ब्वॉयफ्रेंड में दिख रही इन आदतों से समझें इमोशनली मेच्योर है ये बंदा
7 Signs Of Maturity: लाइफ पार्टनर में कई सारी खूबियां चुनी जाती है। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि आपका लाइफ पार्टनर परफेक्ट हो तो उसके अंदर इन आदतों को जरूर चेक कर लें। इन आदतों को देखकर पता चलता है कि इंसान इमोशनली मेच्योर है कि नहीं।

लाइफ पार्टनर चुनते समय दिमाग में कई सारे बातें आती हैं। खासतौर पर जब आप ब्वॉयफ्रेंड या होने वाले हसबैंड में खूबियां खोजती हैं तो फाइनेंशियल मजबूत होने के साथ ही बंदे के इमोशनल लेवल का टेस्ट लेना भी जरूरी है। अगर आपका पार्टनर इन 7 तरीकों से बिहेव करता है तो समझ जाएं को इमोशनली काफी मेच्योर है। और, इस तरह के इंसान के साथ लाइफ बिताना एक बेहतर डिसीजन हो सकता है।
अपनी फीलिंग को सही नाम के साथ जाहिर करना
जब आपका पार्टनर आपसे नाराज होगा, गुस्सा होगा, निराश होगा तो इन फीलिंग्स को खुलकर बताएगा ना कि आपके ऊपर इनडायरेक्ट कमेंट पास करेगा। अपनी फीलिंग्स स्पष्ट तरीके से शेयर करने की वजह से आप आसानी से अपनी बात को क्लियर तरीके से बता सकेंगी। ना कि हर वक्त अपनी बातों की सफाई देती रहेंगी। लड़कों में इस तरह की इमोशनल मेच्योरिटी लाइफ में पीस लाने में मदद करती है।
पार्टनर के फीडबैक को सुनना
भले ही पार्टनर का फीडबैक उन्हें पसंद ना आए लेकिन वो उसे शांति से सुनते हैं बजाय इसके कि लड़े-झगड़े या उस मुद्दे पर बहस करें।
आसानी से बाउंड्री सेट कर देते हैं
जब भी उन्हें कोई चीज पसंद नहीं आती तो बड़े ही आसानी से मना कर देते हैं और अपनी बाउंड्रीज बता देते हैं। उस चीज के लिए किसी भी तरह का ड्रामा या कलेश नहीं करते।
उस चीज के लिए सॉरी कहना जो बुरी लगी हो
इमोशनल मेच्योर पार्टनर अक्सर उस खास चीज के लिए जो बुरी लगी हो सॉरी बोल देते हैं।
फौरन सारी चीजों को ठीक करने की डिमांड नहीं करते
अगर पार्टनर आपका इमोशनली मेच्योर है तो किसी भी बातचीत के बिगड़ने पर फौरन उसे नॉर्मल करने की डिमांड नहीं करता। वो समझता है कि आपको समझने और माइंड को शांत होने में वक्त लगता है। जिससे किसी भी हार्ड कन्वर्जेशन के बाद बातचीत के रास्ते खुले रहते हैं।
किसी भी बहस से वॉकआउट नहीं करते
जब दो पार्टनर के बीच बहस या डिसएग्रीमेंट हो रहा तो बीच में बात को अधूरा छोड़कर नहीं जाते। बल्कि आपकी पूरी बात को बड़े आराम और तसल्ली के साथ सुनते हैं।
फीलिंग्स को समझते हैं
इमोशनली मेच्योर पार्टनर आपकी फीलिंग को समझते हैं। उसे अच्छी तरह पता होता है कि भले ही मेरे लिये ये बात छोटी है लेकिन सामने वाले इससे तकलीफ महसूस हो रही है। आपकी बाद से डिसएग्री होने के बाद भी वो आपकी फीलिंग को बखूबी समझते हैं।

लेखक के बारे में
Aparajitaशॉर्ट बायो
अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




