बसंत पंचमी पर सरस्वती जी से प्रेरित 50 नामों में से बेटी के लिए चुनें एक नाम, बनी रहेगी मां की कृपा

Jan 18, 2026 09:55 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सृष्टि में संगीत, कला, विद्या का ज्ञान देने वाली मां सरस्वती की पूजा इस साल 23 जनवरी को मनाई जाएगी। बसंत पंचमी के खास दिन पर लोग पीले वस्त्र पहनकर मां की पूजा करते हैं। इस खास दिन पर आप बेटी के लिए प्यारा सा नाम चुन सकते हैं।

बसंत पंचमी पर सरस्वती जी से प्रेरित 50 नामों में से बेटी के लिए चुनें एक नाम, बनी रहेगी मां की कृपा

Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी का त्योहार हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 23 जनवरी को मनाया जाएगा। मां सरस्वती की पूजा-अराधना करने के लिए लोग उनकी मूर्तियां तैयार कर रहे हैं। इस खास दिन पर लोग पीले वस्त्र पहनकर मां की पूजा करते हैं और देवी को फल-फूल, प्रसाद चढ़ाकर बल, बुद्धि, विद्या का आशीर्वाद मांगते हैं। मां सरस्वती का बल, बुद्धि, ज्ञान, संगीत की देवी माना जाता है। अगर इस खास दिन पर आपके घर बेटी का आगमन हो रहा है या इसके आस-पास जन्मी बिटिया के लिए सुंदर नाम चुनना है, तो मां सरस्वती से प्रेरित 50 नामों में से एक नाम आप चुन सकते हैं, मां सरस्वती से बेटी को ज्ञान, कला, बुद्धि का आशीर्वाद मिलेगा। चलिए आपको पूरी लिस्ट दिखाते हैं।

यहां देखें 50 नामों की लिस्ट-

1- वसंतिका – बसंत से जुड़ी

2- वसंशी – वसंत की खुशबू

3- बसंती – बसंत ऋतु

4- ऋतुजा – ऋतु से जन्मी

5- ऋतिका – ऋतु से जुड़ी

6- पिहू – कोयल की मधुर बोली

7- माधवी – बसंती लता

8- कुसुम – फूल

9- कुसुमिता – पुष्पित

10- पुष्पा – फूल

11- पुष्पिता – फूलों से सजी

12- सुमन – सुंदर पुष्प

13- सुमिता – सुगंधित

14- स्वर्णा – सोने जैसी

15- कनिका – सोने का कण

16- हेमलता – सुनहरी लता

17- पीतांशी – पीले रंग की आभा

18- पीतिका – सुनहरा

19- सरस्वती – विद्या की देवी

20- शारदा – ज्ञान की देवी

21- भारती – वाणी और विद्या

22- वाणी – वाणी की देवी

23- वीणा – सरस्वती का वाद्य

24- वागीश्वरी – वाणी की देवी

25- मेधा – बुद्धि

26- प्रज्ञा – विवेक

27- विदुषी – बुद्धिमान

28- ज्ञानिका – ज्ञान से जुड़ी

29- काव्या – कविता जैसी

30- कविता – रचना

31- स्वरा – संगीत की स्वर

32- गीतिका – गीत से जुड़ी

33- रागिनी – शास्त्रीय संगीत

34- श्रुति – वेद, संगीत

35-नादिनी – नाद से जुड़ी

36- संगीता – संगीत

37- आभा – चमक

38- प्रभा – उजाला

39- दीप्ति – प्रकाश

40- किरण – सूर्य किरण

41- सौम्या – शांत और सुंदर

42- हर्षिता – प्रसन्न

43- आनंदी – खुश रहने वाली

44- अन्वी – अनुसरण करने वाली

45- अद्विका – अद्वितीय

46- सारिका – कोयल जैसी चिड़िया

47- स्नेहा – प्रेम और कोमलता

48- शिविका – शुभ

49- आयरा- पृथ्‍वी

50- नायरा- मां सरस्‍वती की अनंत और अद्भुत सुंदरता का वर्णन

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

परिचय


दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।