई बातें ही दोहराएंगे,
लेकिन सुनने पर कुछ नया सीखेंगे।
गुड मॉर्निंग। हैपी गुरुवार
6) लक्ष्य के बिना जीवन बिना पता लिखे लिफाफे की तरह है,
जो किसी मुकाम पर नहीं पहुँचता।
गुड मॉर्निंग। हैपी गुरुवार
7) हमारी समस्या का समाधान केवल हमारे पास है,
दूसरों के पास तो केवल सुझाव है।
गुरुवार की हार्दिक शुभ कामनाएं
8) जिन्दगी में दो चीजें खास है एक वक्त और दूसरा प्यार,
वक्त किसी का नहीं होता और प्यार हर किसी से नहीं होता।
शुभ गुरुवार
9) संकल्प वह चमत्कारी जादू है,
जिसे दैनिक जीवन में नियमित रूप से अपनाने से,
मानव का कायाकल्प हो जाता है।
10) उम्र में चाहे कोई बड़ा या छोटा हो,
लेकिन वास्तव में बड़ा तो वही है,
जिसके दिल में सबके लिए प्रेम, स्नेह और
सम्मान की भावना हो।
शुभ गुरुवार
11) सफाई देने में अपना समय व्यर्थ ना करे,
लोग वही सुनते है जो वो सुनना चाहते है।
शुभ गुरुवार गुड मॉर्निंग
12) सगलत तरीके अपनाकर सफल होने से यही बेहतर है,
सही तरीके के साथ काम करके असफल होना।
शुभ गुरुवार सुप्रभात
13) इस संसार में
सबसे बड़ी संपत्ति है बुद्धि
सबसे अच्छा हथियार है धैर्य
सबसे अच्छी सुरक्षा है विश्वा,
सबसे बढ़िया दवा है हंसी
और आश्चर्य की बात है कि
ये सब निशुल्क है।
शुभ गुरुवार
14) वाणी और पानी दोनों में छवि नजर आती है,
पानी स्वच्छ हो तो चित्र नजर आता है,
और, वाणी मधुर हो तो चरित्र नजर आता है।
15) घमंड किस बात का करना
मिट्टे के बने हो मिट्टी में मिल जाओगे
रोते हुए आए थे
रुलाते हुए चले जाओगे।
शुभ गुरुवार
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


