Relationship Alert! ये 5 ट्रेंड्स सच्चे प्यार को कर रहे हैं खत्म, कहीं आप भी तो नहीं हैं शिकार?

Deepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बदलते जमाने के साथ रिश्तों के मायने भी बदल चुके हैं और अब कई नए रिलेशनशिप ट्रेंड्स आ चुके हैं। अब जो लोग सच्चा प्यार खोज रहे हैं, वह अक्सर इन ट्रेंड्स में फंस जाते हैं। चलिए आपको कुछ सबसे खतरनाक रिलेशनशिप ट्रेंड्स के बारे में बताते हैं।

Relationship Alert! ये 5 ट्रेंड्स सच्चे प्यार को कर रहे हैं खत्म, कहीं आप भी तो नहीं हैं शिकार?

Relationship Trends: आजकल की भागती हुई जिंदगी और सोशल मीडिया की रफ्तार के साथ रिश्तों के मायने भी पूरी तरह से बदल चुके हैं। अब अगर लोग सच्चे प्यार की तलाश में रहते हैं, तो उन्हें बदले में धोखा मिल सकता है। शायद आप अपनी तरफ से सच्चे प्यार में हो लेकिन सामने वाला सिर्फ सिचुएशनशिप निभा रहा हो। जी हां, रिलेनशनशिप के कुछ ऐसे ट्रेंड्स जो बेहद खतरनाक है और अगर आप अपनी जिंदगी में सच्चे प्यार की तलाश में हैं, तो इनसे दूर रहना ही बेहतर होता है। कहीं आप भी इन ट्रेंड्स के चक्कर में ना पड़ जाए, इसलिए हम आपको उनके बारे में पहले ही बता रहे हैं।

रिलेशनशिप के 5 सबसे खतरनाक ट्रेंड्स

1- घोस्टिंग (Ghosting)

बिना किसी वजह बताए अचानक किसी से संपर्क तोड़ देना आजकल आम हो गया है। यह ट्रेंड सामने वाले व्यक्ति को इमोशनली हर्ट करता है और रिश्ते में असुरक्षा की भावना पैदा करता है। इसे ऐसे समझ लीजिए कि बिना किसी बात के ब्रेकअप कर लेना और फिर कोई भी कॉन्टैक्ट ना रखना। ये सुनकर ही खराब लगता है लेकिन आजकल लोग ऐसा ही कर रहा है।

2- सिचुएशनशिप (Situationship)

हम दोस्त से बढ़कर हैं, पर हम कमिटेड नहीं हैं। न रिश्ते का नाम, न कोई कमिटमेंट बस बीच का एक कन्फ्यूजिंग रिश्ता। यह ट्रेंड लोगों को क्लैरिटी से दूर रखता है और लंबे समय में इमोशनल स्ट्रेस बढ़ाता है। अगर आप इसमें फंस कर सीरियस हो जाते हैं, तो बाद में दुख झेलना पड़ेगा।

3- माइक्रो-चीटिंग (Micro-cheating)

छोटे-छोटे फ्लर्ट, सीक्रेट चैट्स या इमोशनल अटैचमेंट, इन्हें अक्सर हम रिश्ते में नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये धीरे-धीरे भरोसे को खत्म कर देते हैं। अगर आपका पार्टनर भी ऐसा कर रहा है, तो आप माइक्रो चीटिंग का शिकार हो चुके हैं।

4- लव बॉम्बिंग (Love Bombing)

शुरुआत में जरूरत से ज्यादा प्यार, अटेंशन, गिफ्ट्स और तारीफ ये सभी चीजें अगर आपको मिल रही हैं, तो आप लव बॉम्बिंग का शिकार हो सकते हैं। शुरुआत में यह बेहद रोमांटिक लगता है, लेकिन अक्सर इसके पीछे कंट्रोल या मैनिपुलेशन की मंशा हो सकती है। जब अचानक यह अटेंशन कम हो जाता है, तो सामने वाला व्यक्ति इमोशनली टूट सकता है। ऐसे में पार्टनर आपको कंट्रोल करना चाहता है और आप उसके हिसाब से ही चीजें करते हैं।

5- सॉफ्ट लॉन्च (Soft Launch)

सोशल मीडिया पर रिलेशनशिप को आधा-अधूरा दिखाना जैसे पार्टनर का चेहरा न दिखाना या सिर्फ इशारों में पोस्ट करना, ये सॉफ्ट लॉन्च ट्रेंड है। यह ट्रेंड कई बार रिश्ते को छुपाने या पूरी तरह स्वीकार न करने का संकेत भी हो सकता है, जिससे पार्टनर में असुरक्षा बढ़ती है। जैसे आप रिश्ते में है लेकिन आपको पार्टनर दोस्तों या रिश्तेदारों से मिलवाना नहीं चाहता और सोशल मीडिया पर भी आपका फेस रिवील नहीं कर रहा। इसमें कई बार रिश्ता सही है या नहीं ये शंका होती है।

क्या करें

किसी भी कन्फ्यूजन को लंबा न खींचें, तुरंत बात करके क्लियर करें। किसी भी रिश्ते में आने से पहले पार्टनर से अच्छे से पूछ लें कि वह क्या चाहता है और फ्यूचर को लेकर क्या प्लान है। ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन क्वालिटी टाइम भी जरूरी है। छोटी-छोटी बातों में भी ट्रांसपेरेंसी रिश्ते में भरोसे को मजबूत करती है।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।