बिना लड़ाई के इन 5 टिप्स से ससुराल में मिलेगा सुकून, सास का साइलेंट टॉर्चर झेल रही बहुएं जरूर पढ़ें

Deepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

सास-बहू का रिश्ता प्यार और सम्मान वाला होता है लेकिन कई बार ये रिश्ता निभाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। जब सास बहू के हर काम में दखल या फिर ताने देने लगे, तो न सिर्फ रिश्ता बिगड़ता है बल्कि घर का माहौल भी टॉक्सिक हो जाता है। सास के इस साइलेंट टॉर्चर से निपटने के लिए बहुएं 5 आसान टिप्स अपना सकती हैं।

बिना लड़ाई के इन 5 टिप्स से ससुराल में मिलेगा सुकून, सास का साइलेंट टॉर्चर झेल रही बहुएं जरूर पढ़ें

ससुराल में हर रिश्ते को अच्छे से निभाना किसी भी बहू के लिए आसान नहीं होता, खासतौर पर जब सास का व्यवहार समझ से परे लगे। कुछ सास अपनी बात खुलकर कह देती हैं, जबकि कुछ चुप रहकर या तानों के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर करती हैं। ये 'साइलेंट टॉर्चर' भले ही खुलकर नजर न आए, लेकिन इसका असर धीरे-धीरे बहुओं के मन और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। रोजमर्रा की ये छोटी-छोटी बातें तनाव और असहजता बढ़ा देती हैं। ऐसे में सास-बहू के बीच कभी भी लड़ाई होने की चांस भी बढ़ जाते हैं। अगर आप भी ऐसी सिचुएशन से गुजर रही हैं, तो कुछ आसान और प्रैक्टिकल टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। ये तरीके आपको बिना लड़ाई-झगड़े के सुकून पाने और अपने रिश्ते को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।

बहुओं के लिए 5 काम के टिप्स-

1. इमोशनली खुद को दूर करें

जब आपको समझ आ जाए कि सामने वाला जानबूझकर आपको नीचा दिखा रहा है, तो उनसे उम्मीदें रखना छोड़ दें।

कैसे करें- उनकी खामोशी या तिरस्कार को अपने दिल से लगाना बंद कर दें। जब आप उनकी बातों या बर्ताव पर रिएक्ट करना बंद कर देंगी, तो उनका आपके ऊपर से कंट्रोल खत्म हो जाएगा। इसे 'इग्नोरेंस विद रिस्पेक्ट' यानि सम्मान के साथ अनदेखा करना है।

2. अपनी सीमा तय करें

चुप रहने का मतलब यह नहीं कि आप सब कुछ सहती रहें। अगर उनका व्यवहार आपकी सेहत या स्वाभिमान पर चोट कर रहा है, तो शालीनता से अपनी बात रखें।

कैसे कहें- मां जी, मैं आपका सम्मान करती हूं, लेकिन आपके इस व्यवहार से मुझे दुख होता है। अगर मुझसे कोई गलती हुई है, तो कृपया मुझे साफ-साफ बता दें। सीधी और साफ बात कई बार बड़े 'साइलेंट ड्रामों' को खत्म कर देती है।

3. पति के साथ टीमअप करें की

बिना बोले किया जाने वाला टॉर्चर अक्सर पति की नजर में नहीं आता क्योंकि इसमें कोई चिल्लाना या शोर नहीं होता। अगर पति आपका साथ देने की हालत में ना रहें तो शांति के साथ पति को दोस्त बनाएं ताकि वो अनजाने में आपका कवर बन सकें।

कैसे करें- पति से शिकायती लहजे में नहीं बल्कि बातों ही बातों में अपनी तकलीफ बताएं। उन्हें यह एहसास दिलाएं कि आप घर तोड़ना नहीं चाहतीं, लेकिन आपका घुटन में रहना भी परिवार के लिए ठीक नहीं है। पति का साथ होना ऐसे मामलों में आपकी सबसे बड़ी ढाल होती है।

4. खुद को आर्थिक और मानसिक रूप से मजबूत करें

खाली दिमाग और निर्भरता अक्सर हमें ज्यादा कमजोर महसूस कराती है। इसलिए जरूरी है कि आप आर्थिक और मानसिक रूप से मजबूत हो जाए। जब आप अपने पैरों पर खड़ी होंगी, तो कोई आपको दबा नहीं सकता।

कैसे करें- अगर संभव हो, तो कोई छोटा काम, ट्यूशन या कोई नई स्किल सीखें। जब आपके पास अपना एक लक्ष्य होगा, तो घर की छोटी-मोटी चीजें आपकी सोच पर हावी नहीं होगी। आत्मनिर्भरता आत्मविश्वास लाती है।

5. किसी से दिल की बात करें और सपोर्ट खोजें

कैसे करें- अपनी मां, बहन या किसी भरोसेमंद सहेली से मन की बात शेयर करें। कभी-कभी बाहर के व्यक्ति का नजरिया हमें सही रास्ता दिखा देता है। अगर मामला बहुत ज्यादा बढ़ जाए और आपकी मानसिक स्थिति खराब हो रही हो, तो पति को चीजें खुलकर बताएं।

खास सलाह- अगर लाख कोशिशों के बाद भी घर का माहौल टॉक्सिक है, तो आप सबकुछ इग्नोर करने की कोशिश करें। घर का काम खत्म करें और अपने कमरे में आकर बैठें। यहां आप टीवी देखें या किताबें पढ़ें या किसी से फोन पर बात करें। इससे आपका दिमाग वहां से हटेगा और मन को सुकून मिलेगा। ऐसे समझ सकती हैं कि आप सास का स्वभाव नहीं बदल सकती लेकिन खुद का सुकून आपके हाथ में ही होना चाहिए। घर पर हमेशा बंद रहने के बजाय बाहर निकलें, सहेलियों से मिलने जाए या फिर पति के साथ घूमने जाएं। इससे भी आपको अच्छा फील होगा।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।