परफेक्ट दिखने वाले रिश्ते में छिपे ये 5 रेड फ्लैग्स, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इग्नोर!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Relationship Tips: क्या आपको आपका रिश्ता परफेक्ट लगता है? सावधान रहें, क्योंकि कुछ रेड फ्लैग्स ऐसे होते हैं जो दिखते नहीं, लेकिन रिश्ते को अंदर से कमजोर कर सकते हैं। जानें इनके बारें में -

Healthy Relationship Tips

अक्सर हम अपने रिश्ते को 'परफेक्ट' मान लेते हैं, खासकर जब उसमें झगड़े नहीं होते और सब कुछ बाहर से ठीक दिखाई देता है। लेकिन हर शांत और स्मूद दिखने वाला रिश्ता अंदर से उतना ही हेल्दी हो, यह जरूरी नहीं है। कई बार कुछ छोटे-छोटे पैटर्न ऐसे होते हैं, जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं या सामान्य समझ लेते हैं।

यही अनदेखे संकेत धीरे-धीरे रिश्ते को कमजोर बना सकते हैं। शुरुआत में ये बातें प्यार या केयर जैसी लगती हैं, लेकिन समय के साथ ये भावनात्मक दबाव या असुरक्षा में बदल सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपने रिश्ते को सिर्फ बाहरी रूप से नहीं, बल्कि अंदर से भी समझें और उन संकेतों को पहचानें, जो आपके रिश्ते को प्रभावित कर सकते हैं।

1. कभी लड़ाई ना होना

सुनने में अच्छा लगता है कि आप और आपका पार्टनर कभी नहीं लड़ते। लेकिन सच यह है कि हर हेल्दी रिश्ते में थोड़ी बहुत बहस या मतभेद होना सामान्य है। अगर आप कभी अपनी बात नहीं रखते या टकराव से बचते हैं, तो इसका मतलब हो सकता है कि आप अपनी असली भावनाएं दबा रहे हैं।

2. रिश्ता ही आपकी पूरी पहचान बन जाए

शुरुआत में पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताना अच्छा लगता है, लेकिन अगर धीरे-धीरे आप अपनी पसंद, दोस्त और शौक छोड़ दें, तो यह चिंता की बात हो सकती है। जब आपकी खुशी, आत्म-सम्मान और पहचान सिर्फ रिश्ते पर निर्भर हो जाए, तो रिश्ता कमजोर हो सकता है।

3. माफी के साथ हमेशा बहाना भी हो

“सॉरी, लेकिन…” अगर हर माफी के बाद कोई बहाना या सफाई दी जाती है, तो असली गलती पीछे छिप जाती है। ऐसी माफी में जिम्मेदारी कम और बहाने ज्यादा होते हैं, जिससे सामने वाले की फीलिंग्स अनदेखी हो सकती हैं।

4. छोटी-छोटी बातों पर झूठ बोलना

अगर आप अपने पार्टनर की प्रतिक्रिया से बचने के लिए छोटी-छोटी बातें छिपाने लगते हैं, तो यह एक बड़ा संकेत है। एक सुरक्षित रिश्ते में आप बिना डर के अपनी बात कह सकते हैं। अगर ऐसा नहीं है, तो यह चिंता का विषय है।

5. पार्टनर के मूड पर निर्भर प्यार

अगर आपको तब ही प्यार महसूस होता है जब आपका पार्टनर अच्छे मूड में हो, तो यह हेल्दी नहीं है। प्यार हमेशा स्थिर होना चाहिए, ना कि किसी के मूड के हिसाब से बदलने वाला।

हेल्दी रिलेशनशिप टिप्स: हर रिश्ता परफेक्ट नहीं होता, लेकिन उसे हेल्दी जरूर बनाया जा सकता है। बस जरूरी है कि आप इन छोटे संकेतों को समय रहते पहचानें और सही कदम उठाएं।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।