शादीशुदा हैं? भगवान श्रीकृष्ण के बताए ये 5 नियम जान लें, मजबूत हो जाएगा रिश्ता!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शादीशुदा रिश्ते को खुशहाल और मजबूत बनाना है, तो भगवान श्रीकृष्ण की बताई ये 5 बातें आज से ही अपनाना शुरू कर दें। जैसे ही ये नियम आप अपने रिश्ते पर लागू करेंगे, चीजें अपने आप बेहतर होनी शुरू हो जाएंगी।

Relationship Tips

भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनके विचार लोगों को सही रास्ता दिखाने का काम करते हैं। जीवन के हर रिश्ते की तरह शादीशुदा जीवन को लेकर भी उनकी बातें लोगों को काफी प्रेरित करती हैं। समय बदल गया है, लेकिन एक मजबूत और खुशहाल रिश्ते की जरूरत आज भी पहले जैसी ही है। अगर पति-पत्नी अपने रिश्ते को लंबे समय तक प्यार और समझ के साथ निभाना चाहते हैं, तो भगवान श्रीकृष्ण द्वारा बताई गई कुछ बातों पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। चलिए जानते हैं ऐसी ही बातों के बारे में जानेंगे, जो शादीशुदा जीवन को बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं।

रिश्ते में हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करें

शभगवान श्रीकृष्ण के अनुसार, किसी भी रिश्ते की सबसे मजबूत नींव सम्मान होता है। अगर पति-पत्नी एक-दूसरे की बातों, भावनाओं और फैसलों की कद्र नहीं करते, तो धीरे-धीरे रिश्ता कमजोर होने लगता है। इसलिए हमेशा अपने पार्टनर की इज्जत करें। उनसे रिस्पेक्ट से बात करें और उन्हें यह फील कराएं कि उनकी अहमियत आपके जीवन में बहुत ज्यादा है। जब रिश्ते में सम्मान बना रहता है, तो रिश्ता भी लंबे समय तक मजबूत बना रहता है।

मजबूत रिश्ते के लिए विश्वास होना भी जरूरी

शादीशुदा जीवन में भरोसा सबसे जरूरी चीजों में से एक है। अगर आप हर समय अपने पार्टनर पर शक करेंगे या उन पर विश्वास नहीं करेंगे, तो रिश्ता अंदर से कमजोर हो जाएगा। विश्वास ऐसा होता है जो दो लोगों को बिना किसी डर के एक-दूसरे के करीब लाता है। इसलिए अपने रिश्ते में भरोसा बनाए रखें और ऐसी कोई बात न करें जिससे विश्वास टूट जाए।

रिश्ते को अधिकार नहीं, जिम्मेदारी समझें

कोई भी रिश्ता हमारा अधिकार नहीं होता, बल्कि हमारी जिम्मेदारी होता है। इसका मतलब है कि रिश्ते को निभाने की जिम्मेदारी दोनों लोगों की होती है। अगर आप केवल अपनी उम्मीदों के बारे में सोचेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को नहीं निभाएंगे, तो रिश्ता बैलेंस्ड नहीं रह पाएगा। इसलिए अपने पार्टनर का साथ दें, उनकी जरूरतों को समझें और रिश्ते को पूरे मन से निभाने की कोशिश करें।

क्रोध रिश्ते को नुकसान पहुंचाता है

गुस्सा किसी भी रिश्ते का सबसे बड़ा दुश्मन बन सकता है। भगवान कृष्ण की सीख के अनुसार, क्रोध हमारी बुद्धि को प्रभावित करता है। गुस्से में इंसान ऐसे शब्द बोल देता है, जिनका असर लंबे समय तक रिश्ते पर रहता है। इसलिए जब भी किसी बात पर नाराजगी हो, तुरंत रिएक्शन देने की बजाय थोड़ा शांत होने की कोशिश करें। शांत मन से की गई बातचीत अक्सर बड़ी से बड़ी समस्या का भी हल निकाल देती है।

लगाव नहीं, सच्चा प्यार रिश्ते को मजबूत बनाता है

अगर रिश्ते में केवल लगाव होगा, तो इंसान अपने पार्टनर पर जरूरत से ज्यादा निर्भर हो जाएगा। इससे वह खुद को कमजोर महसूस कर सकता है। लेकिन अगर रिश्ते में सच्चा प्यार होगा, तो वही प्यार दोनों लोगों को मजबूत बनाएगा। सच्चा प्यार एक-दूसरे का साथ देने, समझने और आगे बढ़ने की ताकत देता है। इसलिए अपने रिश्ते को केवल निर्भरता तक सीमित न रखें, बल्कि उसमें सच्चा प्यार और अपनापन बनाए रखें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।