'आओ बहन चुगली करें'...सहेलियों से घंटों तक करती हैं चुगली तो जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे
सहेली संग चुगली करना सभी लड़कियों को काफी पसंद होता है। सास, पति हो या बॉस किसी से भी अनबन हो जाए तो सहेली को फोन करके भड़ास फौरन निकाली जाती है और फिर चुगली करके शांति मिलती है। आज हम आपको सहेली संग चुगली करने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

सहेलियों के साथ बैठकर गॉसिप करना हर लड़की की फेवरेट एक्टिविटी होती है। अक्सर इसे सिर्फ चुगली या टाइमपास समझ लिया जाता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि गॉसिप करने के फायदे भी होते हैं? जी हां, सही तरीके से की गई बातचीत और हल्की-फुल्की गॉसिप ना सिर्फ आपके मन को हल्का करती है, बल्कि स्ट्रेस को कम करने, मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने और दोस्ती को मजबूत करने में भी मदद करती है। आइए जानते हैं सहेलियों से गॉसिप यानी चुगली करने के 5 जबरदस्त फायदों के बारे में-
1. स्ट्रेस कम करने में मददगार
दिनभर की भागदौड़ और काम के बाद मन में कई बातें जमा हो जाती हैं। सहेलियों से खुलकर बात करने से दिल हल्का होता है। गॉसिप एक तरह का इमोशनल रिलीज बन जाता है, जिससे तनाव कम होता है। हंसना-बोलना मूड को तुरंत बेहतर बना देता है।
2. बॉन्डिंग होगी स्ट्रॉन्ग
जब आप अपनी बातें शेयर करती हैं, तो रिश्तों में विश्वास बढ़ता है। गॉसिप से आप एक-दूसरे को बेहतर समझ पाती हैं। यह फ्रेंडशिप को गहरा और मजबूत बनाता है। छोटी-छोटी बातें शेयर करने से इमोशनल कनेक्शन भी बढ़ता है।
3. मेंटल हेल्थ होगी बेहतर
मन की बातें दबाकर रखने से अक्सर एंग्जायटी और स्ट्रेस बढ़ सकता है। गॉसिप के जरिए फीलिंग्स बाहर निकालने का मौका मिलता है। इससे मूड स्विंग्स कम होते हैं और पॉजिटिविटी बढ़ती है। अगर आप किसी को भला-बुरा कह रही हैं, तो आपकी सहेली भी उसे वैसा ही कहने लगती है। ऐसे में आपके मन का तनाव खत्म होने लगता है और दिमाग रिलैक्स होता है।
4. सोशल स्किल्स बनेगी परफेक्ट
गॉसिप के दौरान कम्युनिकेशन स्किल्स बेहतर होती हैं। आप अपनी बात रखना और दूसरों को सुनना सीखती हैं। इससे कॉन्फिडेंस बढ़ता है और सोशल इंट्रैक्शन भी आसान होता है। अलग-अलग परिस्थितियों को समझने की क्षमता भी विकसित होती है।
5. मूड अच्छा करें
मान लीजिए कि आज आपकी सास या पति या बॉस संग अनबन हो गई है, आपका मूड बहुत खराब है। अब आप ये बातें किसी और से नहीं कह सकते, सिर्फ सहेली ही सब सुनेगी। उससे आप मन की भड़ास निकाल लेंगी, अपना प्वॉइंट्स रख पाएंगी। इससे आपका मूड अच्छा हो जाएगा और शरीर में हैप्पी हार्मोन्स रिलीज होने लगेंगे। इससे थकान कम होगी और हंसी-मजाक से मन अच्छा होगा।
किन बातों का रखें ध्यान-
-गॉसिप हमेशा पॉजिटिव और हेल्दी होनी चाहिए।
-किसी की पर्सनल लाइफ या भावनाओं को दुख पहुंचाने वाली बातें न करें।
-गलत जानकारी फैलाने से बचें।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


