Alert! डेटिंग ऐप्स पर जरा सी लापरवाही बन सकती है बड़ा खतरा, चैटिंग-मीटिंग करते समय ध्यान रखें ये 5 बातें

Apr 06, 2026 02:30 pm ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

आजकल डेटिंग ऐप्स का जमाना है और लोग उसके जरिए बात करते हैं और फिर मिलते हैं। बस ऐसे ही प्यार की शुरुआत हो जाती है, लेकिन अब डेटिंग ऐप्स पर चैटिंग-मीटिंग की वजह से लोग ठगी का शिकार भी हो रहे हैं। अगर आप भी इन ऐप्स का यूज करते हैं, तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें।

Alert! डेटिंग ऐप्स पर जरा सी लापरवाही बन सकती है बड़ा खतरा, चैटिंग-मीटिंग करते समय ध्यान रखें ये 5 बातें

आज के समय में रिश्तों की परिभाषा तेजी से बदल रही है और अब डिजिटल रिलेशनशिप एक आम ट्रेंड बन चुका है। डेटिंग ऐप्स के जरिए लोग आसानी से कनेक्ट करते हैं, बातचीत करते हैं और फिर मिलने का प्लान बना लेते हैं। हालांकि, जहां ये प्लेटफॉर्म नए रिश्ते बनाने का मौका देते हैं, वहीं जरा सी लापरवाही आपको बड़े खतरे में डाल सकती है। आजकल डेटिंग ऐप्स पर प्यार का झांसा देकर ठगी, ब्लैकमेलिंग और फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इन ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ जरूरी सेफ्टी टिप्स जानना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

डेटिंग ऐप्स पर किन 5 बातों का रखें ध्यान-

1- प्रोफाइल सही से देखें

प्रोफाइल सही से देखें

सबसे पहले तो आप अगर किसी को राइट स्वाइप कर रहे हैं, तो उसकी प्रोफाइल सही से देख लें। उसने अपने बारे में क्या लिखा है और क्या तस्वीर लगाई है। साथ ही उनके चैटिंग का तरीका भी देखें। अगर कुछ भी अजीब लगे, तो फौरन ब्लॉक करें। अपनी पर्सनल डिटेल्स जैसे बैंक अकाउंट, ऑफिस-घर का पता, बिजनेस, सैलरी के बारे में ज्यादा जानकारी न दें।

2- फोटो न शेयर करें

फोटो न करें शेयर

डेटिंग ऐप्स पर जो फोटो प्रोफाइल में लगी होती है, उसे सेक्योरिटी के चलते सेव नहीं किया जा सकता लेकिन आप खुद से फोटो शेयर करने से बचें। जब आपको सामने वाले पर भरोसा हो जाए और वह व्यक्ति सही लगे, तभी फोटो शेयर करें। आजकल एआई के जरिए स्कैमर्स फोटो बदलकर ब्लैकमेलिंग करने लगते हैं। इसलिए किसी भी तरह की फोटो देने से बचें।

3- नंबर कब दें

जब आपको सामने वाला व्यक्ति बातचीत में सही और व्यवहार में सही लगे, तब आप अपना नंबर शेयर करें। प्यार का झांसा देकर कई लोग नंबर लेते हैं और फिर वीडियो कॉल करने की जिद करते हैं। वीडियो कॉल रिकॉर्ड करके भी स्कैम होते हैं।

4- मिलने का प्लान

couple

अगर आप डेटिंग ऐप पर मिले इंसान से मिलने का प्लान कर रही हैं, तो हमेशा पब्लिक प्लेस पर मिलें और फ्रेंड के साथ ही जाएं। किसी रूम या होटल में मिलने का प्लान बिल्कुल न करें। अक्सर लोग अकेले मिलने चले जाते हैं और फिर उनके साथ फ्रॉड होता है।

5- पैसों का लेन-देन

पैसे का लेन-देन न करें

डेटिंग ऐप्स के जरिए पैसों का लेन-देन बिल्कुल न करें। स्कैमर्स अक्सर दुख भरी कहानी सुनाकर लोगों से पैसे लेते हैं। एक बार पैसे देने के बाद आप से वही डिमांड बार-बार की जाएगी और आप ठगी का शिकार हो जाएंगी। खासतौर पर किसी भी तरह का ओटीपी शेयर न करें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।