रिश्तों में दूरी नहीं, समझ की कमी होती है- पुरुषों के दिमाग की ये 4 बातें जरूर जानें
रिश्तों में गलतफहमियां अक्सर भावनाओं की कमी से नहीं, बल्कि सोचने और महसूस करने के अलग-अलग तरीकों से पैदा होती हैं। अगर महिलाएं पुरुषों के दिमाग को थोड़ा बेहतर समझ लें, तो कम्युनिकेशन काफी आसान हो सकता है।

अक्सर रिश्तों में यह शिकायत सुनने को मिलती है कि 'वह बात नहीं करता', 'उसे फर्क ही नहीं पड़ता' या 'वह मेरी भावनाएं नहीं समझता। लेकिन क्या सच में पुरुष कम महसूस करते हैं? लव कोच कोमल के अनुसार, पुरुष कम नहीं, बल्कि अलग तरीके से महसूस करते हैं। जो चुप्पी आपको दूरी लगती है, वह कई बार उनके भीतर चल रही प्रोसेसिंग होती है। इन बातों को समझना दूरी को जायज ठहराना नहीं, बल्कि बेहतर संवाद की नींव रखना है।
पुरुषों के मन को समझने के लिए ये 4 बातें जरूर समझें-
1. पुरुष भावनाओं को धीरे-धीरे प्रोसेस करते हैं
महिलाएं अक्सर अपनी भावनाओं को तुरंत पहचान लेती हैं और उन्हें शब्दों में भी जल्दी व्यक्त कर देती हैं। वहीं पुरुषों को यह समझने में समय लगता है कि वे असल में क्या महसूस कर रहे हैं। इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें परवाह नहीं- बस उन्हें भावनाओं को समझने और व्यवस्थित करने के लिए थोड़ा ज्यादा समय चाहिए।
2. इशारों वाली बातें पुरुषों को समझ नहीं आतीं
जब आप कहती हैं 'कुछ नहीं' या 'छोड़ो', तो पुरुष इसे सच मान लेते हैं। वे लाइनों के बीच छिपे मतलब नहीं पढ़ते। अगर आप चाहती हैं कि वह समझे, तो साफ और सीधे शब्दों में बात करना ज्यादा असरदार होता है।
3. पुरुषों की एनर्जी साइकिल अलग होती है
महिलाओं का शरीर हार्मोनल साइकिल से गुजरता है, जिससे मूड और एनर्जी बदलती रहती है। पुरुषों में यह मासिक उतार-चढ़ाव नहीं होता, इसलिए वे अक्सर एक जैसी एनर्जी और रिदम में रहते हैं। यही वजह है कि कई बार वे आपके इमोशनल बदलावों को समझ नहीं पाते।
4. पुरुष एक समय में एक ही चीज पर फोकस करते हैं
जब पुरुष चुप हो जाते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि वे आपको इग्नोर कर रहे हैं। अक्सर वे किसी एक मुद्दे, काम या भावना पर पूरा ध्यान लगाकर उसे सुलझाने की कोशिश कर रहे होते हैं। यह उनका नेचुरल डिफेंस और प्रोसेसिंग तरीका है।
रिश्ते बेहतर कैसे बनें?
- अपनी भावनाएं सीधे शब्दों में रखें।
- उन्हें सोचने और समझने का समय दें।
- चुप्पी को तुरंत नकारात्मक ना मानें।
- तुलना करने से बचें- दोनों का दिमाग अलग तरह से काम करता है।
रिलेशनशिप टिप्स: पुरुषों की चुप्पी भावनाओं की कमी नहीं, बल्कि अलग प्रोसेसिंग का संकेत होती है। जब महिलाएं इस फर्क को समझ लेती हैं, तो बहस कम और समझदारी ज्यादा होती है। बेहतर रिश्ता बनाने के लिए समझना सबसे पहला कदम है।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


