सिर्फ गोरी-सुंदर होने से नहीं बनती बात! शादी तय करते समय लड़के वाले लड़की में देखते हैं ये 5 खास बातें
आजकल शादी के लिए सही लड़की या लड़का खोजना मुश्किल हो चुका है। हर सास-ससुर चाहते हैं, अच्छी बहू मिले, वहीं हर लड़की अच्छे जीवनसाथी चाहती हैं। ऐसे में कुछ बातें हैं, जो खूबसूरती से परे हैं और लड़के वाले लड़की में देखते हैं।

आजकल ज्यादातर शादियां लव मैरिज या फिर डेटिंग ऐप्स के जरिए तय हो रही हैं। रिश्ता आगे बढ़ाने के लिए लड़के और लड़की वाले एक-दूसरे के घर जाकर मुलाकात करते हैं। हर परिवार चाहता है कि उसे अच्छी बहू मिले, वहीं हर लड़की एक समझदार और अच्छा जीवनसाथी चाहती है। ऐसे में अब सिर्फ खूबसूरती या गोरी-चिट्टी त्वचा ही मायने नहीं रखती। लड़के वाले लड़की की सोच, व्यवहार, शिक्षा और समझदारी जैसी कई बातों पर ध्यान देते हैं। हालांकि आज भी कई लड़कियां मानती हैं कि शादी के लिए सिर्फ अच्छा लुक ही काफी है, लेकिन बदलते समय के साथ लोगों की पसंद भी बदल रही है। अब परिवार ऐसी बहू चाहते हैं, जो पढ़ी-लिखी, समझदार और परिवार को साथ लेकर चलने वाली हो। यही वजह है कि जब लड़के वाले लड़की देखने जाते हैं, तो सिर्फ सुंदरता नहीं बल्कि इन 7 खास बातों को भी गौर से देखते हैं।
आत्मविश्वासी होना है जरूरी
आजकल लड़कियां कॉन्फिडेंट होती हैं और अपनी सोच-समझ, राय को खुलकर सामने रखती हैं। अगर आप ऐसी ही हैं, तो लड़के वालों को पसंद आएंगी। लड़के वाले लड़की का स्वभाव, उसका कॉन्फिडेंस और खासतौर पर बात करने का तरीका देखते हैं। जरूरत से ज्यादा झिझक या शर्म किसी भी बात पर गलत असर डाल सकते हैं।
परिवार के प्रति आपका व्यवहार बहुत कुछ बता देगा
नए परिवार को ठीक से नहीं समझती हैं लेकिन अपने परिवार के प्रति आपका व्यवहार कैसा है, ये आपके बारे में काफी कुछ बतला देगा। बड़ों से आप आदर-सम्मान के साथ बात कर रही हैं या नहीं। छोटों के साथ कैसा बर्ताव है। अपने व्यवहार को वैसा ही दिखाएं, जैसा आप करती हैं।
पहनावा और सादगी करेगी मैटर
आजकल खूबसूरती से ज्यादा लोग आपकी सादगी पसंद करेंगे। आप किसी सिंपल रहती हैं, ज्यादा तीम-झाम या ट्रेंड के हिसाब से बदलना तो नहीं पसंद है। सोशल मीडिया की दुनिया से ज्यादा प्रेरित तो नहीं है। कोई नहीं चाहता कि घर में ऐसी बहू आए जो ब्यूटी क्वीन बनी रहें या फिर फैशन के चक्कर में बाकि चीजों पर ध्यान न दें।
एजुकेशन और करियर भी है बड़ा सवाल
ज्यादातर सास-ससुर आजकल ये पूछते हैं कि आपने कहां तक पढ़ाई की और क्या काम करती हैं। आपकी एजुकेशन और करियर भी सभी के लिए मैटर करेगा। आप शादी के बाद करियर किस तरह से मैनेज करेंगी और आगे नौकरी करना चाहती हैं या नहीं। इन सभी चीजों पर आप खुलकर अपनी राय रखें और सवालों का जवाब दें। इससे शादी के बाद ना आपको परेशानी हो और ना ही घरवालों को।
फैमिली में एडजस्ट कर पाएंगी या नहीं
लड़के वाले ये भी देखते हैं कि आप परिवार का हिस्सा बन पाएंगी या नहीं। अगर आपकी फैमिली न्यूक्लियर रही है, तो आप ज्वॉइंट फैमिली में एडजस्ट कर सकती हैं या नहीं पूछा जाएगा। इस बारे में आपको सही से सोच लेना चाहिए। ज्यादातर लड़कियां ज्वाइंट फैमिली के साथ एडजस्ट नहीं कर पाती हैं। लड़की का नेचर फ्रेंडली है या नहीं, वह नए लोगों के साथ कितना सहज महसूस करती है, ये बातें भी लड़के वालों के लिए काफी मायने रखती हैं। आप कितनी समझदार और मैच्योर है, ये भी रिश्ता तय करते समय देखा जाएगा।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


