लव कोच कोमल: जब इंटेंसिटी कम हो जाए, तब रिश्ते को बचाते हैं ये 4 नियम!
Relationship Tips: समय के साथ प्यार का मतलब बदल जाता है। लव कोच कोमल के अनुसार, सच्चे और टिकाऊ रिश्ते जुनून नहीं बल्कि चार नॉन-नेगोशिएबल बातों पर टिके होते हैं। जानें इनके बारे में-

समय के साथ रिश्तों की परिभाषा बदल जाती है। शुरुआत में प्यार आकर्षण, इंटेंसिटी और एक्साइटमेंट के इर्द-गिर्द घूमता है, लेकिन अनुभव सिखाता है कि सिर्फ भावनाओं की तेजी किसी रिश्ते को लंबे समय तक नहीं संभाल सकती। लव कोच कोमल के अनुसार, जैसे-जैसे इंसान मैच्योर होता है, उसे समझ आता है कि रिश्ते को टिकाए रखने के लिए स्टेबिलिटी जरूरी है। यह स्टेबिलिटी चार ऐसी बुनियादी बातों से आती है जिन पर कभी समझौता नहीं किया जाना चाहिए -लॉयल्टी, कम्युनिकेशन, ट्रस्ट और रिस्पेक्ट। ये बातें भले ही शुरुआत में बहुत रोमांचक ना लगें, लेकिन यही वो शांत ताकत हैं जो रिश्तों को सुरक्षित, संतुलित और लंबे समय तक चलने वाला बनाती हैं। लव कोच कोमल के अनुसार, एक मजबूत और टिकाऊ रिश्ता चार ऐसे नियमों पर टिका होता है जिन पर कभी समझौता नहीं किया जाना चाहिए।
- Loyalty (वफादारी): वफादारी सिर्फ रिश्ते का टैग लगाने या सबके सामने अपने पार्टनर का दावा करने तक सीमित नहीं होती। यह उन निजी फैसलों में दिखती है जो आप अकेले में लेते हैं- चाहे कोई देख रहा हो या नहीं। लॉयल्टी का मतलब है सीमाओं का सम्मान करना, भावनात्मक रूप से किसी और के साथ जुड़ाव ना बनाना और अपने पार्टनर को हमेशा सुरक्षित महसूस कराना। यही वफादारी रिश्ते की नींव को मजबूत बनाती है।
- Communication (संवाद): हेल्दी रिलेशनशिप में बातचीत डर या उलझन नहीं, बल्कि स्पष्टता और सुकून लाती है। अपनी जरूरतें, भावनाएं और परेशानियां खुलकर कहना और सामने वाले की बात ध्यान से सुनना - यही सही कम्युनिकेशन है। चुप्पी, ताने या अधूरी बातें रिश्ते को कमजोर करती हैं, जबकि साफ और ईमानदार संवाद विश्वास बढ़ाता है।
3. Trust (भरोसा): भरोसा बड़े वादों या दिखावे से नहीं बनता, बल्कि रोज की छोटी-छोटी ईमानदार आदतों से बनता है। समय पर बात करना, अपने शब्दों पर खरा उतरना और लगातार एक जैसा व्यवहार करना - यही ट्रस्ट की असली पहचान है। जब भरोसा मजबूत होता है, तो रिश्ते में शक और असुरक्षा की जगह सुकून ले लेता है।
4. Respect (सम्मान): सम्मान तब सबसे ज्यादा मायने रखता है जब भावनाएं तेज हों या मतभेद हों। गुस्से में भी अपमान ना करना, सीमाओं का ध्यान रखना और एक-दूसरे की राय की कद्र करना- यही सच्चा रिस्पेक्ट है। सम्मान के बिना प्यार टिक नहीं सकता, लेकिन सम्मान के साथ प्यार और गहरा होता जाता है।
हैप्पी कपल टिप्स: ये चारों बातें पहली नजर में रोमांचक नहीं लगतीं। ये शोर नहीं करतीं, बल्कि शांत होती हैं और यही शांति- लंबे समय तक चलने वाले रिश्तों की असली पहचान होती है।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


