Mother's Day Poem 2026: मां की हर दुआ कबूल होती है...मम्मी को भेजें ये 5 दिल छू लेने वाली कविताएं
Mother's Day Poem 2026: मां के प्रति प्यार जाहिर करने के लिए हम कई मैसेज, शायरी और कविताएं लिखते हैं। अगर आप भी स्टेटस या मैसेज के जरिए उन्हें मदर्स डे विश करना चाहते हैं, तो ये कविताएं लिखकर भेज दें।

Mother's Day Poem 2026: मां सभी का ख्याल रखती है और खुद को भूल जाती है। मां से ही घर घर लगता है और हर आंगन महकता है। उनके ना होने से घर सूना और दिल खाली लगता है और उदासी-परेशानी होने पर सिर्फ वही याद आती है। मां नहीं हम तो जादूगर की बात कर रहे हैं। मां सब करती है, थकती है लेकिन रुकती नहीं है। हम सभी अपनी मां से बेइंतहा प्यार करते हैं और हर दिन उन्हें सेलिब्रेट करना चाहते हैं लेकिन मदर्स डे के दिन खासतौर पर उन्हें प्यारे मैसेज और कविताएं लिखकर अपने दिल में छुपा उनके लिए प्यार जाहिर करते हैं। अगर आप भी कविताओं के जरिए मां को प्यार भेजना चाहते हैं, तो ये 5 कविताएं जरूर शेयर करें।
1- जन्म ले लेती है एक मां भी
उसके पहले तो वह होती है,
लड़की, बेटी, बहू, पत्नी, सखी
और न जाने क्या-क्या हो जाती है मां
गोद में लेते ही नवजात को
धरणी की धीर और प्रकृति सी उदारता
जाने कहां से आ जाती है उसमें
अल्हड़ता बदल जाती है गरिमा में
सब कुछ सिमट जाता है किलकारी में
बिसूर जाता है अपना होना
शेष रह जाती है केवल मां
और क्या इसके बाद कुछ होना शेष रहता है?
2- कभी-कभी तेरी कोई
बात भी नहीं मानूंगी
पर जब थक जाऊंगी
इस दुनिया से लड़ते-लड़ते
बस तेरे ही आंचल में आ
हौले से छुप जाऊंगी।
3- घुटनों से रेंगते-रेंगते,
कब पैरों पर खड़ी हुई,
तेरी ममता की छाँव में,
जाने कब बड़ी हुई,
काला-टीका दूध मलाई
आज भी सब कुछ वैसा है,
मैं ही मैं हूँ हर जगह,
माँ प्यार ये तेरा कैसा है?
सीधी-साधी, भोली-भाली,
मैं ही सबसे अच्छी हूँ,
कितनी भी हो जाऊ बड़ी,
“मां!” मैं आज भी तेरी बच्ची हूं।
4- हमारे हर मर्ज की दवा होती है मां
कभी डांटती है हमें, तो कभी गले लगा लेती है मां
हमारी आंखों के आंसू, अपनी आंखों में समा लेती है मां
अपने होठों की हंसी, हम पर लुटा देती है मां
हमारी खुशियों में शामिल होकर, अपने गम भुला देती है मां
जब भी कभी ठोकर लगे, तो हमें तुरंत याद आती है मां।
5- मां की दुआ तो हर हाल में कबूल होती है,
मां के रहते जन्नत जमीन पर वसूल होती है,
फरिश्ते भी जिसकी चाहत पाने को तरसते,
मां तो वो अदभुत अनोखा प्यारा फूल होती है,
तुम से ज्यादा है कौन चमकीला,पूछ लेना ये बात तुम सितारों से
खुशियाँ को बुला लाती है जमीन पर,अपनी आंख के इशारों से।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


