ये 4 काम करेंगी तो हमेशा आपसे चिपके रहेंगे आपके हसबैंड, लाइफ में कभी नहीं होंगे बोर!
Relationship Tips: शादीशुदा जिंदगी में प्यार और अपनापन बनाए रखने के लिए बड़े-बड़े कामों की नहीं, बल्कि छोटी-छोटी आदतों की जरूरत होती है। यहां हम ऐसी ही 4 आदतों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके पति को आपसे और ज्यादा जुड़ाव महसूस करा देंगे।

पति-पत्नी का रिश्ता उन रिश्तों में से एक है, जिसे हर दिन थोड़ा-थोड़ा संभालना पड़ता है। प्यार सिर्फ बड़े सरप्राइज या खास मौकों से नहीं बढ़ता, बल्कि रोज की छोटी-छोटी बातों से मजबूत होता है। कई बार एक सिंपल सी एप्रिसिएशन, एक पहल या परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारी भी आपके रिश्ते में बड़ा बदलाव ला सकती है। अगर आप चाहती हैं कि आपके पति आपके साथ ज्यादा जुड़ाव महसूस करें और आपके रिश्ते में अपनापन बना रहे, तो कुछ आसान आदतों को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाएं। ये छोटी कोशिशें उन्हें यह एहसास दिलाएंगी कि वे आपके लिए कितने खास हैं और यही बात रिश्ते को पहले से ज्यादा मजबूत बना सकती है।
बातचीत और रिश्ते में पहल करना सीखें
अगर आप हमेशा इस इंतजार में रहती हैं कि आपके पति पहले बात करें, पहले फोन करें या पहले अपनी भावनाएं जाहिर करें, तो इस सोच को थोड़ा बदलने की जरूरत है। रिश्ते में पहल सिर्फ एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं होती। कभी-कभी आप भी उन्हें मैसेज करें, उनके दिन के बारे में पूछें या बिना किसी खास वजह के उनसे बात शुरू करें। जब आप खुद आगे बढ़कर उनसे जुड़ने की कोशिश करती हैं, तो उन्हें यह महसूस होता है कि वे आपके लिए इंपॉर्टेंट हैं। यही बात रिश्ते में अपनापन बढ़ाती है। कई पुरुषों को यह अच्छा लगता है कि उनकी पत्नी भी उन्हें उतना ही महत्व देती है जितना वे अपनी पत्नी को देते हैं।
उनकी छोटी-छोटी कोशिशों को नजरअंदाज ना करें
अक्सर हम बड़े कामों की तारीफ तो कर देते हैं, लेकिन रोज की छोटी बातों पर ध्यान नहीं देते। अगर आपके पति आपके लिए आपकी पसंद का फल लेकर आएं, आपकी जरूरत का कोई सामान लाएं या किसी छोटी बात का ध्यान रखें तो उसे नॉर्मल बात मानकर छोड़ ना दें। उनकी कोशिशों की दिल से सराहना करें। सिर्फ थैंक यू कहने के बजाय उन्हें बताएं कि आपको उनकी यह बात अच्छी लगी। अगर बच्चे हैं, तो उनके सामने भी उनके पिता की अच्छी आदतों या कोशिशों की तारीफ करें। इससे ना सिर्फ आपके पति को अच्छा महसूस होगा, बल्कि घर का माहौल भी पॉजिटिव बनेगा।
उनके पेरेंट्स के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखें
शादी सिर्फ दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का रिश्ता भी होती है। ऐसे में अगर आप उनके माता-पिता का सम्मान करती हैं और समय-समय पर उनका हालचाल पूछती हैं, तो इसका अच्छा असर आपके वैवाहिक रिश्ते पर भी पड़ता है। जरूरी नहीं कि आपके पति हर बार मौजूद हों, तब भी आप उनके माता-पिता से बातचीत कर सकती हैं। जब आपके पति यह देखते हैं कि आप उनके परिवार का ध्यान रखती हैं, तो उनके मन में आपके लिए सम्मान और भरोसा बढ़ता है। इससे उन्हें मानसिक सुकून मिलता है और वे अपने काम पर भी बेहतर तरीके से ध्यान दे पाते हैं।
उन्हें घर में सम्मान और महत्व दें
हर इंसान चाहता है कि घर में उसकी बात सुनी जाए और उसे सम्मान मिले। अपने पति को यह एहसास कराएं कि वे परिवार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि हर बात में उनकी हां में हां मिलाई जाए, बल्कि यह है कि आप उन्हें सम्मान के साथ अपनी बात रखने का मौका दें। किसी भी परेशानी या मतभेद के समय यह याद रखें कि आप दोनों एक टीम हैं। समस्या के खिलाफ खड़े हों, एक-दूसरे के खिलाफ नहीं। जब आपके पति को यह महसूस होता है कि आप हर परिस्थिति में उनके साथ हैं, तो उनका भरोसा और इमोशनल अटैचमेंट दोनों मजबूत होते हैं।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन


