Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिप8 things every couple should do morning for healthy relationship coach shares tips
Relationship Tips: कपल्स रोजाना सुबह करें ये 8 काम, रिश्ता होगा मजबूत और हमेशा बना रहेगा प्यार

Relationship Tips: कपल्स रोजाना सुबह करें ये 8 काम, रिश्ता होगा मजबूत और हमेशा बना रहेगा प्यार

संक्षेप:

किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए पति-पत्नी को भी एफर्ट्स करने पड़ते हैं। कई बार रिश्ते में प्यार खत्म हो जाता है और सिर्फ जिम्मेदारियां रह जाती हैं। रिलेशनशिप कोच आलोक ने कपल्स को कुछ खास टिप्स दिए हैं।

Dec 24, 2025 04:39 pm ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

शादीशुदा जिंदगी में प्यार को लेकर हर कपल कहता है कि कुछ सालों बाद प्यार खत्म होने लगता है और फिर बस जिम्मेदारी रह जाती हैं। कपल्स माता-पिता बनकर ड्यूटी करते रहते हैं लेकिन आपस में उनका तालमेल सेट नहीं हो पाता। ऐसे कपल्स को रिलेशनशिप कोच आलोक ने खास टिप्स दिए हैं। उनका कहना है कि प्यार खत्म नहीं होता बस हम जताना छोड़ देते हैं। बच्चों और जिम्मेदारियों में इतना घुस जाते हैं कि भूल जाते हैं हमारे रिश्ते की शुरुआत कैसे हुई थी। अगर आपकी शादी में भी प्यार खत्म हो रहा है, तो रोजाना सुबह उठकर 8 काम करना शुरू कर दीजिए। इन टिप्स की मदद से आपका रिश्ता फिर से अच्छा होगा और प्यार बना रहेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Relationship Tips

1- स्माइल या हैलो

सुबह उठकर एक दूसरे को देखे और प्यार से मुस्कुराते हुए गुड मॉर्निंग या हैलो बोलें। ऐसा करने से आप दोनों को पॉजिटिव फील होगा और फिर से प्यार भरा बॉन्ड क्रिएट होने लगेगा।

2- फोन से दूरी

सुबह उठते ही कई लोग फोन उठाकर चलाने लगते हैं और पार्टनर को गुड मॉर्निंग तक नहीं बोलते। ये आदत बेहद खराब है, फोन को 10 मिनट तक न छुएं। पहले पार्टनर को देखें और उसे ग्रीट करें। इसके बाद फोन देखें। आंख खुलते ही फोन चलाना सेहत के लिए भी बुरा है।

3- अच्छे शब्द

सिर्फ गुड मॉर्निंग तक ही सीमित न रहें, बल्कि कुछ अच्छे शब्द जैसे आज अच्छे लग रहे हो। तुम्हारी मुस्कान ने मेरा दिन बना दिया या फिर प्यार से कुछ कहकर पुकारें।

4- हग-किस

आप पार्टनर को उठने के बाद प्यार से हग कर सकते हैं या फिर फोरहेड-लिप किस भी कर सकते हैं। इससे भी प्यार बढ़ता है और कनेक्शन अच्छा बना रहता है। हग-किस किसी भी रिश्ते में सिक्योरिटी की तरह फील करवाता है।

Relationship Tips

5- पानी-चाय

मॉर्निंग हैबिट्स में अच्छी आदतें भी शामिल करें। 2 ग्लास गुनगुना पानी लाएं और साथ में पिएं। फिर आप दोनों में से कोई भी एक चाय बनाएं और साथ में पिएं। इससे आपके दिन की शुरुआत साथ में अच्छी होगी।

6- डे प्लानिंग

चाय पीते-पीते आप एक दूसरे दिन भर की प्लानिंग के बारे में बात कर सकते हैं। जैसे आपको क्या काम है, कहां जाना है और पार्टनर को कहां क्या करना है। इस तरह से आप एक दूसरे के बारे में समझ सकेंगे कि कौन कितना बिजी होगा।

7- तारीफ करें

मान लीजिए आप ऑफिस के लिए रेडी हो रही हैं और हस्बैंड काम में मदद कर रहे हैं, तो उनकी तारीफ करें। हस्बैंड भी वाइफ की किसी भी आदत या बात को लेकर तारीफ कर सकते हैं। इससे प्यार बढ़ता है और अच्छा फील होगा।

8- गुड डे विश

आप दोनों ही अगर वर्किंग हैं, तो एक दूसरे को गुड डे बोलें और फिर विदा लें। शाम को घर आने पर आप चाय के साथ अपने दिनभर की चर्चा कर सकते हैं। ये सभी आदतें, आपके रिश्ते को स्ट्रॉन्ग बना देंगी।

ये भी पढ़ें:शादी के बाद ससुराल में कैसे एडजस्ट करें? रिलेशनशिप कोच से लें टिप्स
Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava
दीपाली श्रीवास्तव लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। इन्होंने गणित विषय से BSc की डिग्री ली है। जागरण इंस्टीट्यूट से मास कम्यूनिकेशन में तीन साल की डिग्री ली है। लाइव हिंदुस्तान से पहले ये अमर उजाला, इनशॉर्ट्स, सत्य हिंदी, राजस्थान पत्रिका जैसे संस्थानों में काम कर चुकी हैं। इन्हें साढ़े छह साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव है। शुरू से ही मनोरंजन बीट पर काम करती रही हैं। इस सेक्शन से जुड़ी स्टोरी लिखना और पढ़ना दोनों ही इन्हें काफी पसंद है। पुराने संस्थानों में फिल्मों के रिव्यू, सुनिए सिनेमा जैसे न्यूज वीडियो और सेलेब्स इंटरव्यू किए हैं। इन्हें घूमना, कहानी या कविता लिखना और फिल्में देखना काफी पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।