हर पत्नी चाहती है पति में हों शाहरुख खान की ये 5 खास आदतें, खुशहाल बनती है शादीशुदा जिंदगी
हर पत्नी चाहती है कि उसका पति परफेक्ट हो और फैमिली को क्वालिटी टाइम दें। शाहरुख खान की कुछ आदतें ऐसी हैं, जो हर पति को सीखनी चाहिए और हर वाइफ अपने हस्बैंड की इन आदतों से खुश रहती है।

शादीशुदा जिंदगी को परफेक्ट बनाने के लिए हस्बैंड-वाइफ दोनों को एफर्ट्स करने पड़ते हैं और जिम्मेदारी भी लेनी पड़ती है। अगर सिर्फ एक पार्टनर सबकुछ देख रहा है और दूसरा कुछ नहीं कर रहा, तो एक समय के बाद शादी वाली गाड़ी पटरी से उतर जाती है। औरतें घर और बच्चों की जिम्मेदारी में उलझ जाती हैं और वह अपने पति से बस सपोर्ट चाहती हैं। थोड़ा सा सपोर्ट और प्यार ना सिर्फ आपके रिश्ते को बल्कि परिवार को खुशहाल बना सकता है। सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी जिंदगी में खूब नाम कमाया और साथ में अपने परिवार भी बखूबी ख्याल रखा। शाहरुख-गौरी के बीत बेशुमार प्यार है और दोनों की बॉन्डिंग आज भी परफेक्ट दिखती है। शाहरुख ने अपने स्टारडम के साथ गौरी और बच्चों के करियर में भी सपोर्ट किया। SRK की कुछ ऐसी आदतें हैं, जो हर पत्नी अपने पति में चाहती है। अगर आप इन आदतों को अपना लेते हैं, तो आपको परफेक्ट पति का टैग जरूर मिलेगा। चलिए बताते हैं शाहरुख खान की ये 5 आदतें कौन सी हैं-
शाहरुख खान की कौन सी 5 आदतें फॉलो करें पति?
1- पर्स चेक नहीं करना है
शाहरुख ने एक इंटरव्यू में कहा था कि आपको शादी के बाद भी औरतों को पर्सनल स्पेस देना चाहिए, वो उन्हें पसंद होता है। शाहरुख गौरी का पर्स कभी चेक नहीं करते हैं और ना ही उनकी अलमारी खोलकर देखते हैं। उनका मानना है कि पर्स चेक करना मतलब किसी की पर्सनल स्पेस में दखल देना होगा। अपने पार्टनर का सम्मान जरूर करें।
2- नॉक के साथ एंट्री
अगर गौरी कमरे में रेडी हो रही होती है, तो शाहरुख दरवाजा नॉक करके एंट्री करते हैं। ऐसा करने से पत्नी असहज नहीं होंगी और आप उनके प्रति सम्मान-प्यार भी जाहिर कर सकेंगे। अगर बिना नॉक किए आप कमरे में घुसते हैं, तो ये पत्नी के पीसफुली तैयार होने के माइंड को डिस्टर्ब कर सकता है।
3- पत्नी के करियर में सपोर्ट
अच्छा पति वही होता है जो अपने साथ अपनी पत्नी की ग्रोथ में भी सपोर्ट करें। आजकल हर हस्बैंड-वाइफ वर्किंग होते हैं, ऐसे में पति को पत्नी के करियर में सपोर्ट करना चाहिए। शाहरुख ने अपने स्टारडम के साथ गौरी के हर कदम पर बैकग्राउंड सपोर्टर बनकर साथ दिया और उनकी हर अचीवमेंट की तारीफ की। गौरी के साथ शाहरुख ने बच्चों के करियर को भी सपोर्ट किया।
4- फैमिली पहली प्रायोरिटी
शाहरुख खान का कहना है कि मैं काम से जब घर लौटता हूं तो सिर्फ फैमिली के लिए मौजूद रहता हूं। फैमिली मेरी पहली प्रायोरिटी होती है और उन्हें मैं हमेशा टाइम देता है। हर आदमी को अपने परिवार को समय देना चाहिए, इससे फैमिली भी हैप्पी रहती है और आप भी। पत्नी भी यही चाहती हैं कि उनके साथ आप भी फैमिली को टाइम दें।
5- क्वालिटी टाइम
शाहरुख खान गौरी और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम जरूर स्पेंड करते हैं। वह गौरी को वक्त देते हैं, जिससे रिलेशनशिप मजबूत रहें और बच्चों को अलग समय देते हैं, जिससे उनकी अलग बॉन्डिंग बनी रहें। बच्चे जब बाहर पढ़ते थे, तब भी एक्टर छुट्टी लेकर उनसे मिलने बाहर जाते थे। हर पति को अपनी पत्नी के समय देना चाहिए और बच्चों के साथ भी क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहिए। इससे आपका रिश्ता मजबूत बना रहेगा और बच्चों के साथ भी बॉन्डिंग बनी रहेगी।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


